Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • संक्षिप्त समाचार: राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला द्विवेदी आज करेंगी महिला जनसुनवाई
  • जिला जवार
  • न्यूज़ Shorts

संक्षिप्त समाचार: राज्य महिला आयोग की सदस्या निर्मला द्विवेदी आज करेंगी महिला जनसुनवाई

खण्ड शिक्षा अधिकारी के रूप में राकेश कुमार सिंह ने दूसरी बार मंगलवार को पद भार ग्रहण किया. इस दौरान शिक्षकों ने उनका फूल मालाओं के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया.
Central Desk 17 May, 2022 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
news update ballia live headlines

बलिया. उ०प्र० राज्य महिला आयोग द्वारा मिशन-शक्ति 4.0 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने के उद्देश्य से तथा आवेदक/आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के राजकीय गेस्ट हाउसों / सभागार कक्षों में माह मई के तृतीय बुधवार दिनांक 18 मई 2022 को जागरूकता चौपाल शिविर का आयोजन एवं महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित है. राज्य महिला आयोग की मा० सदस्य श्रीमती निर्मला द्विवेदी करेंगी जन सुनवाई. उनका संपर्क मो0नं0 9415823608 है. मा० सदस्या 18 मई 2022 को जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक समीक्षा बैठक करेंगी. तत्पश्चात 11 बजे से जनसुनवाई कार्यक्रम किया जायेगा.

 

उक्त समीक्षा / महिला जनसुनवाई कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ जनपदीय पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित थाने के क्षेत्राधिकारी प्रतिभाग करेंगे. मा० सदस्या के सहयोगार्थ जिला प्रोबेशन अधिकारी, बलिया उपस्थित रहेंगे.

 

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा ग्रामीण महिलाओं को हिंसात्मक अत्याचार के बारे में किया जागरूक

बलिया जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के एम.ए गृह विज्ञान विषय के छात्राओं द्वारा लघु शोध कार्य के तहत क्षेत्र अध्ययन हेतु बसंतपुर (निहार राय के छपरा) का चुनाव किया गया. क्षेत्र चुनाव कर महिलाओं पर हो रहे हिंसा के कारण एवं निदान का अध्ययन छात्रा क्षमता वर्मा द्वारा किया गया. अध्ययन के दौरान ग्रामीण महिलाओं से चर्चा भी किया गया ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि अत्याचार का कारण निम्न आर्थिक स्थिति है तथा दहेज ना मिलना भी महिला हिंसा का कारण रहता है. इस दौरान गृह विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर वंदना सिंह यादव द्वारा महिलाओं को शिक्षा तथा आर्थिक सहभागिता के अधिकार को समझाया गया ग्रामीण महिलाओं को हिंसात्मक अत्याचार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य प्रश्न भी पूछे गए एवं चर्चा किया गया. इस लघु शोध कार्य के क्षेत्र अध्ययन के दौरान सहायक प्रोफेसर वंदना सिंह यादव, ग्राम प्रधान श्री पिंटू सिंह,छात्राएं क्षमता वर्मा,शीला वर्मा, संयोगिता पाल, अनु यादव एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही एवं पूरे मन से सक्रियता से भाग भी लिया.

(रिपोर्ट- केके पाठक)

 

मनियर , बलिया. एक हिंदी चैनल के पत्रकार जितेंद्र कुमार उपाध्याय उर्फ छांगुर उपाध्याय के पिता रिटायर्ड लेखपाल कपिल देव उपाध्याय 98 वर्ष निवासी उत्तर टोला मनियर वार्ड नंबर 6 जनपद बलिया का निधन सोमवार के दिन करीब 4 बजे शाम को हो गया. उनका अंतिम दाह संस्कार मनियर श्मशान घाट पर किया गया.

(रिपोर्ट- वीरेंद्र सिंह)

 

बेल्थरारोड, बलिया. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने मंडी परिषद द्वारा जारी किए जा रहे आदेशों व मंडी पोर्टल से आ रही कठिनाइयों में सुधार के लिए मंगलवार को एक 8 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री को तहसीलदार व मंडी सचिव के माध्यम से भेजा. उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों द्वारा दिए गए विज्ञप्ति में उल्लेख किया गया है कि मंडी समिति का पोर्टल सुचारू रूप से नहीं चलता है. जिससे व्यापारियों को व्यापार करने में कठिनाई आ रही है। उन्होने अनुरोध है कि जब तक पोर्टल सुचारु रुप से चालू ना हो जाए व व्यापारी इसके क्रिया कलापों को ठीक से समझ ना लें, तब तक कम से कम 6 माह तक मंडी के काम के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों व्यवस्था जारी रखा जाए.  दूसरी मांग अन्य प्रांतों से आने वाले कृषि उत्पादकों पर प्रवेश को लेकर है. विज्ञप्ति में लिखा है कि पर्ची बनाने की मंडी अधिनियम में व्यवस्था है, परंतु ई – मंडी पोर्टल पर प्रवेश पर्ची नहीं बनाई जा रही.  अपितु 6 आर काटकर मंडी शुल्क वसूल किया जा रहा है, जो मंडी अधिनियम के प्रतिकूल है.

अतः पोर्टल पर अन्य प्रांतों से आने वाले कृषि उत्पादों की प्रवेश पत्र काटे जाने की व्यवस्था करने का आदेश पारित करने की मांग की गई है. यह भी मांग है कि जब तक पोर्टल पर प्रवेश पर्ची काटने की व्यवस्था नहीं हो जाती तब तक मैनुअल प्रवेश पर्ची काटे जाने का आदेश पारित करने की मांग की गई है. इसी प्रकार मप्र सरकार की तर्ज पर कृषि उपज दाल दलहन जो प्रदेश के बाहर से आते हैं. उससे निर्मित उत्पाद को मंडी शुल्क से कर मुक्त घोषित किया जाए.

इस तरह से उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा उप्र के मुख्यमंत्री को कुल 8 बिन्दुओं पर विचार करने व आदेश पारित करने का आग्रह किया गया है.

 

बेल्थरारोड. खण्ड शिक्षा अधिकारी के रूप में राकेश कुमार सिंह ने दूसरी बार मंगलवार को पद भार ग्रहण किया. इस दौरान शिक्षकों ने उनका फूल मालाओं के साथ गर्म जोशी से स्वागत किया.

(रिपोर्ट- उमेश गुप्ता)

Related

Tags: दुबहर बलिया बांसडीह बैरिया सिकंदरपुर

Post navigation

Previous: पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत डीएम ने लाभार्थी को दिया प्रमाण पत्र
Next: जे एन सी यू के विकास और भावी कार्ययोजना पर मंथन

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.