हल्दी.पुलिस अधीक्षक बलिया राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान में हल्दी पुलिस ने शुक्रवार की सुबह आठ बजे एक पास्को एक्ट के वांछित को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की.
हल्दी थाना के उपनिरीक्षक अमरजीत यादव शुक्रवार की सुबह मोहर्रम त्यौहार के मद्देनजर शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थे. मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त सीताकुण्ड पुलिया के पास खड़ा है जो कहीं जाने की फिराक में है.
इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उपनिरीक्षक अमरजीत यादव अपने हमराही के साथ पहुच कर मुखबिर के इशारे पर आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आए. नाम-पता पूछे जाने पर उसने अपना नाम प्रकाश यादव पुत्र राजकुमार यादव,निवासी नई बस्ती बजरहाँ,थाना हल्दी बलिया बताया.
थानाध्यक्ष हल्दी राजकुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध स्थानीय थाने में पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला पंजीकृत है.
(हल्दी से रिपोर्टर आरके की रिपोर्ट)

