Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • लोक आस्था का पर्व छठ पर्व धूमधाम से मना, घाटों पर ड्रोन कैमरे से रही निगरानी
  • UP लाइव
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड
  • सिकंदरपुर
  • स्पेशल/Exclusive

लोक आस्था का पर्व छठ पर्व धूमधाम से मना, घाटों पर ड्रोन कैमरे से रही निगरानी

मनियर के चांदू पाकड़ बहेरा नाले के किनारे परशुराम स्थान सहित आदि छठ घाट बहुत ही रमणिक रहा. चांदू पाकड़ बहेरा तट पर तो छठ घाट की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी हो रही थी.
Central Desk 11 November, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
belthraroad chhatpooja

मनियर. विभिन्न छठ घाटों पर व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य को अर्घ देकर विगत करीब तीन रोज से चल रहे छठ व्रत का समापन किया. गांव से लगायत शहर की सड़कें महिलाओं के कांच ही बांस के बहंगिया़—- भोर में नदिया नहाईब, छठ के मनाईब ला—- नारियल जे फरेला घवध से ओपर सुगा मेडराय, ओ जेही खबरों जनाईब अदिति से ——-सहित आदि भोजपुरी के पारंपरिक गीतों से गुंजायमान रहा. मनियर के चांदू पाकड़ बहेरा नाले के किनारे परशुराम स्थान सहित आदि छठ घाट बहुत ही रमणिक रहा. चांदू पाकड़ बहेरा तट पर तो छठ घाट की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी हो रही थी.

मनियर गंगापुर में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेश यादव ने प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नौजवानों के साथ स्टाल लगाकर छठ घाट से लौटने वाले व्रती महिलाओं सहित लोगों को चाय पिलाई. थाना प्रभारी मनियर मदन पटेल ने पुलिसकर्मियों की हर छठ घाट पर चार्ट के अनुसार ड्यूटी लगाई थी. साथ ही वह पूरे दलबल के साथ हर घाटों पर चक्रमण करते रहे.

( मनियर से संवाददाता वीरेंद्र सिंह की रिपोर्ट)

 

अचानक आ धमके एडिश्नल एसपी

बेल्थरारोड. भगवान भास्कर की आराधना व प्रकृति ही जीवन है का सन्देश देने वाले महापर्व छठ के प्रति लोगों की लगातार बढ़ती आस्था के चलते बुधवार को नदियों, तालाबों, पोखरों पर बढ़ती भीड़ रही.
शाम को अचानक आ धमके एडिश्नल एसपी विजय त्रिपाठी और इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज सूरज सिंह व नगर चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के साथ नगर के विभिन्न छठ घाटों का चक्रमण कर जायजा लिया. छठ महापर्व पर बुधवार को बेल्थरारोड नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त के तरफ से नगर के ऐतिहासिक रामलीला मैदान स्थित पोखरे को छठ महापर्व पर भव्य सजाया गया था.

लाइट की की दूधिया रोशनी में पूरा घाट जगमगा रहा था. पूरे समय तक चेयरमैन गुप्त अपने सहयोगियों के साथ आस्था के महापर्व में सरीख रहे. और स्वयं छठ माता का पूजन अर्चन किया. जहां पर भारी संख्या में महिलाओं ने छठ पर्व में भाग लिया और पूजन अर्चन किया. वहीं नगर के यूनाइटेड क्लब गली में संस्था के सदस्यों ने कोविड 19 के नियम का पालन करते हुए एक कृत्रिम जलाशय का निर्माण कर श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चन के लिए का एक और नया स्थान दे दिया है. सूर्य पर्व षष्ठी के प्रति लोगों की श्रद्धा लगातार बढ़ रही है.

इस पर्व के प्रति बढ़ती श्रद्धा का आलम ये है कि शहरों, नगरों व गांवों के जलाशय, तालाबों, पोखरों आदि पर इतनी भारी भीड़ बढ़ गई है कि लोगों को पूजा अर्चना के अन्य स्थानों पर भटकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है. ऐसे समय में लोक आस्था से जुड़े इस पर्व को मनाने के लिए यूनाइटेड क्लब के सदस्यों ने टेंट के तिरपाल व अन्य सामानों का प्रयोग करते हुए अपने मुहल्ले में एक कृत्रिम जलाशय का निर्माण कर दिया है. यूनाइटेड क्लब में बने कृत्रिम जलाशय को मृत रूप देने में दुर्गा प्रसाद जयसवाल मोटू लाला सुनील कुमार टिंकू सभासद, सनी जयसवाल,गुलाब चंद्र भोलू, जायसवाल, कृष्णा, गणेश,मन्नू,विनय, सोनू गगन,राजा,संदीप, मंटू शामिल रहे.
(बेल्थरारोड से संवाददाता उमेश गुप्ता की रिपोर्ट)

