Skip to content
26 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • छपरा-बलिया रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का परिचालन बहुत जल्द – घनश्याम सिंह
  • ब्रेकिंग न्यूज

छपरा-बलिया रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का परिचालन बहुत जल्द – घनश्याम सिंह

छपरा-बलिया रुट पर बहुत जल्द इलेक्ट्रिक ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा. इसके लिए काफी तेजी से कार्य किया जा रहा है. यह जानकारी रेलवे बोर्ड के नए सदस्य (ट्रैक्शन) घनश्याम सिंह ने शनिवार को छपरा-बलिया रूट पर चल रहे विद्युतीकरण कार्य का जायजा लेने के दौरान दी.
News Desk 6 October, 2018 1 minute read
GHANSHYAM_SINGH_CHAPRA

छपरा-बलिया रुट पर बहुत जल्द इलेक्ट्रिक ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा. इसके लिए काफी तेजी से कार्य किया जा रहा है. यह जानकारी रेलवे बोर्ड के नए सदस्य (ट्रैक्शन) घनश्याम सिंह ने शनिवार को छपरा-बलिया रूट पर चल रहे विद्युतीकरण कार्य का जायजा लेने के दौरान दी. (फाइल फोटो)

छपरा/बलिया। छपरा-बलिया के बीच विद्युतीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. कुछ स्थानों पर काम बाकी है, उसे शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया गया है. छपरा-बलिया रुट पर बहुत जल्द इलेक्ट्रिक ट्रेनों का परिचालन शुरू होगा. इसके लिए काफी तेजी से कार्य किया जा रहा है. यह जानकारी रेलवे बोर्ड के सदस्य (ट्रैक्शन) घनश्याम सिंह ने शनिवार को छपरा-बलिया रूट पर चल रहे विद्युतीकरण कार्य का जायजा लेने के दौरान दी.

उन्होंने निर्धारित समय के तहत कार्य को पूरा करने का आदेश दिया. इससे पूर्व उन्होंने छपरा जंक्शन पर वाराणसी मंडल के एडीआरएम, गोरखपुर के रेल अधिकारी बेचू यादव सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की. मेंबर ट्रैफिक शनिवार को डाउन वैशाली एक्सप्रेस से छपरा जंक्शन पर पहुंचे. अपने सैलून में ही एडीआरएम सहित संबंधित अधिकारियों के साथ कार्य की समीक्षा की. उसके बाद छपरा-बलिया रूट पर किए जा रहे विद्युतीकरण का निरीक्षण करने के लिए पावर वैगन से प्रस्थान कर गए.

छपरा जंक्शन पहुंचने पर क्षेत्रीय अधिकारी अरविंद पांडेय, स्टेशन अधीक्षक डीके लाल, डीसीआई शंभू कुमार सहित अन्य रेलवे के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया. इस मौके पर वाराणसी मंडल के कई वरीय अधिकारी आरपीएफ के सहायक कमांडेंट, प्रभारी निरीक्षक, सीआईबी के प्रभारी निरीक्षक सहित छपरा जंक्शन के कई अधिकारी मौजूद थे. रेलवे बोर्ड के मेंबर घनश्याम सिंह के आगमन को देखते हुए छपरा जंक्शन पर सभी व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की गई थी. एक नंबर प्लेटफार्म से लेकर रेलवे परिसर की साफ-सफाई बेहतर तरीके से की गई थी. सभी काउंटर खोले गए थे. ट्रेनों के बारे में लगातार उद्घोषणा की जा रही थी. छपरा जंक्शन के प्लेटफार्म पर सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए थे. सभी रेल कर्मी अपने-अपने ड्रेस में दिखाई दे रहे थे.

बलिया में निरीक्षण के दौरान जगह-जगह रुक कर संबंधित कर्मचारियों को ताकीद किया कि इस माह के अंत तक कार्य पूरे हो जाने चाहिए. टीम में रेलवे बोर्ड के सदस्य के साथ मुख्य विद्युत इंजीनियर बेचू राय, सीनियर डिवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग धर्मेंद्र कुमार यादव, एडीआरएम विजय श्रीवास्तव सहित स्टेशन मास्टर मनोज तिवारी और आरपीएफ सब इंस्पेक्टर संजय पांडेय दल बल के साथ मौजूद रहे.

Tags: रेल रेलवे बोर्ड वाराणसी स्टेशन

Post navigation

Previous: बक्सरः मार्शल सवार दबंगों ने पति की कनपटी पर सटाया पिस्टल और उठा ले गए रेवती की नवविवाहिता को
Next: सड़क दुर्घटना में तीन घायल

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

You may have missed

BJP Meeting Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन

General Desk 26 October, 2026
MAritar Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

General Desk 26 October, 2026
Bansdih JangananaTraining
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी

General Desk 26 October, 2026
chambal film Festival 17th
  • देश दुनिया
  • स्क्रीन TASTE

चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन

General Desk 25 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.