Category: बलिया शहर
बंद का समर्थन उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ बलिया, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया, सेवा निवृत्त शिक्षक कर्मचारी/अधिकारी समन्वय समिति बलिया, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन बलिया, रसोइया संघ, कोटेदार संघ, अधिवक्ता संघ, टैक्स बार एसोसिएशन बलिया, भूतपूर्व सैनिक संगठन बलिया, ट्रेड यूनियन बलिया, छात्र संगठन, जनपद के विभिन्न व्यापारी संगठनों के अलावा राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने किया है.
जिलाधिकारी ने कहा कि बाबा साहब के बारे में हम लोगों को बचपन से ही पढ़ाया जाता रहा है पर वास्तव में हम लोग बाबा साहब के बारे में बहुत कम जानते हैं। हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी मानी जाएगी जब हम उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलेंगे. उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन दर्शन हमें सिखाता है कि कैसे एक साधारण व्यक्ति असाधारण प्रतिभा से आगे बढ़ता है और भारत का संविधान लिखता है.
आजादी के अमृत महोत्सव के नाम से आयोजित इस वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिवार की तरफ से भारत के महान स्वर कोकिला लता मंगेशकर , भारत सरकार के सीडीएस जनरल बिपिन रावत तथा संस्कार भारती के अमीरचंद को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर संपूर्ण विद्यालय परिवार की तरफ से उनको नमन किया गया.
इस बाबत जब विकासखंड दुबहर के प्रगतिशील किसान शशि भूषण पांडे से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हार्वेस्टर मशीन के द्वारा खेतों में गेहूं की कटाई लड़ाई दोनों हो रही है. किसानों के साथ समस्या है कि जब कोई क्रय केंद्र चालू नहीं है तो गेहूं को कहां पहुंचाया जाए. उन्होंने बताया कि मंडी समिति टकरसन क्रय केंद्र पर मैं जब गया तो बताया गया कि अभी तक खरीदारी शुरू नहीं हुई है. उन केंद्रों पर गेहूं क्रय केंद्र का बैनर तथा गेहूं क्रय केंद्र का रेट 2015 रुपये जरूर अंकित है परंतु किसानों से गेहूं की खरीद नहीं की जा रही है.
जन्मोत्सव के पूर्व सुबह में गाजे- बाजे के साथ राम, लक्ष्मण, भरत,शत्रुघ्न चारों भाइयों की मनोहारी झांकी रथ पर सजा कर गाजे-बाजे के साथ पूरे क्षेत्र में घुमाई गई. शोभा यात्रा में सैकड़ों मोटरसाइकिल,घोड़े,ऊंट शोभा बढ़ाने के लिए काफी थे. रास्ते में जगह- जगह लोगों ने फूलों की वृष्टि की. इस दौरान जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा इलाका गूंज उठा.
पेपरलीक मामले में फर्जी आरोपों के तहत गिरफ्तार तीनो पत्रकारों को तत्काल रिहा करने,दर्ज मुकदमे वापस लेने व दोषी व जिम्मेवार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई,डीएम व एसपी को तत्काल निलंबित करने की मांग को लेकर बैरिया क्षेत्र के पत्रकारों ने बाह पर काला पट्टी बांधकर,और हांथ में तख्तियां लेकर बैरिया डांक बंगला से तहसील मुख्यालय तक पैदल मार्च किया.
योजना के अन्तर्गत स्थानीय बैंकों के माध्यम से 10 लाख रुपये तक की प्रोजेक्ट सीमा तक के ऋण स्वीकृत कराये जायेंगे. प्रोजेक्ट काष्ट का मात्र 5 प्रतिशत उद्यमी अंशदान तथा बैंक से 95 प्रतिशत ऋण अनुमन्य होगा. जो नियमानुसार 5 वर्ष के लिये देय होगा. उद्यमी अंशदान की धनराशि पूँजीगत मद में व्यय होगा तथा पूंजीगत ऋण धनराशि का 25 प्रतिशत मार्जिन मनी धनराशि अनुदान के रूप में ऋण स्वीकृत होने के पश्चात बैंक को उपलब्ध कराया जायेगा. जिसे बैंक 3 वर्ष तक टीडीआर के रूप में रखेगा और 3 वर्ष बाद उद्यमी के ऋण खाते में समायोजित करेगा.
