Skip to content
20 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • लाइफ मंत्रा
  • अयोध्या में पूजन के बाद लाए गए अक्षत कलश को लेकर घर-घर जनसंपर्क अभियान की बलिया में बनी योजना प्लान 
  • अध्यात्म
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • लाइफ मंत्रा

अयोध्या में पूजन के बाद लाए गए अक्षत कलश को लेकर घर-घर जनसंपर्क अभियान की बलिया में बनी योजना प्लान 

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के नेतृत्व में व विश्व हिंदू परिषद के संयोजकत्व में 30 दिसंबर 2023 को शहर के रामलीला मैदान से एक भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ पहंचेगा.
Central Desk 24 December, 2023 1 minute read
for people connect with Akshat Kalash
अयोध्या में पूजन के बाद लाए गए अक्षत कलश को लेकर घर-घर जनसंपर्क अभियान की बलिया में बनी योजना प्लान

बलिया. नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर व.मा.विद्यालय माल्देपुर बलिया में अयोध्या से पूजन के बाद लाए गए अक्षत कलश का बलिया जिले के 10 खण्डों व उसके मंडलों व छह नगरों से आये श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा गृह जन सम्पर्क अभियान के संयोजकों, सह संयोजकों व कार्यकर्ता स्वयंसेवकों को 01 जनवरी 2024 से लेकर 15 जनवरी 2024 तक होने वाले घर घर महासम्पर्क अभियान हेतु वितरण किया गया.

for people connect with Akshat Kalash

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व व विश्व हिंदू परिषद के संयोजकत्व में देश भर में अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम होने वाला है. रविवार को नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर व.मा.विद्यालय माल्देपुर बलिया के परिसर में भव्य कार्यक्रम हुआ. इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया. परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा.

बैठक के अंत में मंत्रोचार के साथ 16 इकाइयों को पूजित अक्षत कलश प्रदान किया गया.
ज्ञात हो कि 22 जनवरी 2024 को अपरान्ह 12 बजे श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे प्रभु श्रीराम के मंदिर के गर्भगृह में रामलला के बाल रूप विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी.

अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्षप्रान्त के प्रान्त कार्यवाह विनय ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि जिसकी संकल्पना हमारे पूर्वजों ने किया था वह सपना साकार हो रहा है.

उन्होंने आगे बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है. जिस भावना के साथ श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में कार-सेवकों ने बलिदान दिया और गिरफ्तारियां दीं. इस आंदोलन में कोलकाता के कोठारी बंधूओं ने अपना बलिदान दिया. उन सभी बलिदानियों का यह सपना 22 जनवरी, 2024 को साकार होने जा रहा है.

जिस तरह मंदिर निर्माण के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं ने जन-जन तक पहुंचकर मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया, उसी तरह हर खंड और गांव में हर व्यक्ति के पास अक्षत पहुंचे और उन्हें श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ में रामलला के दर्शन करने का सौभाग्य मिले.

अयोध्या में मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम इतिहास में अभूतपूर्व होगा. उन्होंने आगे बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक अपने निकटस्थ देव मन्दिर पर भजन कीर्तन, रामर्कशास्त्रोत, हनुमान चालीसा, या विजय मंत्र का जाप करना है व सूर्यास्त के बाद अपने घर को दीपों से सजाना है.

ज्ञात हो कि इस गृहजन सम्पर्क अभियान हेतु जिले के श्रीराम जन्मभूमि नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा गृह जन सम्पर्क अभियान की एक समिति बनी है जिसके जिला समन्वयक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के सह जिला कार्यवाह अरुण मणि व सह समन्वयक सौरभ पाण्डेय हैं जिसके नेतृत्व में यह पूरा अभियान चलेगा.

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया के नेतृत्व में व विश्व हिंदू परिषद के संयोजकत्व में 30 दिसंबर 2023 को शहर के रामलीला मैदान से एक भव्य शोभायात्रा निकलेगी जो नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ पहंचेगा.
इस बात की जानकारी अभियान समिति के जिला समन्वयक अरुण मणि ने दी है.

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक भृगुजी, सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह, प्रांत कार्यवाह विनय सिंह, प्रान्त प्रमुख भारतीय किसान संघ अरविंदजी, विभाग प्रचारक तुलसीराम, जिला प्रचारक विशाल, जिला कार्यवाह हरनाम, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री मंगलदेव चौबे के साथ विचार परिवार से भारतीय जनता पार्टी से देवेंद्र यादव, हिन्दू जागरण मंच से अम्बादत्त पाण्डेय, ग्राहक पंचायत से नितेश पाण्डेय, संस्कार भारती से जिलाध्यक्ष राजकुमार मिश्र, राष्ट्र सेविका समिति से श्रीमती उमा सिंह, अनामिका सिंह,अधिवक्ता परिषद से विनय कुमार सिंह ,सिख संगत से सरदार श्रवण सिंह, सेवा समर्पण संस्थान से रामबदन, शैलेन्द्र त्रिपाठी के साथ किसान संघ, मजदूर संघ, स्वदेशी जागरण मंच,राष्ट्रीय सैन्य परिषद के साथ अन्य लोग उपस्थित थे.

यह जानकारी प्रचार प्रमुख श्री राम मंदिर,नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा आमंत्रण महा जनसंपर्क अभियान जिला समन्वय टोली-बलिया मारुति नंदन ने दी है.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Tags: बलिया न्यूज बलिया समाचार बागी बलिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा

Post navigation

Previous: लोकतंत्र को खत्म कर राजतंत्र लाना चाहती है सरकार: शमीम
Next: भारत सरकार की एडिप योजना के अंतर्गत तिथिवार लगेगा प्रशिक्षण शिविर

ये भी पढ़ें

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026

Recent Posts

  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

You may have missed

Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026
Ballia Jua Arrest
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • रसड़ा

जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.