Skip to content
17 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • खेती-बारी
  • बलिया: डीएम ने गुलाब की खेती करने वाले किसानों और इत्र कारीगरों से ली जानकारी
  • खेती-बारी

बलिया: डीएम ने गुलाब की खेती करने वाले किसानों और इत्र कारीगरों से ली जानकारी

कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना "पर ड्राप मोर काप" - माइकोइरीगेशन अन्तर्गत जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति (डी०एल०आई०सी०) एवं एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत जिला औद्यानिक मिशन समिति (डी०एच०एम०सी०) की बैठक आयोजित की गई.
Central Desk 24 August, 2022 1 minute read
District Magistrate took information from farmers and perfume artisans cultivating roses in the district

बलिया. जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने सिकंदरपुर स्थित कठौरा गांव में गुलाब की खेती करने वाले किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी. उन्होंने गुलाब की खेती करने वाले किसानों को सुझाव दिया कि व अन्य प्रकार के गुलाबों की भी खेती करें. इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने गुलाब के फूल से इत्र बनाने वाले कारीगरों से मुलाकात की और इस संबंध में उनसे जरूरी जानकारी ली.

 

जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि गुलाब की खेती करने वाले और इसका इत्र बनाने वाले लोगों को जो भी समस्याएं आ रही है उसे जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जाए.

 

इत्र के कारीगरों ने जिलाधिकारी को अवगत कराते हुए बताया कि पहले यहां पर बड़े पैमाने पर इत्र बनाया जाता था, लेकिन किसानों और कारीगरों को उचित मूल्य न मिल पाने के कारण यह उद्योग धंधा धीरे-धीरे पिछड़ता चला गया. वर्तमान समय में यह अपने अस्तित्व के लिए जूझ रहा है.

 

जिलाधिकारी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन उन्हें हर तरह की मदद उपलब्ध कराएगा. जिस प्रकार से कन्नौज में इत्र का व्यापार होता है उसी तरह बलिया में भी इत्र का व्यापार होगा. साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि गुलाब का इत्र बनाकर बेचने वाले लोग आसपास के बाजारों में ही अपने माल को ब्रांडिंग करके बेचने का प्रयास करें. जिससे ना केवल उनके उनको मुनाफा होगा बल्कि इस उद्योग को भी फलने फूलने का मौका मिलेगा क्योंकि समय के साथ यह उद्योग धंधे बंद होते जा रहे हैं और उनकी जगह बोतलबंद अल्कोहल युक्त परफ्यूम लेते जा रहे हैं.

 

उन्होंने बाजार में भी जाकर इत्र बेचने वालों से मुलाकात की और उसके संबंध में जरूरी जानकारी हासिल की. उनके साथ सीडीओ प्रवीण वर्मा जिला कृषि अधिकारी तथा अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे.

 

 

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत बैठक


बलिया. कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना “पर ड्राप मोर काप” – माइकोइरीगेशन अन्तर्गत जनपद स्तरीय क्रियान्वयन समिति (डी०एल०आई०सी०) एवं एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत जिला औद्यानिक मिशन समिति (डी०एच०एम०सी०) की बैठक आयोजित की गई.

 

बैठक का मुख्य विषय विभाग द्वारा संचालित उपरोक्त योजनाओं सहित अन्य योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों के क्रियान्वयन हेतु अनुमोदन पर विस्तृत विचार विमर्श करते हुए अनुमोदन लिया जाना था. बैठक में शीतल प्रसाद वर्मा, प्र०जिला उद्यान अधिकारी द्वारा उद्यान विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, एकीकृत बागवानी विकास मिशन, राज्य सेक्टर, नमामि गंगे योजना, हर्बल गार्डेन, औषधिय पौध मिशन, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना इत्यादि योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों, पंजीकरण एवं कृषक चयन की प्रक्रिया, अनुदान अतंरण की प्रक्रिया इत्यादि विस्तार से प्रकाश डाला गया.

 

बैठक में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कृषकों की समस्याओं एवं महत्वपूर्ण सुझाओं को समाहित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा जैविक खेती, ग्राम-सिकन्दपुर में गुलाब की खेती, पोर्टेबल स्प्रिंकलर, एच०डी०पी०ई० वर्मी वेड एवं जनपद में औषधीय खेती को चिन्हित कर विभागीय लक्ष्यों को जनपद की माँग के अनुसार बढ़ाये जाने का निर्देश व सुझाव दिया गया. औद्यानिक खेती कर रहे कृषकों को किसी आपदा से हुई क्षति से राहत प्रदान किये जाने हेतु औद्यानिक फसलों को भी चिह्नित कर फसल बीमा के अन्तर्गत लाये जाने का सुझाव दिया गया.

 

कार्यक्रम के अन्त में धन्यवाद ज्ञापन एवं महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर तकनीकी जानकारी आहरण वितरण अधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी, मऊ द्वारा दिया गया. अध्यक्ष द्वारा बैठक के अन्त में औद्यानिक खेती विशेषकर जैविक खेती को बढ़ावा दिये जाने, जनपद में कृषकों की मांग के अनुरूप फल व सब्जी बीजों की उपलब्धता कराये जाने हेतु अन्तर्गत विभाग के बछईपुर प्रक्षेत्र पर मनरेगा योजना से हाइटेक नर्सरी स्थापित किये जाने हेतु प्रस्ताव तैयार कराये जाने का निर्देश देते हुए बैठक के समाप्ति की घोषणा की गयी.

 

बैठक में जिलाधिकारी के साथ-साथ मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, मण्डी निरीक्षक, कृषि वैज्ञानिक, जिला वन अधिकारी के प्रतिनिधि एवं सहयोगी विभागों के प्रतिनिधि, किसान संघ के अध्यक्ष एवं जनपद बलिया के अन्य प्रगतिशील कृषक इत्यादि सम्मिलित रहे.

 

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: अपने आवास की चाभी और प्रमाण पत्र पाते ही 42 लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिलखिला उठे
Next: खड़ी ट्रक से बाइक सवार टकराया, इलाज के दौरान मौत

ये भी पढ़ें

Ballia Dhan Khet
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी

General Desk 15 October, 2026
Bansdih Crop Cutting
  • खेती-बारी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-कुशहर में क्रॉप कटिंग के दौरान एक डिसमिल में 18.50 किलो उपज, अच्छी फसल का अनुमान

General Desk 11 April, 2026
Fefana Crop Cutting
  • Front Page
  • खेती-बारी
  • बलिया शहर

Ballia-गेहूं के खेत में पहुंचे जिलाधिकारी बलिया, अधिकारियों की मौजूदगी में हुई गेहूं की क्रॉप कटिंग

General Desk 29 March, 2026

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

You may have missed

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.