Category: बलिया शहर
इस टास्क फोर्स में विश्वविद्यालय के फोरम ‘ लिविंग लिजेंड्स ऑफ बलिया’ के सदस्यों में से प्रो रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, कुलपति, डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, समस्तीपुर, बिहार, प्रो गोपाल नाथ तिवारी, पूर्व प्रोफेसर, आई आई टी, दिल्ली, प्रो आनंद चौधरी, आयुर्वेद संकाय, बी एच यू, निर्भय नारायण सिंह, भारतीय रेल सेवा एवं डाॅ अवनीन्द्र सिंह, प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, कानपुर सम्मिलित रहे. जिनके साथ मिलकर कुलपति प्रो कल्पलता पाण्डेय ने विश्वविद्यालय के विकास के लिए विचार विमर्श किया.
उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने मांग पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकों के सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुसार पुनरीक्षण के पश्चात् चयन या प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत होने पर वेतन निर्धारण का शासनादेश अभी तक जारी नहीं किया गया है. जबकि माध्यमिक तथा बेसिक शिक्षकों का किया जा चुका है.
बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी ने जिला गंगा समिति के सम्बन्ध में कार्यशाला आयोजित कर धार्मिक क्रियाकलापों व खेल-कूद,गंगा पूजन,सांस्कृतिक एवं आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिये मुख्य विकास अधिकारी बलिया/ नोडल अधिकारी व प्रभागीय निदेशक / सदस्य सचिव जिला गंगा समिति बलिया को एक सप्ताह के अन्दर कार्ययोजना तैयार करने हेतु निर्देशित किया.
प्राधिकरण के प्रभारी सचिव सर्वेश मिश्रा ने बताया कि इस लोक अदालत में सबसे ज्यादा राजस्व विभाग ने 14261 मामलों को निस्तारित किया, जबकि मोटर क्लेम से जुड़े 23 मामले हल हुए. फौजदारी एवं सिविल वादों से जुड़े कुल 1035 मामले निस्तारित किए गए, जिसमें 3.46 लाख रुपये अर्थदण्ड व 2.05 लाख समझौता राशि वसूल की गई.
दोनों खंड शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज का एक आईना है शिक्षक विद्यार्थियों में आचरण और संस्कार भरने के साथ ही उन्हें शिक्षा से अलंकृत करते हैं. जो उन्हें जीवन पर्यंत काम आते हैं. इसीलिए शिक्षकों को गुरु की उपाधि मिली हुई है. जिन्हें शास्त्रों में भगवान से भी बड़ा बताया गया है.
जिला पंचायत अध्यक्ष ने अभियंताओं को निर्देश दिया कि जिला पंचायत की जो भी संपत्ति है, उसका रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए. निरीक्षण भवनों की हालत हमेशा बेहतर रखी जाए. यह भी सुनिश्चित कराई जाए कि इसमें अधिकृत लोगों का ही प्रवेश हो. सड़कों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए. इस बात का भी ख्याल रखा जाए कि समय सीमा के अंदर प्रोजेक्ट से जुड़े कार्य पूर्ण हो
जनपद के इच्छुक लाभार्थी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अन्तर्गत ऋण आवेदन पत्र आनलाईन www.kviconline.gov.in Agency KVIB के माध्यम से भर सकते है, आवेदन हेतु आपेक्षित दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, प्रोजेक्ट रिपोट, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, कार्यस्थल ग्राम सभा का जनसंख्या प्रमाण पत्र प्रधान द्वारा प्रमाणित आदि की आवश्कता होगी.
डॉ. गोपाल कृष्ण परिहार ने वर्तमान परिस्थिति में ‘संविधान की उपादेयता’ पर आधारित अपना विशिष्ट व्याख्यान दिया. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को संविधान की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, निर्माण समितियों, संविधान की संरचना, मौलिक अधिकार-नीति निर्देशक तत्व-कानूनी अधिकार की संकल्पना व इनके मध्य विभेद से सभी को अवगत कराया. डॉ. परिहार ने संविधान संशोधन प्रक्रिया, न्यायपालिका व कार्यपालिका की भूमिका, इत्यादि के विषय में भी सभी के साथ जानकारी साझा की.
यज्ञ समिति के सदस्यों के साथ स्वामी जी महाराज ने विधिवत यज्ञ स्थल का अवलोकन किया. उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कलयुग में हरि नाम संकीर्तन मोक्ष प्राप्ति का मुख्य आधार है.
गौरतलब है कि आगामी जून माह के 16 तारीख को लक्ष्मी प्रपन्न जियर स्वामी जी महाराज का चातुर्मास व्रत प्रारंभ हो जाएगा. अक्टूबर में सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा.
