Skip to content
7 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • इब्राहिमाबाद के डेढ़ सौ एकड़ खेतों में फैला बाढ़ बरसात व सीवरेज का पानी, समस्या सुनना तो दूर झांकने भी नहीं आए जनप्रतिनिधि और अधिकारी
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • बैरिया
  • स्पेशल/Exclusive

इब्राहिमाबाद के डेढ़ सौ एकड़ खेतों में फैला बाढ़ बरसात व सीवरेज का पानी, समस्या सुनना तो दूर झांकने भी नहीं आए जनप्रतिनिधि और अधिकारी

बुधवार को इब्राहिमाबाद गांव के पूरब कुकूरिया बाबा के स्थान पर इकट्ठा अपने खेतों को निहारते गांव के किसान, लगान पर खेती किसानी करने वाले लोग तथा खेतों में मजदूरी करने वाले काफी संख्या में कृषि मजदूर पुरुष और महिलाओं जिनमें धनंजय सिंह, हरि नारायण सिंह, ददन सिंह, सोनू सिंह, मंगल सिंह, गीता देवी, मंझरिया देवी आदि ने बताया कि पिछले तीन साल से बरसात बाढ़ व सीपेज का पानी हमारे गांव के लगभग डेढ़ सौ एकड़ खेतों में फाइल जा रहा है. इस साल और भी ज्यादा पानी बढ़ा है.
Central Desk 6 October, 2021 1 minute read
baadkapani

बैरिया, बलिया. इब्राहिमाबाद गांव के सिवान में लगभग डेढ़ सौ एकड़ खेतों में बाढ़ बरसात व सीवरेज तीनों तरह का पानी पिछले 3 माह से ठहरा हुआ है. खेत पूरी तरह से जलमग्न है. खेतों के बीच से होकर शिवन टोला तक जाने वाली सड़क भी डूबी हुई है. इस मार्ग से आवागमन बंद है. ऐसा नहीं है कि यहां के किसानों ने इस अनापेक्षित जलजमाव से निजात पाने का प्रयास नहीं किया. खूब प्रयास किया लेकिन इनकी समस्या दूर करने की बात तो अलग है जनप्रतिनिधि और अधिकारी कोई यहां झांकने तक नहीं आया. किसानों के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही हैं. खरीफ की फसल तो नष्ट हुई अब रवि से भी उम्मीदें टूटने लगी है.

बाढ़ बरसात व सीपेज का पानी
डेढ़ सौ एकड़ खेतों में फैला बाढ़ बरसात का पानी

बुधवार को इब्राहिमाबाद गांव के पूरब कुकूरिया बाबा के स्थान पर इकट्ठा अपने खेतों को निहारते गांव के किसान, लगान पर खेती किसानी करने वाले लोग तथा खेतों में मजदूरी करने वाले काफी संख्या में कृषि मजदूर पुरुष और महिलाओं जिनमें धनंजय सिंह, हरि नारायण सिंह, ददन सिंह, सोनू सिंह, मंगल सिंह, गीता देवी, मंझरिया देवी आदि ने बताया कि पिछले तीन साल से बरसात बाढ़ व सीपेज का पानी हमारे गांव के लगभग डेढ़ सौ एकड़ खेतों में फाइल जा रहा है. इस साल और भी ज्यादा पानी बढ़ा है. बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी के जमाने में टेंगरहीं-संसार टोला बांध पर संसार टोला के पास बने रेगुलेटर कि हर साल बाढ़ का पानी उतरने के बाद सफाई होती थी. दोनों तरफ के सिल्ट साफ़ किए जाते थे.

इब्राहिमाबाद के किसानों की टूट रही उम्मीद
इब्राहिमाबाद के किसानों की टूट रही उम्मीद

