कोप गांव के लोग जहां बंदरों के आतंक से परेशान है, वहीं सिलहटा का उत्पाती बंदर व कोटवा नारायणपुर से लेकर भरौली तक आतंक का पर्याय बना भैंसा वन विभाग के हत्थे चढ़ गया.
कोतवाली क्षेत्र के अमहर पट्टी उत्तर में बुधवार की रात सोते हुए युवक को सर्प ने डंस लिया. परिजन आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाए, जहां इलाज के दौरान युवक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.
तहसील प्रांगण में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में किसानों मजदूरों ने धरना प्रदर्शन कर आम सभा किया. वक्ताओं ने प्रदेश एवम केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. छः सूत्री मांग पत्र उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार को सौंपा.
महावीरी झंडा जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने समस्त अखाड़ेदारों व शांति समिति के सदस्यों संग बैठक की.
घाघरा व गंगा के जलस्तर में वृद्धि से तटवर्ती लोगों की बेचैनी बढ़ गई है. बढ़ते जलस्तर को देख गांव के लोग अपने घरों को तोड़कर सामान को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के कार्य में जुट गए हैं.
जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी कृष्णकान्त राय ने बताया है कि विकलांग भरण पोषण योजनान्तर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे ऐसे लाभार्थी जो अपना आधार कार्ड दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, विकास भवन में जमा नहीं किए हैं, वे तत्काल जमा कर दें.
जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु समिति/स्वरोजगार बन्धु की बैठक 31 जुलाई को अपरान्ह 04 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गयी है.
गंगा नदी का जलस्तर बुधवार को बक्सर में 54.830 मीटर, गायघाट में 53.710 मीटर बढ़ाव पर, घाघरा नदी का जलस्तर डीएसपी हेड पर 63.160 मीटर, चांदपुर में 56.46 मीटर, मांझी में 53.05 मीटर जो बढ़ाव पर है.