Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE by Mriegank SHEKHAR Since 2012

ना TV, ना अख़बार… (local से global तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • PCS मणिमंजरी राय के भाई की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

PCS मणिमंजरी राय के भाई की तहरीर पर 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया - मणि मंजरी के परिवार को न्याय मिले, इसके लिए, सभी तथ्यों का सामने आना और निष्पक्ष जांच बहुत जरूरी है.
News Desk 8 July, 2020 1 minute read
रविशंकर पांडेय

बांसडीह/मनियर/बलिया। महिला PCS अधिकारी मणिमंजरी राय आत्महत्या मामले में उनके भाई विजयानंद की तरफ से दी गई तहरीर पर बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया. प्रिंटर खराब होने के कारण डिटेल्स नहीं मिला सका है, लेकिन 5 लोगों के खिलाफ बलिया सदर कोतवाली में 215 / 20 धारा 306 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है.

तहरीर मे 5 लोंगो को नामित किया गया है. इनमें मुख्य रूप से मनियर नगर पंचायत अध्यक्ष भीम गुप्ता, विनोद और कंप्यूटर ऑपरेटर अखिलेश, ड्राइवर और Ex EO संजय राव शामिल हैं.

भाई विजयानन्द का आरोप है कि इन सबके द्वारा ईओ पर फर्जी पेमेंट बनाने का दबाव बनाया जा रहा था. वहीं ड्राइवर सारी बातें लीक करता था. इसकी शिकायत मणिमंजरी ने जिलाधिकारी से भी की थी. विजयानंद का दावा है कि दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर ईओ मणि मंजरी राय ने सुसाइड किया है. बता दें कि मनियर नगरपंचायत की ईओ मणि मंजरी राय का शव बीते 6 जुलाई सोमवार की देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी स्थित आवास में पंखा के हुक में रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला था.

उधर, मणिमंजरी राय के पंचतत्व में विलीन होने की भी सूचना है. पिता जय ठाकुर राय ने दाह संस्कार किया.

मनियर की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय की मौत के बाद मिले सुसाइड नोट पर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं. जितनी मुंह उतनी ही बातें. लोगों का मानना है कि कौन सा ऐसा गुल खिलाया गया कि ईओ ने खौफनाक कदम उठा लिया. सूत्रों की माने तो नगर पंचायत कार्यालय में ईओ और कर्मचारियों के बीच तालमेल सही नहीं होने के कारण कई बार तू तू मैं मैं के साथ ही गाली गलौज भी हुई थी.

ईओ ने खामियां देख कई संविदाकर्मियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया था

बताया तो यह भी जाता है कि नाराज ईओ ने खामियां देख कई संविदाकर्मियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया था. हालांकि किसी के दबाव में आकर बाहर किए गए कर्मचारियों को बहाल करना पड़ा था. लोगों की बातों पर गौर करें तो यदि सही जांच हुई तो कई राज सामने आ जाएंगे. वहीं नगर पंचायत मनियर द्वारा गौरा बगहीं में बन रहे कान्हा पशु आश्रय स्थल में 2019 में कार्य में अनियमितता को लेकर तत्कालीन जिलाधिकारी ने ठेकेदार के विरूद्ध का मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया था. चर्चा है कि ईओ ने ठेकेदार के खिलाफ नोटिस जारी की थी, लेकिन मामला ढांक के तीन पात रहा.

विगत सोमवार की देर रात नगर पंचायत मनियर की ईओ मणि मंजरी राय ने बलिया स्थित अपने किराये के आवास पर फांसी लगा कर जान दे दी. इस हृदय विदारक घटना के बाद अधिशासी अधिकारी सेवा संघ समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों, मनियर नपं कर्मी व सभासदों ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इस घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.
घटना के 48 घंटे तक नगर पंचायत अध्यक्ष की ओर से मौके पर पहुंच परिजनों को सांत्वना न देना भी चर्चा का विषय है.

सभासदों और अध्यक्ष ने शोक जताया

मनियर आदर्श नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी EO मणि मंजरी राय के निधन के बाद आदर्श नगर पंचायत कार्यालय मनियर पर सभासदों व अध्यक्ष ने अलग अलग शोक संवेदना प्रगट की. वही शिक्षण संस्थानों में दो मिनट का मौन धारण कर भी शोक व्यक्त किया गया एवं श्रद्धांजलि दी गई. इस क्रम में आदर्श नगर पंचायत मनियर के चेयरमैन भीम गुप्ता की उपस्थिति में योगेंद्र सिंह, सभासद प्रतिनिधि गण प्रकाश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, राजेश गुप्ता, परशुराम गुप्ता सभासद विनय जायसवाल, इफ्तेखार अहमद, राजकुमार गाटर, मोदी जयसवाल, शेखर चौरसिया, भानु सिंह, विनोद कुमार सिंह, अखिलेश, मनोज कुमार सहित आदि लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक व्यक्त किया.

इसी क्रम में इसके पूर्व सभासद अमरेंद्र सिंह, अंजनी कुमार सिंह उर्फ कंचन सिंह, गिरजा शंकर राय, विनय कुमार सिंह, धनजी प्रजापति, अमित कुमार सिंह, रविंद्र कुमार हट्टी, पिंटू रावत, सहित आदि लोगों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया.

प्रज्ञा पब्लिक स्कूल घाटमपुर पर प्रबंधक पराशर मुनि पाल की उपस्थिति में शिक्षक अमित ठाकुर, चंदन कुमार, पीयूष कुमार, इंदु मिश्रा, रूचि कला सिंह, सुनील सहित आदि लोगों ने श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर प्रबंधक पराशर मुनि पाल ने कहा कि संघर्ष ही जीवन है. जीवन में उतार-चढ़ाव आता है. अगर समस्याएं आती है तो उसका डटकर सामना करना चाहिए. सुसाइड करना समस्या का समाधान नहीं है.

प्रियंका गांधी के ट्वीट के बाद सियासी पारा चढ़ा

आदर्श नगर पंचायत मनियर की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय का बीते सोमवार की देर रात आवास विकास कॉलोनी में किराये के कमरे में पंखे से लटकता हुआ शव पुलिस को मिला था. इस दौरान एक सुसाइड नोट भी पुलिस को कमरे से मिला है. जिसमे कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं. वहीं इस मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है कि बलिया में तैनात गाजीपुर निवासी युवा अधिकारी मणि मंजरी के बारे में दुखद समाचार मिला. खबरों के अनुसार उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे. मणि मंजरी के परिवार को न्याय मिले इसके लिए, सभी तथ्यों का सामने आना और निष्पक्ष जांच बहुत जरूरी है.

इसी क्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बुधवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को पत्रक भेजा. पत्रक में मामले की सीबीसीआईडी से जांच कराने, परिवार के एक सदस्य को योग्यता के अनुसार नौकरी देने, परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की गई है. इस मौके पर पूनम पांडेय, शाहिद अली खान, विपिन पांडेय, डॉ विजयानंद पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, लक्ष्मण राजभर आदि मौजूद थे.

Tags: बांसडीह मणिमंजरी मनियर

Post navigation

Previous: पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को श्रद्धा सुमन अर्पित कर धन्य हुआ भृगु क्षेत्र
Next: सपा नेता मनोज सिंह ने कहा, यूपी में ला ऐंड आर्डर फेल हो चुका है

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.