Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • ऑफिसर्स क्लब बलिया में हुआ किसान दिवस का आयोजन
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

ऑफिसर्स क्लब बलिया में हुआ किसान दिवस का आयोजन

बलिया. पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनान्तर्गत आफिसर्स क्लब बलिया में किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेला/प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.
Assignment Desk 24 December, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Officers Club

बलिया. पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौधरी चरण सिंह जी के जन्म दिवस के अवसर पर सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजनान्तर्गत आफिसर्स क्लब बलिया में किसान सम्मान दिवस एवं किसान मेला/प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देव नारायण सिंह प्रमुख प्रतिनिधि विकास खण्ड- दुबहड़ एवं शान्तिस्वरूप सिंह, विधायक प्रतिनिधि बॉसडीह के द्वारा सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया. मुख्य अतिथि का स्वागत इन्द्राज उप कृषि निदेशक, धर्मेन्द्र सिंह जिला कृषि अधिकारी, संतोष यादव भूमि संरक्षण अधिकारी, श्रीमती अंकिता यादव उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी तथा कृषकों में अखिलेश सिंह, ब्रह्मानन्द तिवारी, धीरेन्द्र शर्मा, इत्यादि के द्वारा माल्यार्पण कर किया गया.

मुख्य अतिथि द्वारा प्रदर्शनी में लगाये गये स्टालों का निरीक्षण किया गया. मुख्य अतिथि द्वारा अपने सम्बोधन में कृषकों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गयी. गोष्ठी में जिला उद्यान अधिकारी, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई, मत्स्य निरीक्षक, एवं जिला गन्ना अधिकारी द्वारा कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई. हरिशंकर वर्मा द्वारा खाद्य प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के बारे में कृषकों को जानकारी प्रदान की गयी. कृषि विशेषज्ञ गोपाल राम के द्वारा तिलहनी, दलहनी एवं अन्य रबी फसलों की उन्नति खेती की तकनीकी के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्रदान की गय.

उप कृषि निदेशक द्वारा कृषि विभाग में संचालित योजनाओ के बारे में कृषकों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी.
जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा द्वारा किसान सम्मान दिवस की उपयोगिता को विस्तारपूर्वक किसान बन्धुओ को बताते हुए अपनी बात रखी. कृषि विज्ञान केन्द्र सोहॉव के वैज्ञानिकों द्वारा मिट्टी की जाँच एवं मृदा स्वास्थ्य प्रबन्धन एवं औद्यानिक फसलों की खेती के बारे में कृषकों को जानकारी दी गयी. कृषक मेले एवं प्रदर्शनी में जनपद से बड़ी संख्या में कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा उनके द्वारा उठाये गये प्रश्नों का निराकरण उपस्थित विशेषज्ञों के द्वारा किया गया.

किसान मेले / प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से कृषि विभाग में संचालित योजनाओं के लाभ के बारे में बताया गया किसान सम्मान दिवस के अवसर पर उद्यान विभाग के 08, गन्ना विभाग के 04 पशुपालन विभाग के 08 एवं कृषि विभाग के 07 कृषकों को सम्मानित किया गया, सम्मानित कृषकों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कृषकों को रू० 7000/- पुरस्कार एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कृषकों को रू0 5000/- पुरस्कार डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में प्रेषित की जायेगी सम्मानित कृषकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. इसके अतिरिक्त जनपद बलिया से राज्य स्तर पर एफपीओ श्रेणी में अरविन्द कुमार निदेशक दिद्यम फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड महराजपुर, बाँसडीह बलिया को द्वितीय पुरस्कार प्राकृतिक खेती की श्रेणी में रंगनाथ मिश्र, कृषक ग्राम सोनवानी विकास खण्ड-बेलहरी एवं मसूर उत्पादन में कृष्णकान्त पाठक निवासी ग्राम-नगवा विकास खण्ड दुबहड़ को राज्य स्तर पर तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया.

जनपद स्तर पर मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्राप्त करने वाले समस्त कृषकों को शाल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. किसान मेले में कृषि, उद्यान, दुग्ध, मत्स्य, पशुपालन एवं गन्ना विभाग के स्टाल लगाकर कृषकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी. मंच का संचालन संतोष कुमार भूमि संरक्षण अधिकारी बलिया के द्वारा किया गया. कार्यक्रम के अंत में धमेन्द्र सिंह जिला कृषि अधिकारी द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई.

Related

Tags: बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार

Post navigation

Previous: जब तक किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी तब तक देश की प्रगति संभव नहीं
Next: राजकीय कुष्ठ कर्मचारी संघ के चुनाव में संजीव कुमार चौबे पांचवीं बार अध्यक्ष एवं शंभूनाथ सिंह लगातार छठवीं बार बने मंत्री

ये भी पढ़ें

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.