 

 

छठ पर्व धूमधाम से मनियर में मना

 


मनियर. लोक आस्था का पर्व छठ विकासखंड मनियर के विभिन्न घाटों एवं तालाबों पर धूमधाम से मनाया गया. कई जगह व्रती महिलाओं ने अपने दरवाजों पर मानव निर्मित पोखरे का निर्माण कर सूर्य उपासना का पर्व छठ का पूजन किया. इस मौके पर व्रती महिलाएं उपवास रहकर अस्तांचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया.

विकासखंड मनियर के परशुराम स्थान बहेरा पार चांदु पाकड़ ,बड़ी बाजार , घाघरा नदी के तट दियारा नंबर दो , गोडवली, संगापुर, ककरघट्टा, ग्रामीण क्षेत्रों में गौरा बगही स्वर्गीय राम अवतार सिंह के पोखरा, रानीपुर धूपा सिंह के पोखरा, गंगापुर के पोखरा ,खंडेश्वरी बाबा का मठिया , छितनी, धसका, बडसरी जागीर आदि तालाबों पर आस्था का पर्व मनाया गया. कई जगहों पर मनौती रखी महिलाएं भूईंपरी चली.

(मनियर से संवाददाता वीरेंद्र सिंह की रिपोर्ट)

 

छठघाट में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी

सिकंदरपुर. बुधवार को छठघाट में सैकड़ों व्रतियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ अस्त होते सूर्य को पहला अर्ध्य दिया. इसके लिए छठघाट में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी. छठ महापर्व पर सैकड़ों व्रतधारी महिला और पुरूष दोपहर बाद अपने घरों से दौरा और सूप में पूजन सामग्री सजाकर छठघाट की ओर रवाना होने लगे थे. उनके साथ उनके परिजन एवं मोहल्ले के लोग छठ मइया के गीत गाते हुए उत्साह एवं श्रद्धा के साथ छठघाट पर पहुंच रहे थे. यह सिलसिला दोपहर से शाम तक चलता रहा. देखते ही देखते छठघाट व्रतियों व श्रद्धालुओं से ठसाठस भर गया. घाट में उतर कर व्रतियों ने छठ मइया की अराधना करना प्रारंभ कर दिया.

वे सूर्य के अस्त होने के इंतजार में पानी के अंदर खड़े होकर छठ मइया से मनौती मांगते रहे. अस्त होते सूरज को देखकर व्रतियों ने पहला अर्ध्‌य दिया. परिजन घाट में खड़े होकर छठ मइया के पारंपरिक गीतों से छठ पूजा का बखान करते रहे. छठ व्रत के नियमों का पालन करने वाले साधक दोपहर तीन-चार बजे से ही नियत स्थान पर पहुंच कर दौरा और सूप में रखे पूजन सामग्रियों को घाट किनारे रखकर पूजा-अर्चना कर रहे थे। जिसके बाद वे बाद तालाब में कमर भर पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर की अराधना करने लगे.

उसके बाद अस्त होते सूर्य को प्रथम अर्ध्‌य देकर व्रती अपने घरों की ओर रवाना हुए. नगर के कोने-कोने मे छठ मइयां की पूजा की धूम है. छठ उत्सव की धूम में भोजपुरी पूजा गीतों की बहार रही. छठघाट सहित नगर के सभी चौक-चौराहे छठ गीतों से गुंजायमान हो रहे हैं. जिसमें मुख्यत भोजपुरी गीत धूम मचा रही थी. वहीं छठ घाटों पर रंगीन बल्बों की सजावट की गई है. जिससे दीवाली जैसा माहौल था. इसके साथ साथ ही पूरा तालाब रोशनी से नहाया हुआ था. इस दौरान सभी घाटों पर नगर पंचायत के द्वारा साफ-सफाई व प्रकाश की उचित व्यवस्था की गई थी. पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद रहा.

(सिकंदरपुर से संवाददाता संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

 

Related

Tags: एसपी छठ पर्व पुलिस बलिया बांसडीह मनियर सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: अस्तगामी सूर्य को व्रती महिलाओं ने दिया अर्घ्य
Next: Front Page: 11 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

ये भी पढ़ें

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

You may have missed

Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
Hansuram Road inaguration
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण

General Desk 13 September, 2026
Savarn Dharna
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन

General Desk 13 September, 2026
Bansdih Badh rahat shivir
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.