मोहल्ला डोमनपुरा व माल्दा चट्टी पर अग्नि का तांडव

मोहल्ला डोमनपुरा में आग लग जाने से दो झोपड़ियों सहित उनमें पड़े हजारों रुपए का सामान जल कर नष्ट हो गए. माल्दा चट्टी पर स्थित कपड़ा व किराना के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपए का सामान जल कर नष्ट हो गए.

बालूपुर मार्ग पर शराब दुकान के खिलाफ महिलाएं सड़क पर

बालूपुर मार्ग स्थित शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है. मंगलवार को दोपहर में करीब 5 दर्जन महिलाओं ने दुकान के सामने मार्ग पर अचानक जाम लगा दिया.

बलिया में चुनाव व्‍यय प्रेक्षक रहे शमशेर अली पर बिहार में फायरिंग, ड्राइवर की मौत

अभी हाल ही में संम्पन हुए विधान सभा चुनाव के लिए बलिया जिले के तीन विधान सभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त व्‍यय प्रेक्षक शमशेर अली के वाहन पर बिहार के गौरा थाना क्षेत्र के सलीमा पुर में शनिवार की देर शाम अज्ञात अपराधियो द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की सूचनाएं मिल रही हैं.

लाचार किसानों की आंखों के सामने धू धू कर जलती रही फसल, ढाई घंटे बाद पहुंचा दमकल

तहसील क्षेत्र के उत्तरी दियराचल में रविवार को अग्निदेवता ने खूब ताण्डव मचाया. सैकड़ों किसानों के करीब 150 एकड़ से उपर गेहूं का फसल आग में जल कर खाक हो गया.

आजमगढ़ हादसे में मरने वालों में सोबईबांध की सीमा व उसके दो मासूम बच्चे भी

आजमगढ़ में रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में मृत सात व्यक्तियों मे थाना क्षेत्र के सोबईबांध निवासी मां व उसके दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं.