Skip to content
16 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • जिलाधिकारी ने किया सड़क चौड़ीकरण कार्यों और विकासखंड गड़वार का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
  • Front Page
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर
  • ब्रेकिंग न्यूज

जिलाधिकारी ने किया सड़क चौड़ीकरण कार्यों और विकासखंड गड़वार का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।
Ashish 25 October, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
IMG-20251025-WA0007

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खनवर से नगरा मार्ग, गाजीपुर से तुर्तीपार मार्ग के चौड़ीकरण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा गड़वार ब्लॉक कार्यालय में स्वच्छता व्यवस्था की भी समीक्षा की।

खनवर से नगरा मार्ग का निरीक्षण

जिलाधिकारी ने ग्राम खनवर से नगरा तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बताया कि सड़क की चौड़ाई सात मीटर है और दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर का चौड़ीकरण कर कुल 10 मीटर तक का कार्य पूर्ण किया जाना है।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने अवगत कराया कि खनवर मोड़ से खाकी बाबा धाम तक का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि खनवर नवादा से नगरा तक का कार्य तेजी से प्रारंभ हो गया है। जिलाधिकारी ने नक्शा का अवलोकन करते हुए कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि सड़क किनारे लगे विद्युत खंभे और वृक्षों को अब तक नहीं हटाया गया है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। इस पर उन्होंने एक्सियन पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि संबंधित विभागों से समन्वय कर इन अवरोधों को शीघ्र हटाया जाए ताकि कार्य में कोई बाधा न रहे। उन्होंने कहा कि कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए और जनसुविधा को प्राथमिकता में रखा जाए।

गाजीपुर-तुर्तीपार मार्ग का निरीक्षण

इसके बाद जिलाधिकारी ने गाजीपुर से तुर्तीपार तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, सड़क की चौड़ाई और डिवाइडर निर्माण की स्थिति की जानकारी ली।
पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि सड़क के दोनों ओर 9-9 मीटर चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है, जबकि बीच में 2.50 फीट चौड़ा डिवाइडर बनाया जा रहा है। अब तक लगभग 12 मीटर तक डिवाइडर निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए।

गड़वार ब्लॉक में जलजमाव पर नाराज हुए जिलाधिकारी
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विकासखंड गड़वार का भी औचक निरीक्षण किया। यहां कार्यालय परिसर में जलजमाव, गंदगी और खराब वाहनों को खड़ा देखकर उन्होंने नाराजगी जताई।
उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि परिसर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में जलजमाव की समस्या न हो। साथ ही खराब वाहनों की शीघ्र नीलामी की प्रक्रिया पूरी करने के भी आदेश दिए। जिलाधिकारी ने पुराने भवनों की स्थिति का निरीक्षण कर उनकी मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर स्वच्छ और व्यवस्थित होना चाहिए, ताकि आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Bagiballia Ballia Ballia LIVE Ballia news Ballia News Today जिलाधिकारी

Post navigation

Previous: बांसडीह में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, आठ लोग घायल, रेफर
Next: साइबर ठगी का शिकार हुए युवक को पुलिस ने दिलाई राहत, खाते में वापस कराए ₹14,284

ये भी पढ़ें

Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Haldi SHO Office
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

General Desk 11 September, 2026
Haldi Arrested 11
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

You may have missed

Sonadih Doath Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा

General Desk 15 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस

General Desk 15 September, 2026
Belthra Vardat
  • CRIME डायरी

Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

General Desk 15 September, 2026
Bansdih hospital employee injured
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!

General Desk 15 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.