Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • UP लाइव
  • जब तक किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी तब तक देश की प्रगति संभव नहीं
  • UP लाइव

जब तक किसानों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होगी तब तक देश की प्रगति संभव नहीं

किसान मसीहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सीएम ने किया कोटि-कोटि नमन देश के अन्नदाताओं का किसान दिवस पर किया सम्मान
Assignment Desk 23 December, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
CM Yogi

किसान मसीहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर सीएम ने किया कोटि-कोटि नमन
देश के अन्नदाताओं का किसान दिवस पर किया सम्मान
लखनऊ. पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजाद भारत में चौधरी जी ने स्पष्ट कर दिया था कि किसान कल्याण के लिए सरकार को काम करना जरूरी है क्योंकि देश के विकास का रास्ता खेतों और खलिहान से ही जाता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सक्रिय हैं और पूरे देश के राज्य सरकारों को ऐसा करने के लिए निर्देश दिए हैं.

कृषि लागत को कम करके उत्पादन बढ़ाने की नीतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है. इस काम के लिए किसानों को सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है .धरती माता के बिगड़ते स्वास्थ्य को सुधारने के लिए सरकार ने हेल्थ कार्ड बनाया है .बताया कि मार्च 2017 में किसानों की कर्ज माफी करके उनको आर्थिक रूप से मजबूत किया गया. उनके खेतों में अतिरिक्त सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अनेक स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की चर्चा करते हुए श्री योगी ने कहा कि अब तक 2 करोड़ 60 लाख किसानों का सम्मान निधि भेजकर सम्मानित किया गया है. देश प्रदेश में गेहूं एवं धान को युद्ध स्तर पर खरीदा जा रहा है. प्रदेश के 119 चीनी मिलों को पूरी क्षमता के साथ चलाया गया और सरकार को तथा इससे संबंधित विभाग को निर्देश दिया गया है कि प्रदेश में सभी चीनी मिले तब तक चलती रहेगी जब तक किसानों के खेतों में गन्ना का एक भी पौध खड़ा रहेगा. कहा कि गन्ना का उत्पादन बढ़ाने के लिए भी गन्ना विकास विभाग तत्पर है और इसका परिणाम सामने आने लगा है. उन्होंने कहा कि देश की समृद्धि के लिए कृषि विकास दर को दुगना करना पड़ेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में किसानों का बहुत बड़ा योगदान है. इसलिए कृषि विकास केंद्र एवं कृषि विज्ञान केंद्र की क्षमता बढ़ाई जा रही है. सरकार नेशनल नेचुरल फार्मिंग पर जोर दे रही है. किसानों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि इस वर्ष मानसून देर से आया फिर भी किसानों ने अपनी कड़ी मेहनत से संतोषजनक उत्पादन किया. प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें लागत कम आती है. कहा कि गंगा के 27 तटवर्ती जनपदों में वैश्विक महामारी के समय भी किसान डट कर पैदावार किया और किसी को अन्न के अभाव में मरने नहीं दिया. प्रदेश में सब्जी एवं फल उत्पादन पर भी जोर दिया जा रहा है.
राष्ट्रीय किसान दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अलग-अलग फसलों के उत्पादन करने के लिए प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को अंगवस्त्रम प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार से सम्मानित किया .उन्होंने गेहूं के उत्पादन के लिए श्रीमती नीलम देवी, चना के लिए विजय सिंह, मटर के लिए जयंती देवी, मसूर के लिए जावेद अली, राई सरसों के लिए लोटन सिंह, हरगोविंद बहादुर, मक्का के लिए नरेश सिंह, उर्द के लिए अरविंद कुमार, तिल के लिए श्रीमती कामिनी देवी, मशरूम के लिए श्रीमती निशा, बीज उत्पादन के लिए राजेंद्र प्रसाद, आम एवं आंवला उत्पादन के लिए रामगोपाल सिंह, जैविक खेती के लिए बलिया के रंगनाथ मिश्र, शिमला मिर्च के लिए पंकज कुमार सिंह को अंगवस्त्रम एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया. अधिक उत्पादन करने वाले प्रथम किसान को नगद ₹100000 द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले किसान को ₹75000 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किसान को प्रशस्ति पत्र के साथ ₹50000 का पुरस्कार प्रदान किया गया.
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि योगी जी का नेतृत्व ही है कि प्रदेश में अन्न सब्जी एवं फल का उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने किसानों के दर्द को समझा और उनकी आय दोगुनी करने के लिए दिन-रात चिंतनशील हैं और प्रदेश सरकार ने इस दिशा में प्रयास भी किए हैं. उन्होंने कहा कि देश में प्रधानमंत्री मोदी जी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व से ही कृषि का विकास संभव हो पा रहा है. जीडीपी प्रतिशत पिछले साढे 5 वर्षों में सम्मानजनक तरीके से बढ़ा है. मुख्यमंत्री ने ऐसी कृषि नीतियां तैयार किए हैं जिससे किसानों को सीधे लाभ पहुंच रहा है. उत्तर प्रदेश में खेती को मजबूत करके किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है. फसलों के उत्पादन में उत्तर प्रदेश देश में नंबर 1 पर है .उत्तर प्रदेश में दूध उत्पादन भी बढ़ा है.

इस मौके पर विभागीय अधिकारियों का स्वागत भी किया गया. इस मौके पर उद्यान मंत्री. उद्यान राज्यमंत्री, कृषि राज्य मंत्री, अपर मुख्य सचिव कृषि का स्वागत डॉ अमित ने किया. कृषि उत्पादन आयुक्त का स्वागत अनिल मुखर्जी ने किया .इस मौके पर बलिया से मसूर उत्पादन के लिए कृष्ण कांत पाठक को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार से सम्मानित किया गया. बलिया से तकनीकी सहायक अशोक कुमार दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल हुए. दोपहर बाद द्वितीय सत्र में किसानों की समस्याएं सुनने के बाद कृषि निदेशक विवेक सिंह ने उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रयास करने का आश्वासन दिया. सभी लोगों ने करतल ध्वनि से कृषि निदेशक का स्वागत किया. संचालन मल्लिका एस अस्थाना तथा अर्चना सतीश ने संयुक्त रूप से किया. सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश सहकारी संघ के बलिया निवासी बाल्मीकि तिवारी भी मौजूद रहे.
लखनऊ से के के पाठक की विशेष रिपोर्ट

Related

Tags: उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार मुख्यमंत्री राष्ट्रीय किसान दिवस लखनऊ

Post navigation

Previous: भाषण प्रतियोगिता में उद्देश्य प्रथम, आदित्य द्वितीय और विशाल को तृतीय स्थान
Next: ऑफिसर्स क्लब बलिया में हुआ किसान दिवस का आयोजन

ये भी पढ़ें

IPS Tarun Gaba
  • Front Page
  • UP लाइव

लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बने आईपीएस तरुण गाबा, सीबीआई में लंबे समय तक काम कर चुके हैं

General Desk 28 July, 2026
Jauhar University
  • Front Page
  • UP लाइव

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को बड़ी राहत, फिलहाल नहीं चलेगा बुल्डोजर!

General Desk 27 July, 2026
सांकेतिक चित्र
  • Accident
  • UP लाइव
  • जिला जवार

Ballia-रोजगार के लिए मुंबई गए युवक की फैक्ट्री में करंट लगने से मौत, गांव में शोक

General Desk 4 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.