Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • पत्रकार वेलफेयर सोसायटी बलिया ने किया संगोष्ठी और पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन
  • बलिया शहर

पत्रकार वेलफेयर सोसायटी बलिया ने किया संगोष्ठी और पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन

हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में जनपद के तीन जांबाज पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह एवं मनोज गुप्ता को पत्रकार वेलफेयर सोसाइटी बलिया द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं सभा अध्यक्ष द्वारा स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्रम से माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित जनपद के पत्रकारों ने इन तीनों पत्रकार साथियों के साहस और धैर्य की सराहना की जिन्होंने सच को उजागर करने के लिए जेल तक जाने से भी परहेज नहीं किया.
Central Desk 30 May, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Journalist Welfare Society Ballia organized seminar and award ceremony

दुबहर, बलिया.  हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सोमवार के दिन मीडिया सेंटर अखार पर पत्रकार वेलफेयर सोसायटी बलिया द्वारा संगोष्ठी एवं पत्रकार सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित पत्रकार वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता के समक्ष अनेक चुनौतिया है. आदर्श पत्रकार को पत्रकारिता करने में अनेक प्रकार की बाधाओं से गुजरना पड़ रहा है. उन्होंने अभी हाल ही की घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि जिन पत्रकार साथियों ने सच को उजागर करने का प्रयास किया उन्हें प्रताड़ित किया गया. यह सरासर लोकतंत्र की आवाज को दबाने का प्रयास है जो एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है.

 

अतिथि प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य जीवन बीमा सलाहकार प्रियम्वद दुबे ने बलिया जनपद के उन तीनों पत्रकारों की बहादुरी को सलाम करते हुए कहा कि उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल जाने से भी गुरेज नहीं किया. कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मधुसूदन सिंह ने कहा कि पत्रकारिता जगत उद्योगपतियों के चंगुल में फंस गई है जिससे पत्रकारिता उद्देश्य से भटक रही है वरिष्ठ पत्रकार श्रवण पांडे ने कहा कि निष्पक्ष और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए साहस और धैर्य के साथ पत्रकारों में एकजुटता भी आवश्यक है कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवि, लेखक डॉ जनार्दन राय ने कहा कि पत्रकार की लेखनी को जेल की सलाखें भी नहीं रोक सकती हैं. इतिहास गवाह है अनेक कलमकारों ने जेल में बैठकर भी पत्रकारिता को ऊंचाइयों तक पहुंचाने का काम किया है. जेल के डर से अगर पत्रकार की लेखनी प्रभावित हो गई तो लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा. उन्होंने बलिया के जांबाज पत्रकारों की सराहना करते हुए कहा कि सच को उजागर करने के लिए इन लोगों को भले ही जेल की यात्रा करनी पड़ी लेकिन सच का साथ नहीं छोड़ा.

 

इस मौके पर इमरान खान, तिलक कुमार, प्रदीप चौरसिया, रामाशंकर तिवारी, सुनील दुबे, अजय पांडे, संतोष तिवारी, आतिश उपाध्याय, उमाशंकर पाठक, अन्नपूर्णा नंद तिवारी, पन्नालाल गुप्ता, गणेशजी सिंह, कुलदीप दुबे, धनजी तिवारी, मुशीर जैदी, सूर्य प्रताप यादव, वसीम अंसारी, संदीप गुप्ता, नितेश पाठक, डॉ सुरेश चंद्र प्रसाद,पवन गुप्ता ,अख्तर अली आदि रहे. अध्यक्षता डॉ जनार्दन राय तथा संचालन रणजीत सिंह ने किया. रमेश चंद्र गुप्ता ने आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया.

सम्मानित हुए बलिया के तीन जाबाज पत्रकार

हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर आयोजित संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह में जनपद के तीन जांबाज पत्रकार अजीत ओझा, दिग्विजय सिंह एवं मनोज गुप्ता को पत्रकार वेलफेयर सोसाइटी बलिया द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं सभा अध्यक्ष द्वारा स्मृति चिन्ह तथा अंगवस्त्रम से माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित जनपद के पत्रकारों ने इन तीनों पत्रकार साथियों के साहस और धैर्य की सराहना की जिन्होंने सच को उजागर करने के लिए जेल तक जाने से भी परहेज नहीं किया.

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Related

Tags: पत्रकार बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार सम्मान समारोह हिन्दी पत्रकारिता दिवस

Post navigation

Previous: छात्राओं और महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत सुरक्षा की दी गई जानकारी
Next: सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत गोष्ठी का आयोजन

ये भी पढ़ें

Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026
Haldi Thana Haldi SHO Office
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल

General Desk 11 September, 2026
Haldi Arrested 11
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.