Skip to content
21 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • 10 लाख से अधिक मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बाइक समेत बरामद
  • VIRAL न्यूज़
  • बैरिया

10 लाख से अधिक मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब बाइक समेत बरामद

Central Desk 12 January, 2022
news update ballia live headlines

बैरिया. दोकटी पुलिस ने पिकअप से बिहार ले जा रहे, 157 पेटी में दस लाख से अधिक मूल्य की अवैध अंग्रेजी शराब, दो मोटरसाइकिल,एक पिकअप सहित सात आरोपियों को सोमवार के दिन पकड़ा है. दोकटी पुलिस अंग्रेजी शराब के साथ पिकअप व मोटरसाइकिल को बरामद कर सभी आरोपियों को चालान न्यायालय कर दिया.

थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि चुनाव के दृष्टिगत मंगलवार के सुबह लालगंज मुरली छपरा रोड पर संदिग्ध लोगों की क्षेत्राधिकारी अशोक मिश्र की मौजूदगी में थानाध्यक्ष दिनेश पाठक द्वारा चेकिंग की जा रही थी. इसी बीच लालगंज के तरफ से एक पिकअप और उसके साथ दो मोटर सायकिल आती दिखाई दिया. उसको रोककर पूछताछ किया और गाड़ी की तलाशी लिया. तलाशी के दौरान पिकअप पर अंग्रेजी शराब की पेटियां दिखाई दिया. जिसपर सभी को पकड़कर थाना लाया. गिरफ्तार सभी आरोपियों की चेकिंग की गई तो संतोष सिंह के पास से कट्टा मिला और शेष आरोपियों के पास से चाकू बरामद किया गया. शराब की पेटियों की गिनती किया गया तो 157 पेटियों में रखा 1356 लीटर अंग्रेजी शराब मिला.

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने अपना नाम संतोष सिंह पुत्र महात्तम सिंह निवासी बाजिदपुर, रमेश यादव पुत्र व अरुण यादव पुत्रगण महेश यादव निवासी भगवान के डेरा, संतोष सिंह पुत्र आनन्द मोहन सिंह निवासी दलन छपरा थाना दोकटी, विश्वजीत पुत्र श्रीराम सिंह निवासी दलन छपरा, सर्वजीत सिंह पुत्र भृगुनाथ सिंह निवासी दलन छपरा थाना दोकटी,भीम यादव पुत्र भिखारी यादव निवासी रामनगर थाना दोकटी बलिया बताया. अंग्रेजी शराब, पिकअप व दोनों मोटरसाइकिल को सीज करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपियो को चालान न्यायालय कर दिया गया। इस शराब की गिरफ्तारी मे क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष दोकटी दिनेश पाठक,चौकी प्रभारी लालगंज चक्रपाणि मिश्र,सिपाही लवकेश पाठक,हरिओम पाठक,अखिलेश वर्मा,शुभम सिंह सहित अन्य सिपाही मौजूद रहे.

चेचिस हरियाणा का रजिस्ट्रेशन बिहार का
गाड़ी की चेचिस व रजिस्ट्रेशन नंबर से पुलिस ने मिलान कराया तो चेचिस हरियाणा का और रजिस्ट्रेशन नम्बर बिहार का दिखा रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप गाड़ी भी संभवतः चोरी की ही लगती है.
अशोक मिश्रा ने बताया कि शराब की बड़ी खेप की बिहार जाने की सूचना जरिये मुखबिर से मिलने के बाद मेरे नेतृत्व में थानाध्यक्ष दोकटी,लालगंज चौकी प्रभारी व सिपाही गण मौजूद रहे.

(बैरिया से शशि सिंह की रिपोर्ट)

Tags: बैरिया

Post navigation

Previous: ट्रैक्टर से गिरकर मजदूर की मौत
Next: मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद दारा सिंह चौहान ने अखिलेश यादव से की मुलाकात

ये भी पढ़ें

BSAOffice
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

General Desk 31 August, 2026
Dokati Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-कबड्डी मैच देख रहे युवक को बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

General Desk 17 August, 2026
CHC Sonbarsa 13 June 24
  • Accident
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग में मां-बेटी झुलसीं

General Desk 17 August, 2026

Recent Posts

  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी

You may have missed

Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट

General Desk 21 October, 2026
Late Mohan Singh Memory
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन

General Desk 21 October, 2026
Madhuban Dhala Accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

General Desk 21 October, 2026
Sonadih Accident crosing
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी

General Desk 21 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.