सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन

दुबहर थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्र ने महिलाओं व बालिकाओं को 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस सहायता, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में जानकारी दी. साथ ही उन्होंने कहां कि मोबाइल के फेसबुक पर मित्र भी सोच समझ कर किसी को बनाएं साथ ही अपनी सुरक्षा स्वयं कैसे करें इसकी जानकारी दी.

टीबी रोगियों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव रखें- सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी को ये निर्देश दिया गया कि मरीजों के प्रति भावनात्मक जुड़ाव रखकर उनके उपचार की नियमित जानकारी लें एवं उनके पूर्ण रोग मुक्त होने में सहयोग दें. उन्होंने कहा कि तत्संबंधित रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी या जिला क्षय रोग अधिकारी को मासिक आधार पर दें. मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अधिकारी गण, व्यापारियों, एनजीओ कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों को प्रेरणा पत्र प्रदान किया गया.

विश्व मलेरिया दिवस पर हुए विविध कार्यक्रम

– साफ-सफाई का रखें ध्यान, मलेरिया से करें बचाव – मलेरिया से हो बचना, तो लार्वा का करें खात्मा बलिया, 25 अप्रैल 2022, सोमवार को विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया. इस वर्ष विश्व मलेरिया …

डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वच्छ भारत मिशन मैनेजमेंट कमेटी की हुई बैठक

जिलाधिकारी ने कहा कि इन पानी की टंकियों पर स्वच्छता संबंधी नारों के अतिरिक्त स्कूल चलो अभियान, कैच द रेन आदि स्लोगन भी लिखा जा सकता है जो कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं हैं। जिलाधिकारी ने सभा में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख ,जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग स्वच्छता के कार्य में विशेष योगदान दे सकते हैं.

बलिया: पेपर लीक मामले में तीनों पत्रकारों को कोर्ट से मिली जमानत

जमानत मंजूर होते ही मीडिया जगत में खुशी की लहर दौड़ गयी. बता दे कि पेपर लीक मामले में वरिष्ठ पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह व मनोज गुप्ता को पुलिस ने बेवजह गिरफ्तार कर लिया. तीन साथियों की गिरफ्तारी से खफा जिले के पत्रकार ‘संयुक्त पत्रकार संघर्ष मोर्चा’ के बैनर तले आंदोलित थे.

बलिया में अपराधियों के हौसले बुलंद, पत्रकार को सरे राह पीट कर किया अधमरा

पत्रकारों पर हो रहे हमले निंदनीय व घृणित है. ऐसे अपराधियों के खिलाफ पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए.

मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन के कार्यालयों का किया निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण किया. कनिष्ठ सहायक ममता पाठक को छोड़कर सभी कर्मचारी उपस्थित मिले. उन्होंने जिला पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया कि ममता पाठक के अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त कर अपनी आख्या तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराएं.

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य मानक के अनुरूप ना होने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी

जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने शनिवार को राजकीय बलिया गृह निधरिया का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान वहां अधीक्षिका के नहीं मिलने और वहां की व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी मु.मुमताज को कड़ी फटकार लगाई. चेतावनी देते हुए कहा कि यहां की व्यवस्था पर नजर रखें. अन्यथा लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने वहां बने भोजन को खुद चखकर उसकी गुणवत्ता को परखा और सुधार करने के निर्देश दिए.

शेरे पूर्वांचल बच्चा पाठक की पांचवीं पुण्य तिथि मनाई, दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से सात बार विधायक रहे शेरे पूर्वांचल बच्चा पाठक के पांचवीं पुण्य तिथि के अवसर पर कदम चौराहा के परिसर में कही सभी दल पार्टी के नेताओं ने कार्यक्रम के संयोजक सियाराम यादव एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेन्द्र कुमार पाठक टुनजी के नेतृत्व में स्वर्गीय बच्चा पाठक के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके स्मृतियों को याद करते हुए दीप प्रज्जवलित कर किया.

पत्रकारों की रिहाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में नौवें दिन धरना, राम गोविंद व जयप्रकाश पहुंचे धरना स्थल

सदर तहसील भरौली, नरही व चितबड़ागांव के पत्रकारों का एक बड़ा समूह क्रमिक स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को धार दिया. वक्ताओं ने निर्दोष पत्रकारों की रिहाई की मांग करते हुए भ्रष्ट अफसरों के निलंबन की मांग की.

