Skip to content
29 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • होली और शबे-बरात की तैयारियों के लिए मंडलायुक्त और डीआईजी ने ली बैठक
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

होली और शबे-बरात की तैयारियों के लिए मंडलायुक्त और डीआईजी ने ली बैठक

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कि सभी को चुनाव सफलतापूर्वक कराने के लिए बधाई दी. होली के संबंध में उन्होंने बलिया और मऊ में विशेष ध्यान देने को कहा क्योंकि होली की आड़ में कुछ लोग राजनीतिक विवादों को बड़े विवाद का रंग देने की कोशिश करते हैं. साथ ही सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का काम करते हैं. पानी, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य पर ध्यान देने को कहा. अधिकारियों से कहा कि आप सभी लोग अनुभवी हैं. होली के समय विशेष सावधानी बरतें.
Central Desk 14 March, 2022 1 minute read
Divisional Commissioner and DIG took a meeting for the preparations for Holi and Shabe-Barat

बलिया. होली और शबे-बरात की तैयारियों के संबंध में मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत और डीआईजी अखिलेश कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी अधिकारियों के साथ बैठक की  बैठक का उद्देश्य होली और शबे-बारात के समय किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए तैयारियों के संबंध में चर्चा करना था.

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने कि सभी को चुनाव सफलतापूर्वक कराने के लिए बधाई दी. होली के संबंध में उन्होंने बलिया और मऊ में विशेष ध्यान देने को कहा क्योंकि होली की आड़ में कुछ लोग राजनीतिक विवादों को बड़े विवाद का रंग देने की कोशिश करते हैं. साथ ही सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने का काम करते हैं. पानी, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य पर ध्यान देने को कहा. अधिकारियों से कहा कि आप सभी लोग अनुभवी हैं. होली के समय विशेष सावधानी बरतें.

डीआईजी अखिलेश कुमार ने कहा कि लोग होली के आड़ में अपनी पुरानी दुश्मनी निभाने का प्रयास करते हैं. पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए उन्होंने अपने अपने क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों को भ्रमण करते रहने के लिए कहा. साथ ही कहा कि होली में सीओ और एसएचओ मिलकर अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण करते रहे. मिठाई की दुकानों को भी चेक करते रहने के लिए कहा. होली की आड़ में जो अप्रिय घटनाएं होती है उन पर पैनी नजर रखने को कहा. बलिया बिहार की सीमा से लगा हुआ है. अवैध शराब पर विशेष ध्यान देने को कहा. होली के दिन लोग अक्सर शराब पीते हैं. जहरीली शराब पीने की वजह से कई लोगो की मृत्यु भी हो जाती हैं जिस पर ध्यान देने के लिए उन्होंने आबकारी अधिकारियों को कहा.

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि बैठक का उद्देश्य होली के समय होने वाली अप्रिय घटना को रोकना है. होली के समय अक्सर आपसी विवाद होते रहते हैं. पिछली बार होली में 17 एफआईआर हुई थी. ग्रामीण इलाकों में भी फीडबैक लेने को कहा. होली के समय अवैध शराब बनाने की घटनाएं अक्सर सामने आती है. किसी राजनीतिक दल द्वारा भी अवैध शराब का कार्य करवाया जा सकता है क्योंकि चुनाव के समय वह भारी मात्रा में धन खर्च करते हैं जिसकी भरपाई करने के लिए भी अवैध शराब बनवाते हैं. होलिका जलाने के नाम पर अक्सर मारपीट की घटनाएं हो जाती हैं. होलिका में कुछ लोगों का सामान भी जला दिया जाता है. सभी पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा. गली-गली तथा गांव-गांव तक सभी पर पैनी नजर रखने के लिए कहा. जातिगत विशेष को लेकर भी विवाद अक्सर होली के समय होते रहते हैं. जिस पर ध्यान देने को कहा।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को कहा कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों को होली में छुट्टी ना लेने दें क्योंकि इस समय विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है. जिले स्तर पर सारी व्यवस्था करने के लिए कहा. अगर कोई अप्रिय घटना घटीत हो तो तुरंत प्रशासन के संज्ञान में लाये. कुछ लोग सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास करते हैं जहां बल प्रयोग करने की आवश्यकता हो वहां बल प्रयोग करें. गलत लोगों को गलती करने से रोके. जिलाधिकारी ने कहा कि हमें किसी के पक्ष में काम नहीं करना है.

 

होली के समय ही शबे-बरात और जुम्मे की नमाज भी पढ़ी जानी है. इस संबंध में एसपी राजकरण नैयर ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि इस समय विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है. जहां भी पहले से विवाद हो रहे हैं उन पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा. होली वाले दिन अक्सर लोग शराब पीकर हुड़दंग करते हैं. आबकारी विभाग को विशेष ध्यान देने के लिए कहा.  आबकारी विभाग से कहा कि जहां भी अवैध शराब बन रही हो उन सब पर पैनी नजर रखें.  बलिया पर विशेष ध्यान देने को कहा क्योंकि बलिया बिहार सीमा से जुड़ा हुआ है. थाना प्रभारी को होलीका दहन स्थान पर सिपाहीयो की ड्यूटी लगाने को कहा. होलिका दहन के समय भी अक्सर अप्रिय घटनाएं हो जाए करती हैं. जहां पर सिपाही कम पड़ रहे हैं वहां पर वालंटियर लगाने के लिए कहा. शबे-बरात वाले दिन भी विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने कहा कि अक्सर होली के समय छोटी-मोटी घटनाओं को राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया जाता है. इन्हें रोकने का प्रयास करें. एसडीएम से कहा कि लेखपालों को बता दें कि सभी विवादित स्थल पर जहां पर होलिका दहन होनी है वहां पर किसी भी तरह का जमीनी विवाद ना होने पाए. निर्देशित किया कि फायर स्टेशन पर गाड़ियों की व्यवस्था कर ली जाए क्योंकि होलिका के समय अक्सर आगजनी की घटनाएं देखने को मिलती है. साथी ही आग बुझाने के लिए बालू और पानी की व्यवस्था कर ली जाए. बैठक में सभी पुलिस अधिकारी और सभी उप जिलाधिकारी उपस्थित थे.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Tags: मंडलायुक्त शबे बरात होली

Post navigation

Previous: बलिया बन रहा है भोजपुरी फिल्मों के लिए पसंदीदा जगह
Next: सड़क दुर्घटना में 6 लोग गंभीर रूप से घायल, एक युवक की मौत

ये भी पढ़ें

omprakash rajbhar aug 2025
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी

General Desk 29 October, 2026
Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
Bansdih SDM ko Gyapan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

General Desk 28 October, 2026

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी

You may have missed

omprakash rajbhar aug 2025
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी

General Desk 29 October, 2026
Akhilesh Yadav Keshav Prasad Maurya
  • ELECTION लाइव
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • बलिया शहर
  • राजनीति

एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

General Desk 28 October, 2026
Bansdih SDM ko Gyapan
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

General Desk 28 October, 2026
Maharajpur Kataan 28
  • जिला जवार
  • बांसडीह

महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई

General Desk 28 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.