Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • जे एन सी यू के विकास और भावी कार्ययोजना पर मंथन
  • बलिया शहर

जे एन सी यू के विकास और भावी कार्ययोजना पर मंथन

इस टास्क फोर्स में विश्वविद्यालय के फोरम ' लिविंग लिजेंड्स ऑफ बलिया' के सदस्यों में से प्रो रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, कुलपति, डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, समस्तीपुर, बिहार, प्रो गोपाल नाथ तिवारी, पूर्व प्रोफेसर, आई आई टी, दिल्ली, प्रो आनंद चौधरी, आयुर्वेद संकाय, बी एच यू, निर्भय नारायण सिंह, भारतीय रेल सेवा एवं डाॅ अवनीन्द्र सिंह, प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, कानपुर सम्मिलित रहे. जिनके साथ मिलकर कुलपति प्रो कल्पलता पाण्डेय ने विश्वविद्यालय के विकास के लिए विचार विमर्श किया.
Central Desk 18 May, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Brainstorming on the development and future action plan of JNCU

बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के विकास और भावी कार्य योजना के निर्माण के लिए गठित टास्क फोर्स की एक बैठक विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुई.

इस टास्क फोर्स में विश्वविद्यालय के फोरम ‘ लिविंग लिजेंड्स ऑफ बलिया’ के सदस्यों में से प्रो रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, कुलपति, डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, समस्तीपुर, बिहार, प्रो गोपाल नाथ तिवारी, पूर्व प्रोफेसर, आई आई टी, दिल्ली, प्रो आनंद चौधरी, आयुर्वेद संकाय, बी एच यू, निर्भय नारायण सिंह, भारतीय रेल सेवा एवं डाॅ अवनीन्द्र सिंह, प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान, कानपुर सम्मिलित रहे. जिनके साथ मिलकर कुलपति प्रो कल्पलता पाण्डेय ने विश्वविद्यालय के विकास के लिए विचार विमर्श किया.

 

इस बैठक में प्रो आर सी श्रीवास्तव ने समस्या के रूप में बलिया की बेरोजगारी, प्राकृतिक संसाधनों का अतिशय दोहन और विश्वविद्यालय परिसर में जलजमाव को केंद्र में रखकर समाधान के रूप में सौर ऊर्जा के प्रयोग, सुखेत मॉडल के द्वारा हर्बल गुलाल, मशरूम, जैविक खाद आदि का उत्पादन कर विश्वविद्यालय और निकटवर्ती गांवों में रोजगार सृजन के साथ विकास का सुझाव दिया.

 

प्रो जी एन तिवारी ने भी सौर ऊर्जा के प्रयोग के द्वारा परिसर में ऊर्जा उत्पादन के साथ ही एक्वाकल्चर, ग्रीनहाउस तकनीक द्वारा शिक्षा के साथ रोजगार को जोड़ने पर बल दिया. प्रो आनंद चौधरी ने नेशनल मेडिसिनल प्लांट बोर्ड के सहयोग से बलिया में मेडिसिनल प्लांट्स की खोज और उनकी खेती का सुझाव दिया. आपने बताया कि इस कार्य में बी एच यू का द्रव्यगुण विभाग भी सहयोग करने को तैयार है. आपने यह आश्वासन भी दिया कि यदि इन पौधों या इनके उत्पादों के निर्माण या विक्रय से संबंधित कोई प्रोजेक्ट बने तो आप आयुष मंत्रालय से उसे पास कराने की कोशिश करेंगे.

 

निर्भय नारायण सिंह ने विश्वविद्यालय के विकास के लिए तीन बिंदुओं- इंफ्रास्ट्रक्चर, मानव संसाधन एवं उत्कृष्टता के विकास के लिए अल्पावधि और दीर्घावधि कार्य योजना ( डी पी आर) बनाने और उसके क्रियान्वयन की बात की। डाॅ अवनींद्र सिंह ने उच्च गुणवत्ता के बीजों के उत्पादन के लिए विश्वविद्यालय और किसानों के बीच सहयोग का सुझाव दिया. कुलपति प्रो कल्पलता पाण्डेय ने कहा कि बलिया के विकास के लिए मैं आप लोगों का सहयोग और समर्थन चाहती हूं. आप लोग इस विश्वविद्यालय और बलिया के विकास के लिए प्राणप्रण से सहयोग करेंगे, ऐसा मुझे विश्वास है.

 

इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि एक सौर ऊर्जा पार्क के निर्माण के लिए प्रो जी एन तिवारी के मार्गदर्शन में एक प्रोजेक्ट बनाया जाए जिससे विश्वविद्यालय परिसर और सड़क रात में प्रकाशित रहे। दूसरा प्रोजेक्ट डाॅ आर सी श्रीवास्तव और डाॅ अवनींद्र सिंह के निर्देशन में सुखेत मॉडल के प्रयोग के साथ उन्नत बीज उत्पादन के लिए बने. तीसरा प्रोजेक्ट प्रो आनंद चौधरी के निर्देशन में मेडिसिनल प्लांट्स की पहचान, खेती और उनके व्यावसायिक प्रयोग के लिए बनाया जाए. इन तीनों प्रोजेक्ट का निर्माण कर जून के तृतीय सप्ताह में नीति आयोग के सीइओ अमिताभ कांत जी जो इस टास्क फोर्स के संरक्षक भी हैं, से मिलकर इनको आगे बढ़ाने व क्रियान्वित कराने के प्रयत्न किए जाएं. इस निमित्त 10 जून को फिर टास्क फोर्स की एक बैठक के आयोजन के निर्णय के साथ यह बैठक समाप्त हुई.

 

(बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट)

Related

Tags: जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय जेएनसीयू बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार योजनाओं विकास

Post navigation

Previous: संक्षिप्त समाचार: राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला द्विवेदी आज करेंगी महिला जनसुनवाई
Next: सिकंदरपुर में 22 मई को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Haldi Thana Diwas
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान

General Desk 13 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.