Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • बाढ़ से मरने वाले के आश्रित को मिलेंगे चार लाख
  • Uncategorised

बाढ़ से मरने वाले के आश्रित को मिलेंगे चार लाख

बाढ़ से मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के आश्रित को चार लाख रुपए की आर्थिक मदद उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से दी जाएगी. बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जो कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही करे अथवा मना करे उसके विरूद्ध तत्काल कड़ी कार्रवई की जाएगी.
News Desk 27 August, 2016 1 minute read
SHIVPAL

बलिया लाइव न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। बाढ़ से मरने वाले प्रत्येक व्यक्ति के आश्रित को चार लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी. बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जो कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही करे अथवा मना करे उसके विरूद्ध तत्काल कड़ी कार्रवई की जाएगी. बलिया और गाजीपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लौटे प्रदेश के लोक निर्माण व सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने लखनऊ पहुंच कर शुक्रवार को यही निर्देश अपने मातहतों को दिया.

इसे भी पढ़ें – युद्ध स्तर पर चले बचाव व राहत का काम -शिवपाल

श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ पीडित व्यक्ति की मौत होने पर उसके आश्रित को तत्काल चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता मुहैया करवाई जाए. सिंचाई मंत्री ने विधान भवन के सभा कक्ष में बाढ़ प्रभावित जिलों में राहत व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए समीक्षा बैठक में कहा कि पशुओं को महामारी/बाढ़ से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन, टीके लगवाने समेत सभी आवश्यक दवाओं को उपलब्ध कराया जाए तथा चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने एवं उनकी उपस्थिति भी मौके पर अनिवार्य किया जाये.

इसे भी पढ़ें  – जानिए शुक्रवार को जिले में क्या क्या हुआ

यादव ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिया कि बाढ़ की वजह से होने वाली संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक बन्दोबस्त कर लिया जाए तथा सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को भी मौके पर कैम्प करने के निर्देश दिये. सिंचाई मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि निर्वाचन की तरह ही सभी अधिकारियों को बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई जाये. बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जो कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही करे अथवा मना करे उसके विरूद्ध तत्काल कड़ी कार्रवई करें. बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

इसे भी पढ़ें – जानिए बृहस्पतिवार को जिले में क्या क्या हुआ
उन्होंने प्रभावित जिलों एवं मण्डलों के जिलाधिकारी तथा मण्डलायुक्तों को भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कैम्प करने के निर्देश दिये. उन्होने कहा कि मण्डलायुक्त/जिलाधिकारी लगातार निरीक्षण करके कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित करायें. उन्होंने प्रमुख सचिव राजस्व को निर्देश दिये की सभी लेखपालों की हड़ताल खत्म कराके बाढ़ से निपटने में सहयोग करायें.

इसे भी पढ़ें – जानिए बुधवार को आपके जिले में क्या क्या हुआ
यादव ने प्रमुख सचिव गृह देबाशीष पाण्डा को निर्देश दिये कि बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के सभी आवश्यक बन्दोबस्त करें तथा आसपास के जिलों से भी फोर्स एवं नाव आदि मंगा कर आवश्यकतानुसार वहां बचाव की व्यवस्थ करें. श्री यादव ने प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल को निर्देश दिये कि बाढ़ खत्म होने के बाद जहां भी पोल गिर गये हैं, वहां पर तत्काल लगायें तथा विद्युत की आपूर्ति के सम्बन्ध में आने वाली सभी समस्याओं को तत्काल प्राथमिकता से निपटायें. यादव अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत सामाग्री के वितरण में ईमानदारी एवं पारदर्शिता रखी जाये. बाढ़ पीड़ित प्रत्येक परिवार को 25 किलो आटा, 25 किलो चावल, 15 किलो आलू, 05 ली0 मिट्टी का तेल, 5 किलो दाल तथा साबुन, माचिस एवं मोमबत्ती समेत दैनिक उपयोगी सभी आवश्यक वस्तुओं को तत्काल उपलब्ध कराया जाये.

इसे भी पढ़ें  – जानिए सोमवार को आपके जिले में क्या क्या हुआ

Tags: बाढ़ लखनऊ शिवपाल सपा

Post navigation

Previous: रामइकबाल ने बांटा फल, ब्रेड एवं अन्य खाद्य सामग्री
Next: आखिरकार दुबेछपरा रिंग बांध टूट गया

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.