पानी निकल जाता था और जाकर गंगा नदी में मिल जाता था. लेकिन चंद्रशेखर जी के निधन के बाद जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया. धीरे-धीरे पानी निकलने वाले रास्ते पर जगह-जगह सिल्ट जमा हो गया है. और 3 साल से स्थिति या है कि बाढ़ और बरसात शुरू होते ही हम लोगों के खेतों की फसल नष्ट हो जाती है. पहले तो खरीफ ही बर्बाद होती थी लेकिन अब रवि पर भी इसका खतरा बढ़ गया है. रास्ते की सफाई के लिए सिंचाई विभाग के पास आने वाला धन कहां जाता है पता नहीं. गांव वालों ने बताया कि खरीद की खेती के समय इस सिवान में धान मक्का उड़द तथा बड़े पैमाने पर मिर्चा की खेती की गई थी। कमर्शियल क्रॉप के तौर पर मिर्चा की खेती यहां के किसानों के लिए बहुत बड़ा आधार है. यहां का मिर्चा बिहार झारखंड व पश्चिमी बंगाल के बाजारों में जाता है. किसानों को नकद आमदनी हो जाती है. लेकिन इस साल पानी में लगातार डूबे रहने के वजह से सब कुछ नष्ट हो गया. एक दाना भी किसी के घर नहीं आया. इस जलजमाव में खेतों में कहीं घुटने कहीं कमर तो कहीं डूबने लायक पानी लगा हुआ है. खरीफ का सब कुछ नष्ट हो गया. किसानों ने बताया कि खरीफ तो गया अब तो रवि की खेती पर भी खतरा है. अभी तक पानी नहीं निकला. खेतों से पानी निकलेंगे, खेत सूखेगा तब ना हम लोग रवि की खेती करेंगे. जैसे हालात है खेत से पानी निकलते और खेत तैयार करते जनवरी-फरवरी आ जाएगा. किसानों ने बताया कि सिवान में गेहूं चना मसूर सरसों और सब्जियों की व्यापक खेती होती है. हमारे गांव के किसान खेती से खुशहाल रहते थे. लेकिन 3 साल से हमारी खुशहाली पर ग्रहण लग गया है. हमारे गांव में लगभग 400 ऐसे पुरुष महिला हैं जो कृषि मजदूरी करके अपना परिवार चलाते हैं. उनके लिए तो रोटी का भी संकट है. लगान पर लेकर खेती करने वालों कि और भी दुर्दशा है. हम लोगों ने एसडीएम, विधायक, सांसद तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों के यहां समूह में जाकर पानी निकलवाने की व्यवस्था करने की गुहार लगाई. लिखित प्रार्थना पत्र भी दिया. लेकिन आश्वासन भर मिले. कोई इस गांव में झांकने तक नहीं आया. हम लोगों ने अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है. दो दिन पहले सिंचाई विभाग के एक अवर अभियंता यहां आए थे. हम लोगों के साथ घूम कर यहां की स्थिति देखें और चले गए. उनके जाने के 2 दिन बाद भी अभी कोई ऐसी पहल नहीं हो सकी है जिससे हम उम्मीद करें कि हमारे खेतों से पानी निकल जाएगा और हम रवि की खेती कर पाएंगे.

इब्राहिमाबाद गांव की महिलाएं
इब्राहिमाबाद गांव की महिलाएं

उधर सिंचाई विभाग के अवर अभियंता चितरंजन कुमार से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि मैं इब्राहिमाबाद गया था जहां-जहां पानी लगा है. सब का निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट भी अधिशासी अभियंता को सौंप दिया है. पूछने पर अवर अभियंता ने बताया कि संसार टोला रेगुलेटर तो खोल दिया गया है लेकिन पानी उतना नहीं जा रहा है जितना जाना चाहिए. इसकी वजह रेगुलेटर से लगभग 100 मीटर आगे पानी जाने वाले रास्ते पर बहुत ज्यादा सीट जमा हो गया है. जिसके चलते यह पानी गंगा नदी में वापस नहीं लौट पा रहा है. जिस जगह पर सिल्ट जमा है उस जगह के काश्तकार तो अपने उत्तर प्रदेश के हैं लेकिन वह जमीन बिहार राज्य में पड़ती है. मैंने रिपोर्ट भेज दी है। जनप्रतिनिधि और जिलाधिकारी पहल करके बिहार के भोजपुर के जिला अधिकारी से बात करके अनुमति प्राप्त कर लें, अगर सिर्फ साफ कर दिया जाएगा तो यह पानी 3 दिन में ही समाप्त हो सकता है। जिस जगह से पानी गंगा तक जाने का प्रवाह अवरुद्ध हो रहा है वह जगह बिहार राज्य में है यही बड़ी समस्या है.

 

(बैरिया से संवाददाता वीरेन्द्र मिश्र की रिपोर्ट)

Tags: बाढ़ बैरिया सीपेज का पानी

Post navigation

Previous: मंत्री उपेंद्र तिवारी ने गड़वार ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्ट फोन का किया वितरण
Next: पुलिस इंस्पेक्टर ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि साइबर क्राइम से कैसे बचें

ये भी पढ़ें

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026

Recent Posts

  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

You may have missed

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026
sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.