राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

व्यापक प्रचार-प्रसार और जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिये प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया हिमांशु भटनागर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व एवं उपयोगिता और कार्य पारदर्शिता और व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एक प्रचार वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया.

रोजगार मेले में साक्षात्कार के माध्यम से होगा चयन

इस रोजगार मेले में 18 वर्ष से 35 वर्ष के 10वी, 12वी,आई०टी०आई० स्नातक, कौशल में प्रशिक्षित युवा समस्त प्रमाण पत्रों के साथ प्रतिभाग कर सकते है रोजगार मेला में प्रतिभाग करने वाली कम्पनियों का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइट www.sewayojan.up.nic.in पर उपलब्ध है.

news update ballia live headlines

गिट्टी बालू की दुकान से एक ट्रैक्टर ट्राली चोरी, घटना से लोगों में आक्रोश

कोतवाली थाना क्षेत्र के सहरसपाली ढाले पर पिछले कई वर्षों से सीमेंट ,बालू, गिट्टी की दुकान माधवमठ निवासी गोलू गिरी पिछले कई वर्षो से चलाते हैं जिनकी टाली वही पड़ी रहती है. रविवार की रात अज्ञात चोरों ने उनकी टाली वहां से चुरा कर कहीं गायब कर दिया वह जब सोमवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो टाली गायब थी.

प्रभारी मंत्री संजय निषाद ने दलित बस्ती में किया भोजन

बलिया: मत्स्य विकास मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री संजय निषाद ने रविवार को काजीपुरा मलिन बस्ती में छट्ठू राम के यहां रात्रि भोजन किया. भोजन ग्रहण करने के बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से …

मिड डे मील अनियमितता में दोषी प्रधानाध्यापक निलंबित

जांच से यह साथ इंगित होता है कि प्रधानाध्यापक बृजेन्द्र सिंह द्वारा अध्यापक सेवा नियमावली के विरूद्ध कार्य करते हुए अपने मूल दायित्यों का विपरीत स्वेच्छाचारिता पूर्ण आचरण करते हुए सरकारी खाद्यान्न विद्यालय खाद्यान्न भण्डार गृह पर न रखकर अवैध रूप से अपने घर पर भण्डारित किया गया. जिससे मिड-डे-मिल खाद्यान्न की काला बाजारी होने की प्रबल सम्भावना है तथा स्टाक रजिस्टर में भी समुचित अंकन नहीं किया गया. खण्ड शिक्षा अधिकारी, बैरिया की आख्या दिनांक 7 मई, 2022 से भी उक्त सभी आरोप पुष्टित होते हैं तथा बृजेन्द्र सिंह का उप नाम मिथिलेश सिंह है.

बलिया: विश्व रेड क्रास दिवस पर 85 जरूरत मंद महिलाओं को बांटे किचन सेट

बलिया. रविवार को इंडियन रेड क्रास उत्तर प्रदेश की पदेन प्रमुख अध्यक्ष व राज्यपाल माननीया आनंदीबेन पटेल द्वारा 11 बजे रेडक्रास भवन लखनऊ में प्रतिभाग किया. उक्त कार्यक्रम का लाईव स्ट्रीमिंग सभी जनपदों में …

गंगा सप्तमी के पावन पर्व पर चलाया स्वच्छता अभियान

स्पेयरहेड टीम के जिला प्रशिक्षक हिमांशु गुप्त के नेतृत्व में गंगा दूतों ने गंगा घाट की सफाई की तत्पश्चात सूर्य नमस्कार एवं योगा किया. नमामि गंगे जिला परियोजना अधिकारी श्री सलभ उपाध्याय जी ने बताया कि आज के ही दिन भागीरथी ने अपने पूर्वजों के उद्धार के लिए गंगा नदी को स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित किया था. इस दिन गंगा पूजन का विशेष महत्व है.

ब्रेकिंग न्यूज़: सड़क दुर्घटना में दो युवकों की घटना स्थल पर हुई मौत, एक की हालत गंभीर

दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत जनेश्वर मिश्रा सेतु मार्ग जनाडी चौराहा के पास तीन बाइकों की आपस में टकर हो गई. टक्कर इतनी तेज थीं कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. इसकी सूचना किसी ने दुबहर पुलिस को फोन से दी. सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. उन्हें आनन-फानन में दुबहर पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सक ने दो युवकों को मरा हुआ घोषित कर दिया.

अनफिट बसों से बच्चों को स्कूल ना भेजें- एआरटीओ

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक से अनुरोध किया है कि अनफिट स्कूल बसों से अपने बच्चों को स्कूल में ना भेजें.

शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण

इस मौके पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने महाविद्यालय के छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी राजेश्वर डॉ धनंजय सिंह डॉ रजनी कांत तिवारी डॉ शिवेंद्र नाथ दुबे डॉ रोहित कुमार डॉ दीपक कुमार झा मनीष पाठक के अलावा विद्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद रहे. संचालन डॉ विवेक कुमार सिंह ने किया.

