Skip to content
9 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
Watch Video
  • Home
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • पिपरौली बड़ागांव में बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
  • Campus रिपोर्ट
  • बेल्थरा रोड

पिपरौली बड़ागांव में बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

बिल्थरारोड (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ा गांव में कक्षा नर्सरी से 5वीं तक के बच्चों ने शनिवार को बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया.
Assignment Desk 4 February, 2023

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
BeltharaRoad_02

विद्यालय विकास में योगदान विषय पर हुई चर्चा
बिल्थरारोड (बलिया) स्थानीय क्षेत्र के सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली बड़ा गांव में कक्षा नर्सरी से 5वीं तक के बच्चों ने शनिवार को बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया. इस मेले का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक डा. राकेश कुमार सिंह तथा उभांव थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया. तत्पश्चात दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती माता के चित्र पर पूजन अर्चन के बाद माल्यार्पण किया.

प्रदर्शनी को स्कूल के 10 कमरे में प्रदर्शित किया गया था, जिसका द्वय अतिथियों ने स्कूल के प्रिंसिपल डा. जे आर मिश्र तथा वाईस प्रिंसिपल श्रीमती शीला मिश्रा संग भ्रमण कर विधिवत अवलोकन ही नहीं किया, बल्कि बच्चों से अनेक सवाल जवाब कर पूर्ण रूप से संतुष्ट दिखे. अतिथियों ने सेल्फी प्वाइंटों पर सेल्फी भी खिंचवाई.

द्वय अतिथियों ने समाज के विलुप्त व्यस्थाओ जैसे घरेलू खान पान में आटा पीसने का जाता, मड़ई, लालटेन, ढेबरी, ओखर, सील व लोढ़ा, सूप, आखा, चलनी, बांस की दऊरी, हरीश, जुआठ, लकड़ी का चूल्हा, पीढ़ा, मिट्टी के वर्तन, मिट्टी के खिलौने, शारीरिक प्रदर्शन, खटिया मचिया, छाता, बिस्तर लेवा आदि से संबंधित चीजों की याद प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत की गई थी. ठीक उसके विपरीत वर्तमान समय की अत्याधुनिक सामाजिक व्यवस्था में इलेक्ट्रिक बल्ब, वासिंग मशीन, मिक्सर मशीन, वर्षा से बचाव को रेनकोट, कुर्सी मेज आदि पर विशेष फोकस किया गया था. बच्चो ने अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, कंप्यूटर, अबेकस का प्रदर्शन चित्रों तथा विभिन्न प्रकार के माडलो तथा संवाद के माध्यम से मनोरम प्रस्तुति किया था. इसके अलावे स्कूल के लान में सेल्फी प्वाइंट, खानपान के स्टाल मेला का आयोजन किया गया था.

इस आयोजन को भव्य बनाने की दृष्टि से पूरे परिसर को नई नवेली दुल्हन की तरह बच्चों ने रंगीन गुब्बारों, इलेक्ट्रिक बल्बो तथा फूल पत्तियों से सजा रखा था. इसके अलावे तिरंगे की शान कम न हो इसका भी प्रदर्शनी में प्रमुखता से स्थान दिया गया था.
स्कूल के अभिभावकों ने भी इस मेले में पहुंच कर खान पान का भरपूर आनंद लिए.इसके लिए अनेक स्टाल संग कैश स्टाल भी स्थापित किया गया था.
इस कार्यक्रम को प्रदर्शित करवाने में प्रमुख रूप से स्कूल के दिनेश चौरसिया, पूजा, बब्लू, सजीना, मंजीत, आर्शील, श्याम जी, श्रेया यादव, श्रद्धा तिवारी, लकी गुप्ता, अंजू शर्मा, सावित्री पांडेय, पूनम भारती, खुश्बू, पारुल, शिवांगी, ज्योति प्रभा, रंजना त्रिपाठी, अमृता गिरि, राजेश गुप्ता, सृष्टि, भारती वर्मा, नूजहत, ज्याति वर्मा, आरजू बेगम, सुनीता, अरीबा, रीता, गीता, प्रतिभा, संगीता, एच के मिश्रा, मल्लिका बेगम, अतहर, प्रियंका तिवारी, आलोक, जवीर, जे पी भारती, शारदा, शैलेश, उदित के अलावे अन्य शिक्षको ने सहयोग किया था.

इस मेला के उद्घाटन के मौके पर जावेद अनवर, राशिद कमाल, अजय मौर्य, मोनू मित्तल, प्रशान्त कुमार जायसवाल मंटू, अवधेश यादव, महेन्द्र तिवारी, अनुपम बरनवाल,संजय वर्मा, आदि मौजूद रहें. अंत में स्कूल के प्रबंधक के के मिश्र ने सफल आयोजन के प्रति सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया.
बिल्थरा रोड से उमेश कुमार गुप्त की रिपोर्ट

Related

Tags: पिपरौली बड़ा गांव बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बेल्थरारोड सेंट जेवियर्स स्कूल

Post navigation

Previous: अपने गांव के पोस्ट आफिस में 100 रूपये में खाता खुलवाकर योजना का लाभ उठायें
Next: कच्ची शराब के साथ महिला गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026
Belthra Hansia Attack 4
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर

General Desk 7 September, 2026

वीडियो

https://www.youtube.com/watch?v=vYm7QZh16xQ

Recent Posts

  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण
  • Ballia-पाइपलाइन के लिए खोद दी सड़क, बरसात में लोगों की मुसीबत, कीचड़ में चलने को मजबूर
  • Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना
  • Ballia-चार दिन में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, लोगों में डर, स्वास्थ्य विभाग ने 35 लोगों के लिए सैंपल

You may have missed

DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
Belthra Anaganbadi niyukti
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

General Desk 8 September, 2026
Sonadih Footballer 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी

General Desk 8 September, 2026
How to Publish book on Amazon Kdp
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • साहित्य
  • स्पेशल/Exclusive

Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.