

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews
आशीष दूबे, बलिया
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पांच करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली निर्माण परियोजनाओं की भी अलग से समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई विभागों में गंभीर लापरवाही सामने आने पर उन्होंने सख्त रुख अपनाया।
पर्यटन विभाग की परियोजनाओं में व्यय का स्पष्ट विवरण न देने और ठेकेदारों द्वारा समय पर कार्य पूर्ण न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और चेतावनी दी कि प्रगति नहीं होने पर ठेकेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
उन्होंने उत्तर प्रदेश विकास परिषद निर्माण इकाई, यूपी सिडको तथा समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिया कि
राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय, हुसैनाबाद
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बेरुआरबारी
के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और तय समय सीमा में कार्य पूर्ण किया जाए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बैठक में सीएमओ, डीडीओ आनंद प्रकाश, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Website: https://ballialive.in/
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

