Skip to content
1 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया में कोरोना पॉजिटिव के 49 नए केसों की पुष्टि, 50 घर भी लौटे
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया में कोरोना पॉजिटिव के 49 नए केसों की पुष्टि, 50 घर भी लौटे

यूपी में कोरोना संक्रमण से शनिवार तक जान गंवाने वालों की कुल संख्या 913 हो गई है. प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 11,490 है
News Desk 11 July, 2020 1 minute read

ब‌लिया। जिले में शनिवार को 49 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं. अब यहां मरीजों की संख्या 368 हो गई है. जिले में अब तक कुल 319 पॉजिटिव केस थे. इसमें से 173 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. अब कुल एक्टिव केस 188 हैं.

शनिवार को आयी रिपोर्ट में एसबीआई की रसड़ा शाखा के पांच कर्मचारी शामिल हैं. इसमें एक महिला और पुरुष क्लर्क, एक स्वीपर और दो संविदा कर्मचारी शामिल हैं. इनके अलावा सीओ रसड़ा की पेशी में तैनात मुंशी, चालक और फॉलोवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है.

इसके अलावा रेवती के वार्ड नंबर में एक तथा छेड़ी में पांच मरीज संक्रमित पाए गए हैं. इसी प्रकार दुबहर थाना के बंधुचक में एक और बुलापुर में एक मरीज संक्रमित पाए गए हैं. बांसडीह सीएचसी में एक तथा मैरिटार में एक मरीज संक्रमित पाए गए हैं. नगरा के निकासी गांव में एक तथा फेफना में एक, सुखपुरा के बरवा में एक और देवकली में एक, बैरिया के रानीगंज में एक, लच्छू टोला में एक संक्रमित पाए गए हैं.

बलिया नगर तहसील परिषद में तीन, उमरगंज में एक, आनंदनगर में एक, सतनी सराय (गड़हा मोहल्ला) में एक, जगदीशपुर पानी टंकी एक, राजपूत नेवरी में एक, कासिम बाजार में एक, लक्ष्मी मार्केट में एक, कृष्णा नगर में एक, विजय सिनेमा रोड में एक, बहेरी में एक, सहरसपाली में एक, कलेक्ट्रेट कॉलोनी में एक, राजेंद्र नगर में दो, जापलिनगंज में दो, विजईपुर में एक, डूडा ऑफिस में दो, निराला नगर में पांच, बेदुआ में एक, संक्रमित मरीज पाए गए हैं.

जिले के कोरोना संक्रमितों में से 41 मरीजों को एल वन अस्पताल बसन्तपुर और 32 संक्रमितों को फेफना स्थित एल वन अस्पताल में रखा गया है. दस अन्य कोरोना पॉजिटिव मरीजों को शांति मेडिकल कालेज में रखा गया है. इसके अलावा जिले के आधा दर्जन कोरोना संक्रमितों का इलाज आजमगढ़ मेडिकल कालेज और एक कोरोना संक्रमित का दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कालेज वाराणसी में भर्ती है.

बलिया में लॉकडाउन को 21 जुलाई तक बढ़ाया जा चुका है. बलिया में तीन जुलाई से लॉकडाउन चल रहा है, इसे बढ़ाते हुए दस जुलाई तक लाया गया था, जिसे अब 21 जुलाई तक कर दिया गया है.

वहीं, यूपी में कोरोना संक्रमण से शनिवार तक जान गंवाने वालों की कुल संख्या 913 हो गई है. प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 11,490 है, जबकि 22,689 लोग इलाज के बाद पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. दो दिन पहले गुरुवार को यूपी में कोरोना के 1248 नए केस सामने आए थे. जिससे राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 32362 हो गई थी.

Uttar Pradesh reported 1,403 new COVID-19 cases in the last 24 hours, taking active cases to 11,490. A total of 22,689 patients have recovered and 913 other died due to the disease till date: State Principal Health Secretary Amit Mohan Prasad pic.twitter.com/3ZZbiH9Xjj

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 11, 2020

उधर, राज्य सरकार द्वारा किये गए इस लॉकडाउन का मकसद कोरोना के तेजी से बढ़ रहे मामलों को नियंत्रित करना है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,403 नये मामले सामने आये हैं.

मालूम हो कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में दो दिन के लिए एक बार फिर लॉकडाउन लागू किया गया है. शुक्रवार की रात 10 बजे से लागू हुई पाबंदियां सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेंगी. दो दिन के लॉकडाउन में पुलिस को सख्ती से नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं.

Tags: बसंतपुर यूपी

Post navigation

Previous: 60 साल से पहले मृत्यु होने पर भी देनी होगी ग्रेच्युटी – हाईकोर्ट का फैसला
Next: कोरोना के 49 नए केस मिलने पर कमिश्नर की तनी भृकुटी

ये भी पढ़ें

Thana Bansdih Road
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस

General Desk 30 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप

General Desk 30 September, 2026
Saryu Pushkar Mishra night
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक

General Desk 30 September, 2026

Recent Posts

  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह
  • आंधी-बारिश से हुए कटान का ब्लॉक प्रमुख ने किया निरीक्षण, राहत-सहायता के लिए शासन को भेजी सूचना
  • सरयू नदी में में समाहित हो गया कोयलवीर बाबा का स्थान और बरगद का पेड़, कटान से ग्रामीणों में चिंता
  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर

You may have missed

Thana Bansdih Road
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस

General Desk 30 September, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप

General Desk 30 September, 2026
Saryu Pushkar Mishra night
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक

General Desk 30 September, 2026
premchandra Mishra Ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेल्थरा रोड

भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश

General Desk 30 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.