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श

जिला सेवायोजन कार्यालय बलिया तथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बलिया के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन आईटीआई बलिया में किया गया. जिसमें तीन कंपनियों ने प्रतिभाग किया. जिसमें क्वेशकॉर्पस लिमिटेड नोएडा में 41, सीडैक इंडिया लिमिटेड नोएडा में 25 तथा जियो लाइफ केयर गोरखपुर में 4 अभ्यर्थियों का चयन हुआ.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में जिलाधिकारी ने बताए स्टूडेंट्स को सफलता के मंत्र

जिलाधिकारी ने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में कार्यक्रम के उपरांत सुरहाताल का निरीक्षण किया.

पानी के महत्व को समझने की जरूरत- शशिकांत चतुर्वेदी

आज पुरी दुनिया में पानी संकट विकराल हो गया है जल स्रोत सुख रहें हैं तथा पर्यावरण के जरुरतो के अनुरूप जीवन शैली नहीं अपनाने से कठिनाईया बढ़ रही है जरुरत है हम सब‌ पानी के महत्व को समझें तथा उसके अनावश्यक दोहन से बचें।

जिलाधिकारी ने अक्षय तृतीया की दी शुभकामनाएं, कहा बाल विवाह का विरोध होना चाहिए

बलिया के जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा है कि बाल विवाह एक कुप्रथा है और इसका हर जगह से विरोध होना चाहिए. जनपद में कहीं भी इस कुरीति को बल प्रदान करने वाले के साथ प्रशासन सख्ती से निपटेगा. जिलाधिकारी ने बाल विवाह को लेकर और क्या कह रहे हैं सुनिए बलिया लाइव के एक इंटरव्यू में.

राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर अधिकारों को लेकर हुई चर्चा, चुने गए पदाधिकारी

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, कर्मचारी, अधिकारी, पेंशनर्स अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि आज सरकार श्रमिकों के शोषण पर आमादा है.

श्रमिक दिवस से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर टोल लागू

एक्सप्रेस-वे पर आगरा एक्सप्रेसवे की तरह टोल टैक्स में 25 प्रतिशत छूट के साथ वर्तमान में वास्तविक टोल टैक्स पूरी यात्रा के लिये कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन को 625 रुपये देना होगा.

प्रदेश में ऊर्जा की पर्याप्त व्यवस्था, जनता को नहीं होने दी जाएगी परेशानी- ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर

ऊर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि बलिया का अपना इतिहास रहा है, लिहाजा इस विषय को ऊपर तक ले जाएंगे और इस क्षेत्र में बलिया के विकास का हमारा विशेष ध्यान होगा. उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान व्यवस्था काफी हद तक यहां की व्यवस्था ठीक मिली, पर सुधार की सम्भावनाएं जरूर है. इसके लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है.

जनप्रतिनिधि-अधिकारी समन्वय बनाकर करें कार्य तो कानून व्यवस्था के साथ विकास भी होगा बेहतर- सांसद

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि विकास के मुद्दे पर हम सभी जनप्रतिनिधि एक हैं. जनप्रतिनिधि और अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर चलें तो कानून व्यवस्था के साथ विकास भी बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि अब समिति की बैठक तहसील स्तर पर भी होगी. इसका फायदा होगा कि वहां की धरातलीय समस्याओं पर बात होगी. जितना संवाद होगा, उतना बेहतर समाधान होगा.

क्रमिक अनशन पर हुआ तीनों पत्रकार का जोरदार स्वागत

पेपर लीक मामले में जिला प्रशासन द्वारा पत्रकार अज‌ित ओझा, दिग्विजय सिंह, मनोज गुप्ता को फर्जी तरीके से फंसाकर जेल में भेज देने का काम किया था जिसमें पत्रकारों की एकता एवं शैक्षणिक, राजनैतिक, व्यापारी, छात्र संगठन, कर्मचारी संगठन, अधिवक्ता संगठन समेत अन्य संगठनों के समर्थन की बदौलत तीनों पत्रकारों को कोर्ट द्वारा जमानत दी गई और पुलिस महकमा द्वारा संगीन धाराओं को हटाया गया.

खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए भरे दूध के नमूनें

सहायक आयुक्त (खाद्य) बलिया, महेंद्र श्रीवास्तव ने आम जनमानस से अपील की वे यथा संभव दूध लाइसेंस/पंजीकरण प्राप्त व्यक्ति या दुकानदार से ही खरीदें जिससे दूध में मिलावट करने वालों पर लगाम लगाई जा सके. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस गर्मी व तपन में खुली अवस्था तथा कटे फल या खाद्य पदार्थों का सेवन न करें.