Skip to content
27 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Front Page
  • Front Page: 26 अक्टूबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग
  • Front Page

Front Page: 26 अक्टूबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

बलिया लाइव Front Page में पेश है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरें.
Assignment Desk 26 October, 2021 1 minute read
breaking news update

नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले https://ballialive.in विजिट करें.

-उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार ग्राम सभा में श्राद्ध भोज के कार्यक्रम में तमंचे के साथ डांस करते हुए युवकों का विडिओ वायरल होने पर हरकत में आई उभांव पुलिस ने दो युवकों  को गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया

 

-सिकन्दरपुर, बलियाः भाजपा नेता रवि राय द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम सभा उकछी में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित लोककल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा किया गया. श्री राय ने कहा कि देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास एवं सबका विश्वास के मंत्र को अपनाकर गांव, गरीब एवं किसान के विकास को समर्पित है. ग्राम प्रधान राजकुमार खरवार,योगेंद्र सिंह ,सर्वदेव राजभर, अजित राय, सोनू राजभर, विजय गोंड़, अजीत राजभर आदि लोग उपस्थित रहे.(सिकंदरपुर से संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

-बांसडीह. भारतीय तुरैहा चेतना महासभा एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी बांसडीह को अरविंद गांधी  के नेतृत्व में दिया गया. मांग की गई कि तुरैहा जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाए क्योंकि बांसडीह तहसील से पहले ऐसा जाति प्रमाण पत्र जारी होता था. आज भी बलिया जनपद के अन्य तहसीलों में तुरैहा जाति को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है. महासभा ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र जारी न होने से तुरैहा समाज के छात्र और छात्राओं का भविष्य अंधकार में है. दूसरी मांग कृषि मंडी समिति बलेउर सहतवार के जीर्णोद्धार की भी मांग की गई.(बांसडीह से रविशंकर पांडेय की रिपोर्ट)

-बलिया. जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश के क्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिले में 59 जोड़ो का शादी सम्पन्न कराया जाना है. विकास खण्ड़ पन्दह के गांधी इण्टर कालेज सिकन्दरपुर के प्रांगण में 29 अक्टूबर को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना हेतु आवेदन किये गये समस्त जोड़ों का विवाह उक्त तिथि पर सम्पन्न कराया जायेगा.

 

-रसड़ा.  रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते समय एक छात्रा मंगलवार की शाम घायल हो गयी. छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां उसकी हालत गम्भीर होने पर चिकित्सको ने रेफर कर दिया. नगर के स्टेशन रोड निवासी बीए की छात्रा प्रीति चौरसिया 23 वर्ष पुत्री गुदर चौरसिया बलिया से पढ़ कर सरयू-जमुना एक्सप्रेस ट्रेन से घर आ रही थी. आँख लगने कारण वो सो गयी थी. ट्रेन रसडा से खुलने लगी तो प्रीति हड़बड़ा कर उतरने का प्रयास करने लगी. उतरते समय ट्रेन से गिर गयी. (रसड़ा से संतोष शर्मा की रिपोर्ट)

-रसड़ा. विधायक उमाशंकर सिंह ने भारतीय पत्रकार संघ द्वारा आयोजित शहीद पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती पर वर्तमान पत्रकारिता पर एक नजर की गोष्ठी में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है. पत्रकार की  निष्पक्ष लेखनी पर कोई उंगली नही उठा सकता है. पत्रकारों के दुख सुख में हर सम्भव मदद करने का प्रयास करता हूं. उन्होंने पत्रकारों के लिये एक कार्यालय देने की घोषणा किया. उन्होंने पत्रकारों को सम्मानित भी किया.

-रसड़ा. मिरनगंज दिघरजा में  भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा किसान जन चौपाल का आयोजन किया। किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी।  बतौर मुख्य अथिति क्षेत्रीय मंत्री एवम जिला प्रभारी अंजनी सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डालते हुये कहा कि किसानों के हित मे जितना काम मोदी एवम योगी ने किया उतना किसी सरकार ने नही किया। कृषि कानूनों पर विरोधी दलों के दुष्प्रचार पर कहा की किसान  को गुमराह कर अपना राजनैतिक जमीन तलाशने में लगे है। किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का बढ़ चढ़ कर लाभ लेने का आह्वान किया।

 

-सिकंदरपुर. श्री बजरंग स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दादर आश्रम की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा  स्वच्छ भारत अभियान के अंर्तगत सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन अभियान का आयोजन मंगलवार को प्रातः काल में गाँव किशोर चट्टी पर किया गया. पानी की बोतल, गिलास एवं पाउच, पॉलीथिन, रैपर आदि प्लास्टिक का कचरा उठाकर बोरी में एकत्रित किया और इस स्थान को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाया.

 

– बलिया. जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जिले में 59 जोड़ों का विवाह विकास खण्ड़ पन्दह के गांधी इण्टर कालेज सिकंदरपुर के प्रांगण में 29 अक्टूबर को किया जाएगा.

– रेवती. स्थानीय पुलिस ने विनय उर्फ विक्की सिंह के ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर, उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार तथा बाइक को भी बरामद किया.

– सिकंदरपुर. भाजपा नेता रवि राय द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम सभा उकछी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से चर्चा की गई.

– नगरा. थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गैर संप्रदाय के युवक द्वारा बहला फुसलाकर कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

– सिकंदरपुर. नूरजहां मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज में बच्चों को प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक करने के लिए प्रोजेक्ट कार्य प्रतियोगिता हुई.

– सिकंदरपुर तहसील के तीन गांव पूर, सिसोटार व कठौड़ा में चल रही चकबंदी में रिश्वत लेने का मामला आया है. जिसमें मुख्य अनु लेखक को निलंबित कर दिया गया है.

– बेल्थरारोड. देवेन्द्र पी0जी0 कालेज बिल्थरा रोड के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ’स्वच्छ भारत अभियान’’ के तहत सिंगल यूज्ड प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के प्रति लोगों को आगाह करने के लिए रविवार को भटपुरवा गांव में एक अभियान चलाया गया.

अगर आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आई हो तो आप इसे शेयर करें, कमेंट करें, लाइक करें – हमें आपके सुझावों का इंतजार रहेगा. धन्यवाद.

    • बलिया LIVE के लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को LIKE करें – और हर पोस्ट अपनी टाइमलाइन पर पाने के लिए पेज को FOLLOW करने के साथ ही FAVOURITES जरूर टैप/क्लिक करें, ताकि हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंच सके.
    • Twitter के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए @ballialive_ को जरूर फॉलो करें.
    • Telegram के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें.
    • बलिया LIVE वीडियो देखने के लिए हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करें.
  • अगर आपको लगता है कि बलिया LIVE पर दी गई जानकारी आपके किसी रिश्तेदार, मित्र या परिचित के काम आ सकती है तो उनसे जरूर शेयर करें.
  • अपने सुझाव, सलाह या कोई और जानकारी / फीडबैक देने के लिए हमारा CONTACT पेज विजिट करें.

Tags: बांसडीह बिल्थरारोड बैरिया रसड़ा रेवती सहतवार सिकंदरपुर सुखपुरा

Post navigation

Previous: ब्रेस्ट कैंसर शिविर का आयोजन, ग्रामीण क्षेत्रों से आयी 40 महिलाओं की हुई स्क्रीनिंग एवं जांच
Next: नगरा से किशोरी लापता, युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का आरोप

ये भी पढ़ें

Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026
Divya Mittal in Politics
  • Front Page
  • UP लाइव
  • राजनीति
  • स्पेशल/Exclusive

दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम

मृगाङ्क शेखर 16 October, 2026
5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026

Recent Posts

  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

You may have missed

BJP Meeting Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन

General Desk 26 October, 2026
MAritar Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

General Desk 26 October, 2026
Bansdih JangananaTraining
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी

General Desk 26 October, 2026
chambal film Festival 17th
  • देश दुनिया
  • स्क्रीन TASTE

चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन

General Desk 25 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.