Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • बतकही
  • पानी अब उतरने लगा है ….
  • बतकही

पानी अब उतरने लगा है ….

दियारे पर दो-तीन दशक पहले घनी आबादी वाले गांव थे, जिनमें पचासों हजार की आबादी बसी हुई थी.अचानक गंगा ने अपना रास्ता बदला और ये गांव उसमें समाते चले गए.
Assignment Desk 24 September, 2019 1 minute read

बलिया में गंगा की बाढ़ के लिए चेतावनी स्तर 56 मीटर का रखा गया है. 57 मीटर की ऊंचाई को बलिया का बाढ़-प्रखंड खतरनाक की श्रेणी का मानता है. आप भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि आज की तारीख में बलिया में गंगा का स्तर लगभग 60 मीटर को छू रहा है. यह 2016 की विनाशकारी बाढ़ से बस कुछ ही सेंटीमीटर कम है.

छात्र-जीवन में हमें पढ़ाया गया था कि “ह्वांग-हो” नदी को चीन का शोक भी कहा जाता है. हमने “ह्वांग-हो” को तो नहीं देखा, लेकिन जिस नदी को उत्तर-भारत की जीवन रेखा कहा जाता है और जिसके किनारे मानव सभ्यता के शुरुआती कदम दिखाई देते हैं, उसी गंगा नदी को हमने बलिया के इस दोआबे में शोक की नदी के रूप में बदलते हुए जरूर देखा है.

बलिया से पूरब राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते हुए हम जब बादिलपुर गांव पहुंचते हैं तो वहां से दाहिने तरफ की बस्ती एकाएक समाप्त हो जाती है. अब उस तरफ केवल और केवल दियारा ही पसरा हुआ नजर आता है.

इस दियारे पर दो-तीन दशक पहले घनी आबादी वाले गांव हुआ करते थे, जिनमें पचासों हजार की आबादी बसी हुई थी. फिर अचानक गंगा ने अपना रास्ता बदला और एक-एक कर ये गाँव उसकी गोद में समाते चले गए.

जैसे गाँवों के कटने की कहानी अनवरत जारी रही, उसी तरह जन-प्रतिनिधियों का आश्वासन भी जारी रहा कि अगली बाढ़ से पहले इस कटान को रोक दिया जाएगा.और प्रशासन का भी कि हमने पूरा खाका तैयार कर लिया है. अब किसी गांव को कटने नहीं दिया जाएगा. गंगा एक-दो वर्ष शांत रहतीं. थोड़ी स्मृति धुंधली होती और फिर तीसरे-चौथे वर्ष में एक और गांव, एक और बस्ती उनमे समा जाती.

आजादी के बाद भारत ने अंतरिक्ष की ऊंचाई नापी है. चांद के माथे को चूमा है. मगर इस इलाके के लोगों के लिए गंगा से कटान का संघर्ष उतना ही तीखा बना हुआ है. गंगा यहाँ के लिए शोक की नदी बन गयी हैं.

इस बार का शोक का वह नंबर उदईछपरा, गोपालपुर और दुबेछ्परा गांवों पर आया है. रोज वहां से दो-चार-पांच घरों के गंगा में विलीन होने की खबर आ रही है. प्रत्येक बाढ़ की तरह इस बार भी इस इलाके के नक़्शे से एक-दो गाँव इतिहास की कोख में समाने जा रहे हैं.

मुझे याद है, जब 2003 की भयावह बाढ़ में जब राष्ट्रीय राजमार्ग अब-तब की स्थिति में आ गया था तो सेना को बुलाया गया था. उनकी सलाह यहां के समाचार-पत्रों में छपी थी कि गंगा को उनकी मुख्यधारा में बिना वापस लौटाये इस समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता.

सामान्यतया गंगा जहाँ पश्चिम से पूरब बहती हैं, इसके विपरीत इस इलाके में उनका रुख दक्षिण से उत्तर दिशा की तरफ हो गया है | राम जानें, उस रिपोर्ट का क्या हुआ.

वैसे …. यहां उम्मीदों के टूटने की यह कहानी इतनी गहरी है कि इस इलाके में रहने वाला सबसे आशावादी आदमी भी आपको यही कहता हुआ मिल जाएगा कि अब तो उपरवाला ही कोई चमत्कार कर सकता है. बाकी जमीन के लोगों के आश्वासन अब उसे सुनने लायक भी नहीं लगते, भरोसे की बात तो दूर है.

चलते चलते ………………

लगभग एक पखवारे की आफत के बाद आज यह राहत वाली खबर आ रही है कि गंगा का पानी अब बनारस में धीमे-धीमें उतरने लगा है. यदि यह क्रम बरकरार रहा तो कल से बलिया में भी पानी के उतरने का रुझान दिखाई देने लगेगा.

हालांकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी का भराव इतना अधिक है कि जमीन पर इस धीमें उतराव का सीधा असर दो-चार दिन बाद ही दिखाई देगा. फिर इसका यह सांकेतिक महत्व तो है ही कि संकट की ये भयावह घड़ियाँ भी अब बीत ही जाएंगी.

…….. वैसे पानी उतरने वाली जो बात गंगा के लिए अविधा में कही जा सकती है, कुछ लोग मानते हैं कि वही बात यहाँ के प्रशासन और जन-प्रतिनिधियों के लिए व्यंजना में भी कही जानी चाहिए.

(लेखक के फेसबुक कोठार से साभार)

Tags: बाढ़ विलीन समस्या समाधान

Post navigation

Previous: पं. राम अनंत पाण्डेय की 115 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि
Next: विधिक साक्षरता जागरूकता शिविर में सरकार की योजनाएं बतायीं

ये भी पढ़ें

Rakshabandhan Flood
  • जिला जवार
  • बतकही
  • बलिया शहर

Ballia Live Special : बाढ़ में डूबी राह, रक्षाबंधन पर भाई-बहन करते रह गए इंतजार

General Desk 9 August, 2025
IMG_20250224_121943
  • Accident
  • Front Page
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • शोक समाचार

फेफना में ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत, ग्रामीणों ने सड़क किया जाम

Ashish 24 February, 2025
UP_Health
  • Campus रिपोर्ट
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़
  • फोटो गैलरी
  • बतकही
  • बलिया शहर
  • राज-काज
  • लाइफ मंत्रा
  • स्पेशल/Exclusive
  • स्वास्थ्य

शीतलहर से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

Ashish 14 December, 2024

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.