जिला सपा कार्यालय पर मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चंद्रशेखर की जयंती 

बलिया। भारत भूमि को अपने कदमों से नापने वाले देश के प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी की 93वीं जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के अध्यक्षता में मनाई गई.

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज के समय में जब राजनीति में सुचिता का अभाव हो गया है, ऐसे में चंद्रशेखर जी की कमी खल रही है. श्रद्धेय चंद्रशेखर जी सच को कहने और उसपर अडिग रहने वाले व्यक्ति थे. सम्बन्धो का निर्वाह भी बखूबी करते थे. नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष द्वय संजय उपाध्याय एवं लक्ष्मण गुप्त ने इस अवसर पर कहा कि चंद्रशेखरजी राजनीति में भाषा की मर्यादा का खयाल रखते थे. लोकतंत्र की परम्परा की हमेशा वकालत करते थे. रणजीत चौधरी ने विस्तार से चंद्रशेखर जी के जीवन पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय “कान्हजी”ने किया.
इस अवसर पर डा०विश्राम यादव, राजन कनौजिया, बंशीधर यादव, प्रभुनाथ पहलवान, अजय यादव, दीवान सिंह, राघव सिंह, जमाल आलम, छितेश्वर यादव बीरलाल यादव, मिंटू खान, जलालुद्दीन जेडीरियाजद्दीन राजूपल्लू जायसवाल, राहुल राय, अमरजीत यादवदिलीप भाई, भोला नाथ यादव, धनजी यादव, लालू यादव, अनिल कनौजिया आदि लोग उपस्थित रहे.