Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शुचितापूर्ण व कड़ाई से होगी परीक्षाएं, छोटी गलती भी होगी अक्षम्यः जिलाधिकारी
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

शुचितापूर्ण व कड़ाई से होगी परीक्षाएं, छोटी गलती भी होगी अक्षम्यः जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर की बैठक, कहा गड़बड़ी हुई तो तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही
Central Desk 12 February, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Examinations will be conducted cleanly and strictly, even small mistakes will be unforgivable: District Magistrate
शुचितापूर्ण व कड़ाई से होगी परीक्षाएं, छोटी गलती भी होगी अक्षम्यः जिलाधिकारी

 

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

मदरसा बोर्ड और पुलिस भर्ती परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को सकुशल संपन्न करने हेतु समीक्षा बैठक संपन्न
जिलाधिकारी ने पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर की बैठक, कहा गड़बड़ी हुई तो तय होगी व्यक्तिगत जवाबदेही
बलिया से केके पाठक

बलिया. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा संचालित पुलिस भर्ती की परीक्षा कुशलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की.

उन्होंने सभी जोनल, स्टेटिक, अतिरिक्त स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व सहायक केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि परीक्षा की जो नियम-शर्तें हैं, उनके अनुरूप ही परीक्षा कराएंगे.

डीएम ने सचेत किया कि किसी भी स्तर पर छोटी से छोटी गलती भी अक्षम्य होगी. किसी भी प्रकार की गड़बड़ी संज्ञान में आई तो व्यक्तिगत रूप से जवाबदेही तय करते हुए जिम्मेदार पर बड़ी कार्रवाई होगी.

उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि परीक्षा से संबंधित सभी संबंधित अधिकारियों के कार्यों के बारे में बोर्ड द्वारा बुकलेट में सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, सभी लोग इसे अवश्य पढ़ लें. किसी भी दशा में कोई भी छोटी गलती स्वीकार नहीं होगी कि हमें पता नहीं था.

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने परीक्षा प्रारंभ होने से लेकर और समाप्ति तक के सभी बिंदुओं के बारे में स्लाइड और बुकलेट के माध्यम से बैठक में शामिल सभी को अवगत कराया. बताया कि जनपद में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जो 17 थानों में विभाजित है. कहा कि सहायक नोडल अधिकारी पुलिस और प्रशासन दोनों के रहेंगे.

जोनल, स्टेटिक, सेक्टर, केंद्र व्यवस्थापक एवं सहायक केंद्र व्यवस्थापक सहित परीक्षा सहायक और सहयोगी इनविजीलेटर भी नियुक्त किया गया है. प्रत्येक 24 उम्मीदवारों पर एक जैमर लगाया जाएगा.

कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षाओं का दौर अब शुरू हो गया है. आरओ-एआरओ परीक्षा के कुशलता पूर्वक संपन्न होने के बाद पुलिस भर्ती, बोर्ड परीक्षा और फिर पीसीएस की परीक्षा होनी है.

परीक्षा कराना संवेदनशील व महत्वपूर्ण कार्य है.इसलिए सभी स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व केन्द्र सहायक पहले ही यह देख लें कि किसी भी केंद्र पर कोई कमी न रह जाए.

कमरों में दोनों तरफ से सीसीटीवी कैमरा, डिस्प्ले बोर्ड, वाइस रिकार्डिंग व वेबकाॅस्टिंग की व्यवस्था पूरी तरह सही हो. परीक्षार्थियों की सीटिंग व्यवस्था भी देख लें. इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी इन निर्देशों का अनुपालन अपने स्तर से भी सुनिश्चित कराएंगे.

जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ह्यूमन एरर, लिपिकीय त्रुटि जैसी चीज परीक्षा में नहीं होनी चाहिए, ऐसी लापरवाही व शिथिलता बरतने वाले कर्मचारी/ अधिकारी पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

उन्होंने स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया. साथ ही सभी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति भर्ती बोर्ड के दिशा निर्देशों को पढ़ने और उसका शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

बैठक में एसपी देव रंजन वर्मा ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी और कहा कि परीक्षा की सूचिता बनाए रखने के लिए गोपनीय और ओपनली दोनों प्रकार के टीम अपना काम कर रही है.

उन्होंने साफ शब्दों में सभी को सचेत किया कि इन परीक्षाओं पर पुलिस की भी पैनी नजर रहेगी, स्पेशल सेल एक्टिव रहेगा, इसलिए इन परीक्षाओं की संवेदनशीलता को समझते हुए आप में से कोई भी किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेगा. संलिप्तता और गड़बड़ी की स्थिति में पुलिसिया कार्रवाई भी निष्पक्ष होगी और परीक्षा केंद्र से सीधे तत्काल जेल भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, एडीएम डीपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रकांत द्विवेदी, परियोजना निदेशक उमेश मणि, वरिष्ठ कोषाधिकारी हिमांचल यादव, त्रिपाठी, ,डीएस‌ओ रामजतन यादव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं केंद्र व्यवस्थापक आदि मौजूद थे.

मदरसा बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु बैठक हुई आयोजित

उत्तर प्रदेश मदरसा परिषद, लखनऊ की बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में जोनल, स्टेटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक एवं सहायक केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की.

इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडे ने बोर्ड परीक्षा से संबंधित सभी बिंदुओं के बारे में उपस्थित लोगों( नियुक्त मजिस्ट्रेट और व्यवस्थापक) को अवगत कराया. इसकी परीक्षा 13 फरवरी से शुरू होने वाली है. जनपद के 6 केंद्रों पर संचालित होने वाली इस परीक्षा में 1680 छात्र छात्राएं शामिल होंगी.

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि मदरसा बोर्ड परीक्षा से संबंधित यह महत्वपूर्ण बैठक है, इन परीक्षाओं में दिन प्रतिदिन बढ़ती संवेदनशीलता को देखते हुए सटीक रणनीति बनाना बहुत जरूरी है।इस बैठक का उद्देश्य उन्हीं निर्देशों के अनुपालन के संबंध में है.

उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले तक स्कूलों) कॉलेज में शौचालय, पीने के पानी और साफ सफाई सहित सीसीटीवी कैमरे, वॉइस रिकॉर्डिंग, स्ट्रांग रूम ,पुस्तिकाओं का रख रखाव संबंधित सारी व्यवस्थाएं निर्धारित निर्देशों के अनुसार पूर्ण हो जानी चाहिए. कहा कि जिनको जो जिम्मेदारी दी गई है वे उसका सकुशलतापूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करें.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Bagiballia उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी डीएम परीक्षा बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज मदरसा बोर्ड लखनऊ

Post navigation

Previous: आजीवन समाज के शोषित, वंचित व गरीबों की लड़ाई लड़ते रहे सरपंच केदारनाथ
Next: आज की खास – खास ख़बरें / 11 February 2024

ये भी पढ़ें

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.