Skip to content
7 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बैरिया
  • चांददियर: अज्ञात कारणों से लगी आग, पांच साल के बच्चे की मौत, 4 लोग झुलसे, तीन दर्जन आशियाने जलकर हुए खाक
  • बैरिया

चांददियर: अज्ञात कारणों से लगी आग, पांच साल के बच्चे की मौत, 4 लोग झुलसे, तीन दर्जन आशियाने जलकर हुए खाक

अग्निकांड में एक 5 वर्ष का बालक जिंदा जलकर मर गया. वही चार लोग बच्चे को बचाने के प्रयास में बुरी तरह से झुलस गए. सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया है.
Central Desk 27 April, 2022 1 minute read
hospitalisd

बैरिया, बलिया. बैरिया थाना क्षेत्र के चांददियर ग्राम पंचायत के यादव नगर प्लाट में मंगलवार की शाम अचानक अज्ञात कारणों से लगी आग मे 3 दर्जन से अधिक कच्चे-पक्के व रिहायशी मड़हे जलकर खाक हो गये.

इस अग्निकांड में एक 5 वर्ष का बालक जिंदा जलकर मर गया. वही चार लोग बच्चे को बचाने के प्रयास में बुरी तरह से झुलस गए. सभी घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया है.

बताया गया कि अचानक रामजी यादव के घर से आग की लपटें उठने लगी जिसमें राधेश्याम, राम जी, राज किशोर, रामाशंकर, दिनेश, उमाशंकर, उमेश, सुरेंद्र, राज किशोर, मनोज यादव, अदालत यादव, विनोद यादव, सुरेंद्र यादव, तेतर यादव, किशन देव यादव सहित लगभग 3 दर्जन लोगों का कच्चा पक्का मकान व रिहायशी मड़हे जलकर खाक हो गए.

इन मकानों में रखे लाखों रुपए के सामान जिसमें नकदी कपड़े खाद्यान्न सोने चांदी के गहने साइकिल मोटरसाइकिल व एक ट्रैक्टर जलकर खाक हो गया.

इस अग्निकांड में रामजी यादव की एक भैंस जलमरी जबकि जगन्नाथ यादव की दो बकरियां और एक भैंस जलकर मर गई है.

बता दे कि रामजी यादव के घर में अचानक अबूझ कारणों से आग की लपटें उठने लगी. आग की गति तेज हवा के कारण इतना तीव्र था की पलक झपकते पूरी पूरी बस्ती आग की चपेट में आ गई. राम जी के घर में एक 5 वर्षीय बालक अजीत जो राम जी का बेटा था सो रहा था वह सोते ही छूट गया. जब तक लोगों को पता चलता आग विकराल रूप धारण कर ली बावजूद इसके बच्चों को बचाने का असफल प्रयास करने में राम प्रवेश यादव 55 वर्ष राजकिशोर यादव 48 वर्ष मनोज यादव 35 वर्ष व मृतक बच्चे की बहन उर्मिला 12 वर्ष झुलस कर घायल हो गए. बावजूद बच्चे को जिंदा नहीं बचाया जा सका. अगलगी की घटना की सूचना पर मौके पर एसडीएम राहुल यादव तहसीलदार संजय सिंह लेखपाल मोतीलाल पहुंच गए फोन करके. फोन करके एंबुलेंस मंगवाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में आयुष आयुष चिकित्सक डॉ मनोज उपाध्याय मौजूद थे सूचना पर मुरली छपरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर देवनीति सिंह भी मौके पर पहुंच गए और और वहां के फार्मासिस्ट डॉक्टर एन एन शुक्ला, केदार यादव, व स्टाफ नर्सो ने तत्परता से इलाज शुरू किया.

समाचार लिखे जाने तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में आग से झुलसे का इलाज चल रहा है. जबकि उधर घटनास्थल पर पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं घटनास्थल पर चारों ओर चीख-पुकार और महिलाओं का रुदन क्रंदन है लेखपाल मोतीलाल घटनास्थल पर मौजूद है जबकि एसडीएम और तहसीलदार वापस तहसील पर लौट कर अग्नि पीड़ितों को तात्कालिक राहत पहुंचाने की जुगत में लगे हैं.

(बैरिया संवाददाता वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

Tags: बैरिया मासूम बच्चा

Post navigation

Previous: विश्व बौद्धिक संपदा दिवस पर विशेष: वैश्वीकरण के दौर में बौद्धिक संपदा अधिकार का महत्व
Next: शिक्षकों के साथ दुर्व्यहार व स्कूल में तोड़फोड़ करने के मामले में 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

ये भी पढ़ें

BSAOffice
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

General Desk 31 August, 2026
Dokati Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-कबड्डी मैच देख रहे युवक को बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने मारी गोली, हालत गंभीर

General Desk 17 August, 2026
CHC Sonbarsa 13 June 24
  • Accident
  • जिला जवार
  • बैरिया

Ballia-खाना बनाते समय गैस लीक होने से लगी आग में मां-बेटी झुलसीं

General Desk 17 August, 2026

Recent Posts

  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

You may have missed

Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026
Moon Ji Gond Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत

General Desk 6 November, 2026
Maharajpur Saryu Kataan 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन

General Desk 6 November, 2026
sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.