Ballia-कुशहर में क्रॉप कटिंग के दौरान एक डिसमिल में 18.50 किलो उपज, अच्छी फसल का अनुमान

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. शनिवार को बांसडीह तहसील क्षेत्र के कुशहर गांव में गेहूं की पैदावार का आंकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग का कार्य तहसीलदार नितिन कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। शासन की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार खेत में त्रिभुज बनाकर एक डिसमिल क्षेत्र चिन्हित किया गया, जहां से गेहूं की कटाई कर उपज का मापन किया गया।

कटिंग के दौरान एक डिसमिल क्षेत्र से कुल 18.50 किलोग्राम गेहूं की उपज प्राप्त हुई। इस आंकड़े के आधार पर प्रति हेक्टेयर लगभग 45 कुंतल गेहूं की पैदावार का आंकलन किया गया. इतना उत्पादन क्षेत्र के लिए संतोषजनक और उत्साहजनक माना जा रहा है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार समय पर बुवाई, उचित सिंचाई एवं उर्वरकों के संतुलित उपयोग से इस वर्ष गेहूं की फसल में अच्छी वृद्धि देखने को मिल रही है, जिसका परिणाम बेहतर उत्पादन के रूप में सामने आ रहा है।

इस अवसर पर भारत सरकार के टीसी अमित यादव, लेखपाल विवेक यादव, राजस्व निरीक्षक सुभाष पांडे तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हृदया वर्मा सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

बताते चलें कि क्रॉप कटिंग में प्राप्त फसल उत्पादन के आंकड़ों का प्रयोग प्रति एकड़ फसल के औसत उत्पादन का अनुमान लगाने और आपदा की स्थिति में मुआवजा तय करने में प्रमुखता से किया जाता है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE