Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बक्सरः मार्शल सवार दबंगों ने पति की कनपटी पर सटाया पिस्टल और उठा ले गए रेवती की नवविवाहिता को
  • ब्रेकिंग न्यूज

बक्सरः मार्शल सवार दबंगों ने पति की कनपटी पर सटाया पिस्टल और उठा ले गए रेवती की नवविवाहिता को

शनिवार को दिनदहाड़े असलहे के बल पर मार्शल सवार दबंग एक नव विवाहिता को उसके मुंह में कपड़े ठूंस उसके पति के सामने अपहृत कर ले गए.
News Desk 6 October, 2018 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
GUN_FIRING_KIDNAPPING

बक्सर। शनिवार को दिनदहाड़े असलहे के बल पर मार्शल सवार दबंग एक नव विवाहिता को उसके मुंह में कपड़े ठूंस उसके पति के सामने अपहृत कर ले गए. बताया जाता है कि दबंग जाते-जाते पीड़ित पति को धमका कर भी गए. इस वारदात से बक्सर में दहशत का माहौल है. इस मामले में चार नामजद समेत कुल पांच लोगों के विरुद्ध अपहृत के पति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है.

बलिया जिले के रेवती निवासी पीड़ित पति पिंटू पासवान पुत्र मदन कुमार पासवान ने बताया कि छह माह पहले उसकी शादी बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी मनसी पासवान की पुत्री लक्ष्मीना देवी के साथ हुई थी. आज तड़के सास की तबियत खराब होने की सूचना मिली तो वह पत्नी को उसकी मां से मिलवाने ससुराल जा रहा था. गंगा पुल के उस पार से साधन मिलने में देरी होने पर वे दोनों पैदल ही पुल पार कर रहे थे.

इसी दौरान अचानक सफेद रंग की एक मार्शल गाड़ी और लाल रंग की पैशन प्रो बाइक उनके करीब आकर रुकी. उनमें से एक ने उसकी कनपटी पर पिस्टल भिड़ा दिया, जबकि उनमें से दो उसकी पत्नी के मुंह में कपड़ा ठूंसने लगे. मार्शल सवार तीन की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने पिंटू पासवान को हथियार का भय दिखाकर उनकी पत्नी को गाड़ी में खींच कर बैठा लिया. इस दौरान महिला द्वारा मौके पर काफी हो-हल्ला भी मचाया गया. जब तक की लोगबाग कुछ समझ पाते मार्शल सवार अपराधी महिला को लेकर बक्सर की ओर फरार हो गए. महिला के पति ने बताया कि घटना के विरोध करने पर अपराधियों द्वारा उसके साथ मारपीट भी की गयी. अपराधियों ने धमकी दी है कि अगर इस बात की जानकारी पुलिस को दी तो जान से हाथ धोना पड़ेगा.

घटना का जिक्र करते पति पिंटू पासवान ने बताया कि कुछ दिन पूर्व आरोपितों में से एक चंदन तिवारी खुद को लड़की का मौसेरा भाई बताते हुए मिलने के लिए लड़की के ससुराल रेवती पहुंचा था. वहां पत्नी द्वारा पहचानने से इन्कार करने के बाद उसे दरवाजे से भगा दिया गया था. आज फिर उन्हीं लोगों द्वारा अपहरण की घटना को अंजाम दिया गया है.

इस घटना से हतप्रभ पति को कुछ समझ ही नहीं आया कि क्या करे. वह सीधे ससुराल चला गया और सास-ससुर को पूरी बात बताने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए औद्योगिक थाना पहुंचा. मामले में पति द्वारा दिए गए आवेदन में गिट्टू तिवारी, सोनू कानू, चंदन तिवारी तथा गुड्डू तुरहा को नामजद किया गया है, जबकि एक अज्ञात है. औद्योगिक थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते बताया कि आवेदन ले लिया गया है. घटना नगर थानाक्षेत्र का है, इसलिए नगर थाना को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दिया गया है.

Related

Tags: अपहरण औद्योगिक पुलिस बक्सर बलिया रेवती

Post navigation

Previous: जनता मांगे केन्द्र व प्रदेश सरकार से उनके कार्यों का हिसाब, कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जीत के लिए तत्पर हों
Next: छपरा-बलिया रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का परिचालन बहुत जल्द – घनश्याम सिंह

ये भी पढ़ें

Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026
haldi truck accident
  • Accident
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia News: थाने से 20 मीटर दूर हल्दी में ट्रकों की टक्कर, केबिन में फंस गया था ड्राइवर

Central Desk 27 July, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • Front Page
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग घायल

General Desk 22 July, 2026

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.