Category: बलिया शहर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/ सिविल जज सीनियर डिवीजन सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया की बलिया जनपद की प्रत्येक न्याय पंचायतों में पोस्ट बॉक्स लगाया जाएगा जिसमें लोग अपनी समस्याओं को लिखकर डाल सकेंगे और पैरा लीगल वालंटियर का दायित्व होगा की इसे वह तहसीलदार साहब के माध्यम से प्राधिकरण तक पहुंचाएं.
परिवहन मंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना योगी सरकार की प्राथमिकताओं में एक है. इसलिए बीएसए यह सुनिश्चित कराएं कि जिले में कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहे. गांव में रहने वाले लोगों के अलावा कामगारों के बच्चों को भी अभियान से जोड़ते हुए स्कूल भेजवाने का संकल्प लें. शिक्षा से ही सबके जीवन में सकारात्मक बदलाव सम्भव है, लिहाजा अभिभावक भी अपने बच्चों को जरूर विद्यालय भेजें.
प्रो. पाण्डेय जे एन सी यू की कुलपति होने के पूर्व महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के शिक्षा संकाय में विभागाध्यक्ष और संकायाध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुकी हैं. अपने 32 वर्षों के अध्यापनकाल में प्रो. पाण्डेय ने शिक्षक शिक्षण के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय एवं नवाचारी कार्य किये हैं. जिसके लिए प्रो. पाण्डेय को इसके पूर्व भी भारत विकास अवार्ड, इमिनेंट एजुकेशनिस्ट अवार्ड जैसे कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं. शिक्षक शिक्षण के क्षेत्र में आपकी विशेषज्ञता का लाभ जे एन सी यू को भी प्राप्त हो रहा है
प्रोफेसर कल्पलता पाण्डेय ने बताया कि मौलिक विचार मातृ भाषा में ही अधिकतर आते हैं और संपर्क भाषा, क्षेत्रीय भाषा आदि शिक्षा के क्षेत्र में भी सर्वोत्तम आगत को प्रोत्साहन देते हैं. भाषा अधिगम के साथ ही संस्कृति के हस्तांतरण का प्रमुख माध्यम है जो छात्र को शिक्षा व संस्कृति से जोड़ भी सकती है व विमुख भी कर सकती है.
जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में अनुदान संख्या- 52 के लेखाशीर्षक- 2235 सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याण- 60 अन्य सामाजिक सुरक्षा तथा कल्याण कार्यक्रम-110 अन्य बीमा योजनाएं 06- मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत प्रदेश के खातेदार/सह खातेदार कृषको की मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अनाच्छादित अवधि के दावों का भुगतान 42-अन्य व्यय के अंतर्गत निम्न मृतक कृषकों के वारिसों के खाते में ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान भेजा गया है.
