Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • सरकार के खिलाफ शिक्षा प्रेरकों ने खोला मोर्चा पहली को बलिया, 15 दिसंबर को लखनऊ में करेंगे प्रदर्शन
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

सरकार के खिलाफ शिक्षा प्रेरकों ने खोला मोर्चा पहली को बलिया, 15 दिसंबर को लखनऊ में करेंगे प्रदर्शन

सरकार ने प्रेरकों के साथ घोर अन्याय किया है. अपनी मांगों के संबंध में प्रेरकों का प्रतिनिधिमंडल बार-बार सरकार के मंत्रियों से मिलकर अपनी जायज मांगे रखता रहा है लेकिन किसी मंत्री ने प्रेरकों की बात सरकार तक नहीं पहुंचाई. सरकार प्रेरकों का बकाया मानदेय एवं सेवा बहाली नहीं करती है तो प्रेरक विधानसभा के सामने आंदोलन करने को विवश है.
Central Desk 29 November, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
prerak denge dharna

बैरिया, बलिया. स्थानीय सन्त सुरजन बाबा पोखरा परिसर में रविवार को मुरली छपरा व बैरिया के प्रेरको की संयुक्त बैठक हुई. जिसमें सर्वसम्मति से आगामी एक दिसम्बर को जिला मुख्यालय स्थित बापू भवन टाउन हॉल में समस्त प्रेरक सुबह नौ बजे पहुंच जाये. जहा से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके.

इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत सिंह ने कहा कि उक्त धरना प्रदर्शन में प्रेरक, बीसी व डीसी का लगभग 40 माह का मानदेय का भुगतान, पुनः बहाली सहित विभिन्न मुद्दों पर रणनीति तय की जाएगी.

(बैरिया से संवाददाता वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

 

 

बलिया. आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक कंपनी बाग में जिला अध्यक्ष विजय प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. इसमें संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री अमरजीत सिंह ने आवाहन किया कि बलिया के सभी प्रेरक पहली दिसंबर को जिला मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन करेंगे. इसकी तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है. कहा कि प्रेरकों को डटकर लड़ाई लड़ने का समय आ गया है. उन्होंने करो या मरो का भी नारा दिया. राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि 15 दिसंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन होगा.

इसमें सभी जनपदों के प्रेरक अधिक से अधिक संख्या में पहुंचेंगे. सरकार के खिलाफ अपनी मांगों की आवाज बुलंद करनी होगी. शिक्षा प्रेरकों के बहाली तक यह संघर्ष जारी रहेगा.

कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित कंपनी बाग में प्रेरकों की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि महर्षि भृगु बाबा की धरती से चिंगारी निकलेगी और लखनऊ में होने वाले धरना प्रदर्शन में ज्वाला का रूप लेगी. श्री सिंह ने बताया कि इस धरना प्रदर्शन में जुलूस द्वारा विधानसभा का घेराव किया जाएगा.

 

सरकार ने प्रेरकों के साथ घोर अन्याय किया है. अपनी मांगों के संबंध में प्रेरकों का प्रतिनिधिमंडल बार-बार सरकार के मंत्रियों से मिलकर अपनी जायज मांगे रखता रहा है लेकिन किसी मंत्री ने प्रेरकों की बात सरकार तक नहीं पहुंचाई. सरकार प्रेरकों का बकाया मानदेय एवं सेवा बहाली नहीं करती है तो प्रेरक विधानसभा के सामने आंदोलन करने को विवश है.
लोक शिक्षा समिति दुबहर के ब्लॉक समन्वयक कृष्णा कान्त पाठक ने प्रेरकों का आवाहन किया कि सभी प्रेरक पहली दिसंबर को धरना प्रदर्शन के लिए क्रांति मैदान टाउन हॉल 9:09 बजे सुबह एकत्रित हो वहां से जुलूस के शक्ल में सभी प्रेरक जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपेंगे. पहली मांग बकाया मानदेय भुगतान तथा दूसरी मांग सेवा बहाली है. जब तक यह दो मांगे पूरी नहीं होती है, प्रेरक संघर्ष करते रहेंगे. हनुमानगंज के ब्लॉक समन्वयक संतोष कुमार प्रियदर्शी ने आवाहन किया कि हम सभी लोग मिलकर इस धरना को सफल बनाएंगे, क्योंकि सबके सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है. लंबी अवधि का मानदेय न मिलने से शिक्षा प्रेरकों के सामने विकट समस्या पैदा हो गई है. सरकार का कोई प्रतिनिधि या अधिकारी शिक्षा प्रेरकों की उचित मांगे सुनने को तैयार नहीं है.

 

प्रेरक संघ के जिला अध्यक्ष विजय प्रसाद ने कहा कि 1 दिसंबर को बलिया में धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए जनपद के सभी प्रेरक सुबह 9:00 बजे तक टाउन हॉल के मैदान में पहुंच जाएं जहां से जिलाधिकारी कार्यालय के लिए सभी प्रस्थान करेंगे वहां अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा जाएगा. कहा कि हम लोगों का मानदेय 40 माह का बकाया है. आज तक सेवा बहाली नहीं की गई है और न ही हम लोगों के बारे में किसी तरह की सूचना सरकार की तरफ से दी गयी है. शिक्षा प्रेरकों के सामने विकट समस्या सरकार की गलत नीतियों के कारण पैदा हो गई है , कितने प्रेरक दवा के अभाव में दुनिया को अलविदा कह गए.

 

(बलिया से कृष्णकांत पाठक की रिपोर्ट)

 

 

(

Related

Tags: प्रदर्शन बलिया लखनऊ शिक्षा प्रेरकों सरकार

Post navigation

Previous: वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक, तमंचे और कारतूस समेत दो गिरफ्तार
Next: बिना कोषागार आए भी कोषागार में उपलब्ध करा सकते हैं जीवित प्रमाण-पत्र

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.