केसीसी का लाभ उठाएं किसान: सीडीओ

किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसानों को सस्ती दरों पर कृषि के लिए ऋण दिया जाता है. हर एक किसान को इसका लाभ सुनिश्चित कराया जाए. सभी बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि इस अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करते हुए समस्त प्रधानमंत्री किसान योजना लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करें.

जिलाधिकारी ने की बाढ़ पूर्व कार्यों की प्रगति समीक्षा

जिलाधिकारी महोदय ने समस्त कार्यों की गहनता से समीक्षा की. अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि समय कम है कार्य तेजी से करा कर 15 जून से पूर्व कर लिया जाए. उन्होंने ने कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा. कहा कि सभी जेई तथा एई कैम्प लगाकर कार्य को अति शीघ्र पूरा कराने का प्रयास करें.

मैग्सेसे पुरस्कार विजेता संदीप पाण्डेय को स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

कामेश्वर चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संतोष तिवारी ने बताया कि संदीप पाण्डेय जी हम लोगो के एक आदर्श है. इन्होंने नगर पंचायत रेवती में मोमबत्ती, अगरवत्ती, सिलाई कढ़ाई बुनाई आदि का हुनर सिखाया तथा गरीब बच्चों को शिक्षा देने का कार्य शुरू किया. जिसमें बहुत सारे लोग आत्मनिर्भर होकर सीधे रोजगार से जुड़े.

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक में हर महीने 24 तारीख को होगी गर्भवती की जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस के अवसर पर प्रत्येक गर्भवती की पांच नि:शुल्क जांच ब्लड टेस्ट, ब्लड प्रेशर, यूरिन टेस्ट, हीमोग्लोबिन व अल्ट्रासाउंड की जाती है. डा. तिवारी ने बताया की जिले में छह एफआरयू पर गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच की जाएगी.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में हर्बल वाटिका का उद्घाटन

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कल्पलता पांडेय द्वारा छात्रों को शोध एवं नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया गया. कुलपति द्वारा मुख्य अतिथि को एक औषधि पौधा भेट किया गया. विश्वविद्यालय में हार्टिकल्चर विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि हर्बल वाटिका में लगभग 150 से अधिक विभिन्न प्रकार के औषधीय गुणों से परिपूर्ण पौधे लगाए गए है.

स्वास्थ्य मेला में खेल विभाग ने किया दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतियोगिता में क्षेत्र के अनेक गांव के कुल 35 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा एवं खंड शिक्षा अधिकारी लाल जी शर्मा तथा क्षेत्र के वरिष्ठ सम्मानित अध्यापक अरुण कुमार की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में वर्ल्ड हेरिटेज डे पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रियंका सिंह, समाजशास्त्र विभाग ने विश्व धरोहर दिवस पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि धरोहरों को सामाजिक मूल्यों से जोड़कर उनकी सुरक्षा करनी चाहिए।साथ ही प्रत्येक धार्मिक सांस्कृतिक स्थलों के विषय में सभी को जागरूक करना चाहिए.

वीर लोरिक स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 18 अप्रैल, 2022 को एथलेटिक्स, जूडो, बाक्सिंग, व हैण्डबाल तथा 19 अप्रैल, 2022 को एथलेटिक्स व हैण्डबाल (बालिका) पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार ही आयोजित किये जायेंगे.

जननायक चंद्रशेखर की मनाई गई 95 वीं जयंती

बलिया. चंद्रशेखर विचार मंच एवं शेखर फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को जननायक चंद्रशेखर की 95वीं जयंती चंद्रशेखर उद्यान में सर्व धर्म समभाव प्रार्थना सभा के रूप मे मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य …

पत्रकार उत्पीड़न को लेकर ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेतृत्व ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात की

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि यह तो एक दिवसीय बन्दी है. जरूरत पड़ी तो निर्दोष पत्रकार बन्धुओं की रिहाई के लिए हम दो-चार दिन अपनी दुकानों को बंद कर विरोध प्रदर्शन करेंगे.