स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं 7 में एक सौतेली मां ने 14 वर्षीय एक बालिका पर खोलती गर्म चाय फेंक दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई. घटना के बाद सौतेली मां ने बच्ची को प्रताड़ित करते हुए घर में एक कमरे में बंद कर दिया. घटना बीते बुधवार की है.
स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं 7 में एक सौतेली मां ने 14 वर्षीय एक बालिका पर खोलती गर्म चाय फेंक दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई. घटना के बाद सौतेली मां ने बच्ची को प्रताड़ित करते हुए घर में एक कमरे में बंद कर दिया. घटना बीते बुधवार की है.
इंटरनेट की दुनिया में बैंक खातों से धन उड़ाने के प्रतिदिन नये-नये तरीके सुनने को मिलने लगे हैं. साइबर अपराध की इस दुनिया में शुक्रवार को सुनील कुमार नामक एक युवक के खाते में एक रुपये जमा कर उसके दो बैंक खातों से साइबर अपराधियों ने कुल 88 हजार रुपये गायब कर दिए.
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर मे गुरुवार की शाम आयी भीषण आंधी-तूफान के शिकार चोटिल तीन बच्चों का उपचार कर चिकित्सक ने गंभीरावस्था में रेफर कर दिया.
केन्द्रीय जल आयोग तुर्तीपार ने बुधवार की शाम 6 बजे नदी का जल स्तर 62.710 सेमी रिकार्ड किया है. नदी की धार में तेज बहाव होने के कारण तटवर्ती इलाकों में कटान भी शुरु हो गया है. इसके कारण तटवर्ती इलाकों में अफरा-तफरी का काहौल बन चुका है.
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र में शराब के नशे में बुधवार की अपरान्ह में पत्नी से झगड़ा करने के बाद बेल्थरारोड कृषि मंडी पशुहारी रोड निवासी पीयूष मिश्रा नामक 27 वर्षीय एक शराबी ने घर …
मंगलवार को उनका एक वीडियो ऐसा वायरल हुआ है, जिसमें वे मंगलवार को 10 बजने से कुछ मिनट पहले सीएचसी सीयर में पहुंचते हैं और अस्पताल के लैब कक्ष में न जाकर अस्पताल परिसर में लोगों से आम चर्चा में मशगूल हो जा रहे हैं.
उभांव थाना क्षेत्र के चन्दाडीह गांव में रविवार की देर रात छत पर सो एक 70 वर्षीय वृद्ध की शौच करने जाते समय छत पर से पैर फिसलने से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया. वृद्ध की जिला सदर अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार की देर शाम मृत्यु हो गयी.
उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में 5 साल की एक बालिका के साथ उसी गांव का रहने वाला एक 12 वर्ष बालक ने बालिका के साथ बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है.
विकास खण्ड सीयर के नये खण्ड विकास अधिकारी के रूप में मधु चंन्दा सिंह ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया. वहीं यहां के खण्ड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह का स्थानांतरण हनुमान गंज ब्लाक में कर दिया गया है. मधुचन्दा सिंह की पहली पोस्टिंग चिलकहर ब्लाक में वर्ष 2021 में हुई. उसके बाद सीयर में खंन्ड विकास अधिकारी के रूप में यहा दूसरा ब्लॉक मिला है.
चौकिया मोड़ से तेंदुआ ग्राम सभा तक सड़क निर्माण कार्य डेढ़ साल से छात्र शक्ति कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है. जहां मधुबन ढाला से चौकियां मोड तक पिचिंग की अंतिम लेयर का काम छोड़ कर पिचिंग कार्य किया जा चुका है. तो मधुबन ढाला से ग्राम तेन्दुआ तक सड़क पर मिट्टी कंकड़ डालकर छोड़ दिया गया है. जिससे आए दिन बाइक, साइकिल चालक अनियंत्रित हो कर पलट जाने से चोटिल हो जाते हैं.
उभांव थाना क्षेत्र के भीटा गांव में शुक्रवार की रात्रि चोरों ने एक घर मे चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लगभग 5 लाख रुपये के सोने आभूषण पर हाथ साफ कर दिया.
कोर्ट का बकाया धनराशि जमा न करने के आरोप में तहसीलदार कोर्ट द्वारा गिरफ्तार बकाएदार की पत्नी ने तहसील में किया हंगामा. कहा कि प्रशासन द्वारा साजिश के तहत उसे गिरफ्तार किया गया है. चेतावनी दी है कि यदि उसके पति की तत्काल रिहाई नहीं की गई तो वह तहसील में आत्मदाह कर लेगी.
स्थानीय तहसील के मुख्य गेट पर पूर्व विधायक धनन्जय कन्नौजिया के कार्यकाल में विधायक निधि से स्थापित आरओ प्लांट करीब 15 दिनों से खराब हो गया है. अधिवक्ता, वादकारी व आमजन इस भीषण गर्मी में शुद्ध पेयजल के लिए परेशान हो चुके हैं.
उभांव थाना क्षेत्र के नरला गांव के समीप शुक्रवार को एक मैजिक और बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई. टक्कर लगने के बाद पास में ही चाय दुकान में मैजिक घुस गई. जिसमेंं चाय पी रहे करीब आधे दर्जन लोग भी घायल हो गए. तीन युवतियों समेत चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये.
उभांव थाना क्षेत्र के अहिरौली ननौरा गांव में बुधवार की देर रात्रि जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में दोनों पक्षों से दो महिला समेत आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप घायल हो गये. दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने कुल 23 लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है.
एसडीएम बेल्थरारोड राजेश कुमार गुप्ता ने बुधवार की देर शाम घाघरा नदी की सम्भावित बाढ़ से होने वाले खतरे के मद्देनजर सिंचाई विभाग की ओर बने हाहानाला, तुर्तीपार व हल्दीरामपुर के रेगुलेटरों के फाटकों की रिपेयरिंग का विधिवत निरीक्षण संतोष व्यक्त किया.
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम आजमगढ़ के प्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक व सेवा प्रबंधक रविंद्र सिंह ने बेल्थरा डिपो के औचक निरीक्षण में भीषण गंदगी पाकर भड़क उठे और संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने का आदेश जारी कर दिया.
उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम खन्दवा निवासी सुगमल यादव 28 वर्ष परिवार कलह परेशान हो के मंगलवार की देर रात ट्रेन के आगे खुदकुशी कर ली.
बेल्थरारोड, बलिया. आजादी के अमृत महोत्सव में चल रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत बेल्थरारोड में मंगलवार को करीब 1.62 लाख पौधा रोपण किया गया. इसी कड़ी में ग्राम कुशहा भाड़ के प्राथमिक विद्यालय …
उभांव थाना क्षेत्र के मिश्रौली मार्ग पर सोमवार की देर रात लखरानी स्कूल के पास बाइक सवार हथियार से लेस बदमाशों ने एक अस्पताल संचालक के पुत्र पर तमंचा से फायर झोंक घायल कर दिया उसके बाद छ: तोला सोने की चेन व मोबाइल छीन कर फरार हो गए.