Skip to content
18 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • ब्रेकिंग न्यूज: जवान की इलाज के दौरान मौत, जवान का शव रख ग्रामीणों ने रोकी एनएच की रफ्तार
  • Uncategorised

ब्रेकिंग न्यूज: जवान की इलाज के दौरान मौत, जवान का शव रख ग्रामीणों ने रोकी एनएच की रफ्तार

Central Desk 25 November, 2022 1 minute read
jawan

हल्दी, बलिया. बरेली में ट्रेन में चढ़ने के दौरान टीटीई के धक्के से घायल सेना के जवान की इलाज के दौरान मौत होने के बाद शव जवान के पैतृक गांव भरसौता पहुंचने पर ग्रामीणों ने हल्दी में नेशनल हाइवे पर रखकर सड़क जाम कर दिया। ग्रामीणों ने टीटीई पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने तथा उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। बाद में उपजिलाधिकारी बैरिया व बलिया के आश्वासन पर लगभग तीन घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। जिसके बाद जवान के शव का पूरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ पचरुखिया के गंगा तट पर अंतिम संस्कार किया गया।

टीटीई के धक्के से घायल सेना के जवान की इलाज के दौरान मौत होने के बाद जवान के शव को ग्रामीणों ने हल्दी में नेशनल हाइवे पर रखकर किया सड़क जाम.

 

टीटीई के धक्के से ट्रेन से नीचे गिर गया था जवान

जानकारी के अनुसार पिछले 17 नवम्बर बरेली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान बलिया के भरसौता गांव निवासी व सेना के जवान सोनू सिंह जो राजपूत रेजिमेंट में किशनगढ़ (जयपुर)में तैनात थे जो छुट्टी लेकर घर आया था और छुट्टी बीत जाने के बाद राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। बरेली रेलवे स्टेशन पर पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरा था और पानी लेकर जब ट्रेन पर चढ़ने लगा तब तक ट्रेन चल दी इसी दौरान टीटीई द्वारा धक्का देने से सोनू नीचे गिर गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसका एक पैर कट गया और दूसरा बुरी तरह से कुचल गया। जिसे बरेली के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सोनू की तीन बार सर्जरी की, सोमवार को उसका दूसरा पैर भी काटना पड़ा था।

जवान के शव को ग्रामीणों ने हल्दी में नेशनल हाइवे पर रखकर किया सड़क जाम.

इस दौरान वह बेहोश ही रहा और बुधवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। राजपूत रेजिमेंट में तैनात जवान सोनू सिंह का शव शुक्रवार को बलिया उनके पैतृक गांव भरसौता पहुंचा जिसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों के साथ हल्दी थाना क्षेत्र के स्थानीय ढाले पर नेशनल हाइवे 31 पर शव को रखकर सड़क को जाम कर दिया। तथा आरोपी टीटीई पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने तथा उसकी गिरप्तारी की मांग करने लगे।

जवान के शव को ग्रामीणों ने हल्दी में नेशनल हाइवे पर रखकर किया सड़क जाम.

थानाध्यक्ष हल्दी सुनिल कुमार सिंह ने इसकी जानकारी क्षेत्राधिकारी बैरिया समेत जिले के आला अधिकारियों को दी।जिसके बाद मौके पर पहुचे उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्रा तथाउपजिलाधिकारी बलिया प्रशांत नायक ने आश्वासन दिया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा और शीघ्र ही उसे गिरफ्तार भी कराया जाएगा जिसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने धरना को समाप्त किया। ततपश्चात मृतक जवान सोनू सिंह का अंतिम संस्कार गंगा के पचरुखिया घाट पर सेना से आये जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर देकर किया गया।मुखाग्नि उनके तीसरे भाई विपिन सिंह ने दी।

 

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी बैरिया उस्मान,हल्दी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,दुबहर एसओ राजेश कुमार मिश्रा,दोकटी थानाध्यक्ष राजीव,सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। वहीं घर पर मृतक की माता मंजू देवी,पत्नी अर्चना तथा दोनों बहनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
मृतक सोनू चार भाई व दो बहन थे। सोनू चारों भाईयो में दूसरे नंबर का था।इनके पिता अक्षैवर सिंह किसान है बड़ा भाई जितेन्द्र सिंह जो सीआरपीएफ में है,तीसरा भाई विपिन सिंह सेना में भर्ती केलिए तैयारी कर रहे है।वही छोटा भाई विकास पंचायत सहायक के पद गाँव मे ही तैनात है।मृतक सोनू सिंह 2011 में राजपूत रेजिमेंट में भर्ती हुए। तथा उनकी शादी 2016 में रतसड़ में अर्चना सिंह से हुई थी।मृतक की तीन वर्षीय एक लड़की तथा एक माह का लड़का है।

(हल्दी से आरके की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: शिवानंद सिंह को घर के दरवाजे पर से ही मौत झपट ले गई
Next: बांसडीह पुलिस चौकी का बुरा हाल, तकरीबन एक महीने से यहां कोई इंचार्ज तैनात नहीं

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

You may have missed

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.