सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में डीएम सख्त, योजनाओं की रैंकिंग ‘ए’ कराने के दिए निर्देश

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

सीएम डैशबोर्ड पर जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न योजनाओं की रैंकिंग और कार्य प्रगति की बारीकी से समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में जनपद की रैंकिंग ‘सी’ पाए जाने पर गहरी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि शीघ्र रैंकिंग को ‘ए’ श्रेणी में लाया जाए। उन्होंने प्रत्येक विकासखंड से 10-10 कोटेदारों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।

इसी तरह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एक सप्ताह के भीतर बीमा कंपनी के साथ बैठक आयोजित कर अधिक से अधिक किसानों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना में भी रैंकिंग ‘सी’ पाए जाने पर जिलाधिकारी ने कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि सभी विभाग अपने-अपने योजनाओं की रैंकिंग हर हाल में ‘ए’ श्रेणी में लाएं, किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel