Skip to content
27 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Front Page
  • Front Page:24 और 25 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग
  • Front Page

Front Page:24 और 25 नवंबर, 2021 की न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग

बलिया लाइव Front Page में पेश है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरें.
Central Desk 24 November, 2021 1 minute read
breaking news update

नमस्कार! बलिया लाइव Front Page में आप सभी का स्वागत है – न्यूज अपडेट, ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग सहित जिला जवार से लेकर बलिया के आस पास और बहरवासुओं के मतलब की खास खास खबरों के लिए जब भी मौका मिले https://ballialive.in विजिट करें.

 


-बेल्थरारोड,बलिया. तहसीलदार ओमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि मतदाता मतदान के माध्यम से देश व प्रदेश का भविष्य तय करता है। आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य अभियान माह के रूप में जारी है. कहा 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा अवश्य अपना नाम जोड़ने के लिए बूथों पर तैनात बीएलओ को फार्म भरकर जमा करें.
(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

-बलिया. शासन की मंशानुरूप पराली न जलाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है. जिलाधिकारी अदिति सिंह का कहना है कि पर्यावरण को बचाना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है. इसी कड़ी में जनपद के कृषि विभाग एवम ग्राम्य विकास विभाग के कर्मचारी लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहे और क्षेत्र में रहकर जहां भी पराली जलाने की घटना दिखी कर्मचारियों द्वारा तत्परता से आग को बुझाने का कार्य किया गया. बेरुआरबारी और चिलकहर विकासखण्ड के कर्मचारियों द्वारा ‘पराली दो खाद लो’ के तहत 10 टाली पराली भी गो आश्रय स्थल में भेजा गया.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

बलिया. जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अदिति सिंह ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के सम्बंध में समस्त उपजिलाधिकारियों के साथ विकास भवन में बैठक की. उन्होंने चुनाव की तैयारियों के संबंध में विधानसभा क्षेत्रवार हो रही गतिविधियों के सम्बंध में जानकारी ली. शुद्ध निर्वाचक नामावली तैयार हो, इसके लिए चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए. जेंडर रेशियो बढाने पर विशेष बल दिया.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

-बलिया. उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार दिनांक 11 दिसंबर 2021 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाए जाने हेतु आज दिनांक 24 नवम्बर 2021 को समस्त बैंक प्रबंधकगण की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई, जिसमें प्रभारी सचिव/ सिविल जज (सीनियर डिविजन ) श्री सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा समस्त प्रबंधकगण को निर्देशित किया गया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में एनपीए अकाउंट से संबंधित अधिक से अधिक वादों को लगाकर, उसका निस्तारण कराना सुनिश्चित करेंगें, जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके.
(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

-मनियर, बलिया.मनियर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा बंगही मौजे में बुधवार के दिन पराली जलाने से शिव नारायण राय के गन्ने के खेत में आग लग गई. शिव नारायण राय ने 112 पर आग लगने की सूचना दी। 112 नंबर पुलिस की सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तथा किसी तरह से आग पर काबू पाया.
(रिपोर्ट- वीरेंद्र सिंह)

-बलिया. स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत यूपीयस भीमाहर नवानगर में मतदाता संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।इस संगोष्ठी में गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. लोगों ने मतदान से संबंधित अपने विचार साझा कीजिए और संकल्प लिया कि वे आने वाले विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष होकर मतदान करेंगे और जाति धर्म तथा भेदभाव से रहित होकर मतदान में हिस्सेदारी करेंगे. इस संगोष्ठी में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया महिलाओं ने कहा कि उन्हें भी मतदान में आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि मतदान के द्वारा ही उनको लोकतंत्र में हिस्सेदारी मिलेगी जिससे उनके विकास के दरवाजे खुलेंगे.

(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

-बक्सर. बक्सर के लिए पहचान बन चुकी पांच दिवसीय पंचकोसी यात्रा की बुधवार को अहिरौली स्थित पहले पड़ाव से शुरुआत हो गई है. मेला में पांच दिनों में पांच कोस की यात्रा कर 5 अलग-अलग प्रकार के भोग लगाने की परंपरा है. जो पुरातन काल से आज तक चली आ रही है. इस दौरान जिला प्रशासन भी श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पूरी तरह सजग रहती है, और हर पड़ाव पर सुरक्षा और सुविधाओं के व्यापक प्रबंध करती है.
(रिपोर्ट- हरे राम राम)

-बलिया. बलिया ऐतिहासिक ददरी मेला में बुधवार को नगर पालिका बलिया की ओर से आयोजित चेतक प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ चेतक का खिताब बिहार मुजफ्फरपुर के बादल को मिला. मुजफ्फरपुर जनपद का ही राजू नामक घोड़ा दूसरे स्थान पर रहा. तीसरे स्थान पर पटना के विवेकानंद पहलवान का घोड़ा रहा. बक्सर के मुन्ना सिंह का घोड़ा चौथे स्थान पर रहा. चेतक प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने हरी झंडी दिखाकर किया.

-सिकन्दरपुर, बलिया. पकड़ी थाना क्षेत्र के पूर गांव में करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है. मिनी सिंह (34) पुत्र रणधीर सिंह हार्वेस्टर चलवाते थे, जिस पर राजा राम पुत्र हीरा चालक था. पकड़ी गांव में ही धान की कटाई के दौरान हार्वेस्टर गीली मिट्टी में फंस गया. उसको निकालने के लिए मिनी सिंह और राजा राम लंबी छड़ उठाकर कर ले जा रहे थे.
(रिपोर्ट- संतोष शर्मा)

-बांसडीह. छह महीने के लिए जिले से बाहर भेजे गए जिलाबदर अपराधी को घर पर रहने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है.
कोतवाल श्रीधर पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार कोतवाली पुलिस ने वांछितों, जिला बदर व अन्य फरार अपराधियों के खिलाफ धरपकड अभियान चलाया हुआ है.

(रिपोर्ट-उमेश गुप्ता)

-बलिया. जिला वाॅलीबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला वाॅलीबाल चैम्पियनशिप का आयोजन आगामी 2 व 3 दिसंबर को किया जाना निर्धारित हुआ है. चैम्पियनशिप में जनपद की सभी पुरुष वाॅलीबाल टीमें प्रतिभाग करेंगी. महिला वर्ग की चैम्पियनशिप का आयोजन निकट भविष्य में किया जाएगा. सोहांव के खेल मैदान पर आयोजित होने वाली जिला वाॅलीबाल चैम्पियनशिप में खिलाडियों के प्रदर्शन के आधार पर जनपद की पुरुष वाॅलीबाल टीम का चयन किया जाएगा. जिला वाॅलीबाल चैम्पियनशिप में प्रतिभागिता की इच्छुक टीमें 1 दिसंबर तक अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करा लें. रजिस्ट्रेशन के लिए टीमें नीरज राय ( 9118808217, 8004110234) व वाॅलीबाल प्रशिक्षक प्रदीप कुमार (9598130848) से सम्पर्क कर सकती है.
(रिपोर्ट- कृष्णकांत पाठक)

-बलिया. भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यह निर्देशित किया गया है कि दिनांक 26 नवम्बर 2021 को संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों का प्रात: 11:00 बजे संसद के केन्द्रीय कक्ष में महामहिम श्री राष्ट्रपति द्वारा शुभारम्भ किया जाएगा.
इस सम्बन्ध में संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा विकसित किये गये निम्नलिखित दो पोर्टल के अनुरूप कार्यक्रमों का आयोजन (प्रस्तावना पाठ एवं प्रश्नोत्तरी आदि।)
1.(https://readpreamble.nic.in)
2.(https://constitutionquiz.nic.in)
जनपद बलिया के समस्त नागरिकों को सूचित किया जाता है कि इन दोनो पोर्टल के माध्यम से संविधान दिवस के अवसर होने वाले कार्यक्रम प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेकर
प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते है.

बलिया. स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता पाठशाला का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय उरैनी नगरा में किया गया। इस पाठशाला में उरैनी ग्राम सभा के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया. उन्हें मतदान की बारीकियों के बारे में बताया गया. साथ ही इस पाठशाला में आई हुई महिलाओं ने मतदान से संबंधित अपने विचार रखें और कहा कि इस बार के विधानसभा के चुनाव में वे शत प्रतिशत मतदान करने का प्रयास करेंगीं।इस पाठशाला में गांव के प्रधान के अतिरिक्त ग्रामीण लोगों ने भी प्रतिभाग किया.

दुबहर, बलिया. क्षेत्र के शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज नगवा के स्टाफ एवं सामाजिक कार्यकर्ता भगवान शंकर चौधरी उर्फ़ मुन्ना का निधन बुधवार की देर रात इलाज के दौरान वाराणसी के एक निजी अस्पताल में हो गया. उनके निधन की खबर सुनकर गांव तथा क्षेत्र के लोग काफी मर्माहत हैं. उनकी अंत्येष्टि गुरुवार की सुबह ओझवलिया घाट पर की गई. मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र रमेश कुमार यादव ने दिया. उनके निधन की खबर सुनकर शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज नगवा में शोक सभा का आयोजन किया गया. जिसमें कॉलेज के समस्त स्टाफ द्वारा दो मिनट का मौन रख गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.

-बलिया. जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अदिति सिंह ने गुरूवार को नगर क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया. उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बन्ध में बूथ पर मौजूद बीएलओ से जानकारी ली। इस दौरान तीन बीएलओ अनुपस्थित मिले, जिनसे स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया.

बलिया. शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्राथमिक विद्यालय बराईच पर गुरुवार को सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन किया गया. स्पर्धा में अवराई कलां न्याय पंचायत के खिलाड़ियों ने भाग लिया.
प्रतियोगिता का शुभारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने क्रिकेट खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया.

-हल्दी. शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के ग्रामसभा सुजानीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में न्याय पंचायत स्तरीय सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन वृहस्पतिवार के दिन किया गया।इस स्पर्धा में 07 ग्रामसभा के 16 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया।आयोजन की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य व कछुआ ग्रामसभा के वर्तमान प्रधान बलराम यादव द्वारा माँ सरस्वती के फोटो पर माल्यार्पण व फीता काट कर किया गया।इस प्रतियोगिता में दौड़,कबड्डी व खो-खो खेल को रखा गया।जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए पूरी लगन के साथ भाग लिया।बच्चों ने प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाया.

रिपार्टर -आरके

बेल्थरारोड,बलिया. स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय/ब्लाक संसाधन केन्द्र सीयर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेन्द्र नाथ त्रिपाठी द्वारा 18-19 वर्ष के नये मतदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लोगों को जागरूक व प्रेरित किया।

-रेवती. पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर के निर्देशन में विभिन्न आरोपों में फरार चल रहे आरोपियों एवं चोरी की बाइक बरामद करने के अभियान के तहत रेवती पुलिस ने गुरुवार के दिन सफलता अर्जित करते हुए दो बाइक चोरों को गिरफ्तार करते हुए एक चोरी की बाइक 315 बोर का तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद कर लिया.

-बलिया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया विभाग के विभाग संपर्क प्रमुख गिरीश नारायण चतुर्वेदी जी के बड़े भाई रविंद्र नाथ चौबे का 76 वर्ष की उम्र में गुरुवार दोपहर को बलिया चिकित्सालय में इलाज के दौरान देहांत हो गया, जिनका दाह संस्कार पचरुखिया घाट पर किया गया.
उनके दाह संस्कार में संघ परिवार के साथ विचार परिवार के लोग सम्मिलित हुए.

-बलिया. कौमी एकता सप्ताह समापन समारोह जिला सूचना कार्यालय परिसर में गुरुवार को जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। उन्होंने कहा कि 19 नवंबर को राष्ट्रीय एकता दिवस, 20 नवंबर को अल्पसंख्यक कल्याण दिवस, 21 नवंबर को सद्भावना दिवस, 22 नवंबर को कमजोर वर्ग दिवस, 23 नवंबर को सांस्कृतिक एकता दिवस, 24 नवंबर को महिला दिवस एवं 25 नवंबर को पर्यावरण संरक्षण दिवस अलग-अलग तिथियों में मनाया गया. इस दौरान विशिष्ट विषयों से संबंधित प्रत्येक दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.

-बलिया. जिला कृषि अधिकारी बलिया ने एक अनूठे पहल के तहत क्षेत्र भ्रमण के दौरान जो भी हारवेस्टर बिना एसएमएस लगे चलता पाया गया ,उनमे मौके पे ही पराली प्रबंधन के यंत्र लगवाए गए और हारवेस्टर मालिक को गौसेवा अभियान के अंतर्गत उनसे 10 टाली पराली नजदीकी गोआश्रय में भेजवाया गया. पंदह विकासखण्ड गाव बहराजपुर के किसान जो कि पेशे से अध्यापक है पराली जलाते पाए गए

-बलिया. नगर पालिका परिषद बलिया के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ‘ददरी मेला खेल महोत्सव’ की तिथियां निर्धारित कर दी गयीं हैं. सर्वप्रथम 27 नवम्बर को कुश्ती में जिला केशरी का आयोजन किया जाएगा. इसी क्रम में 28 नम्बर को वाॅलीबाल, 29 नम्बर को कबड्डी व 30 नम्बर को फाइव ए साइड फुटबाल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी. प्रतियोगिता में जनपद के ही खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे. उक्त आशय की जानकारी नगर पालिका परिषद बलिया के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने द.

बलिया।स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सीयर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें नए मतदाताओं को मतदान के बारे में जागरूक किया गया.

-बलिया.उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार श्री विक़ार अहमद अंसारी, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की अध्यक्षता में दिनांक 11 दिसंबर 2021 को आयोजित राष्ट्रीय अदालत को सफल बनाए जाने हेतु आज दिनांक 25 नम्बर 2021 को समस्त न्यायिक अधिकारीगण की बैठक आहूत की गई.

-हल्दी. विकास खण्ड बेलहरी के सोनवानी स्थित ब्लाक मुख्यालय पर वृहस्पतिवार के दिन आजमगढ़ मण्डल के आयुक्त के निर्देशन में मण्डलीय निरीक्षक प्रज्ञा सिंह के पुर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निरीक्षण करने आने पर ब्लाक कर्मियो में खलबली मच गयी।कुछ ब्लाक के कर्मचारी मैडम की तेवर देख कर खिसक गये. उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास, शौचालय, स्वच्छ भारत अभियान, नाली, खड़ंजा, सड़क, मनरेगा इत्यादि कार्यो की समीक्षा किया.

-बलिया.श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर महोदय द्वारा जनपद को अपराध मुक्त बनाने हेतु अपराध एंव अपराधियो के विरूद्ध चलाये गये अभियान में वाछिंत/वारन्टियों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करके अभियान को सफल बनाने हेतु दिये गये निर्देशो के सम्बन्ध में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विजय त्रिपाठी के कुशल पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर महोदय श्री राजेश कुमार तिवारी के कुशल निर्देशन में थाना खेजुरी पुलिस को सफलता प्राप्त हुए.

रेवती. स्थानीय थाना अंतर्गत रेवती- बैरिया मुख्य मार्ग पर पासवान बस्ती के सामने गुरुवार के दिन पीकप वैन की चपेट में आने से बाइक सवार 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को आनन-फानन में सीएससी रेवती पहुंचाया गया।जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया.

-बलिया.आने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरे जोर-शोर से प्रशासन द्वारा कराई जा रही है। इसी क्रम में आज सभी तहसीलों में ईवीएम/वीवी पैट का जागरूकता एवं प्रचार प्रसार कार्यक्रम के अंतर्गत मशीनों का प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन आम जनता के सामने किया गया जिसमें जनप्रतिनिधियों के लोग भी शामिल थे.

– बलिया. उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं विक़ार अहमद अंसारी, जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया की अध्यक्षता में 11/12/2021 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाए जाने हेतु आज दिनांक 25 नवंबर को समस्त न्यायिक अधिकारीगण की बैठक आहूत की गई.

-मनियर. हरिजन बस्ती में स्वाधीनता के अमृत महोत्सव कार्यक्रम विगत बृहस्पतिवार की शाम हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक श्री प्रकाश जी ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक पार्टी एवं संगठन का कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह कार्यक्रम भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष में देश को आजाद कराने वाले उन शहीदों की याद करने के लिए मनाया जा रहा है जिन्होंने इस देश के लिए अपनी जीवन और जवानी हंसते-हंसते समर्पण कर दिया.

 

    • बलिया LIVE के लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को LIKE करें – और हर पोस्ट अपनी टाइमलाइन पर पाने के लिए पेज को FOLLOW करने के साथ ही FAVOURITES जरूर टैप/क्लिक करें, ताकि हर अपडेट आप तक सबसे पहले पहुंच सके.
    • Twitter के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए @ballialive_ को जरूर फॉलो करें.
    • Telegram के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करें.
    • बलिया LIVE वीडियो देखने के लिए हमारा Youtube चैनल सब्सक्राइब करें.
  • अगर आपको लगता है कि बलिया LIVE पर दी गई जानकारी आपके किसी रिश्तेदार, मित्र या परिचित के काम आ सकती है तो उनसे जरूर शेयर करें.
  • अपने सुझाव, सलाह या कोई और जानकारी / फीडबैक देने के लिए हमारा CONTACT पेज विजिट करें.
Tags: बांसडीह बेल्थरारोड बैरिया मनियर वाराणसी सहतवार सिकंदरपुर हल्दी

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में की बैठक
Next: ऐतिहासिक ददरी मेला में मुजफ्फरपुर के बादल को मिला सर्वश्रेष्ठ चेतक का खिताब

ये भी पढ़ें

Train me no Noise
  • Front Page
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल

मृगाङ्क शेखर 21 October, 2026
Divya Mittal in Politics
  • Front Page
  • UP लाइव
  • राजनीति
  • स्पेशल/Exclusive

दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम

मृगाङ्क शेखर 16 October, 2026
5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026

Recent Posts

  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर टूटा, आधे घंटे तक मची रही अफरा-तफरी
  • Civic Nonsense: स्पीकर फ़ोन के इस्तेमाल पर दक्षिण रेलवे की अच्छी पहल
  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की

You may have missed

BJP Meeting Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • राजनीति

भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन

General Desk 26 October, 2026
MAritar Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

General Desk 26 October, 2026
Bansdih JangananaTraining
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी

General Desk 26 October, 2026
chambal film Festival 17th
  • देश दुनिया
  • स्क्रीन TASTE

चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन

General Desk 25 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.