Skip to content
11 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • यूपी में सबसे ज्यादा दागी और अमीर विधायक भाजपा के, अमीर-गरीब विधायकों की टॉप 10 लिस्ट में बलिया से यह हैं विधायक
  • ELECTION लाइव
  • VIRAL न्यूज़

यूपी में सबसे ज्यादा दागी और अमीर विधायक भाजपा के, अमीर-गरीब विधायकों की टॉप 10 लिस्ट में बलिया से यह हैं विधायक

टॉप टेन सर्वाधिक संपत्ति वाले विधायकों और टॉप 10 सबसे कम संपत्ति वाले विधायकों में बलिया के विधायक भी शामिल हैं.
Remote Desk 25 November, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
election

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से करीब दो महीने पहले चुनाव व्यवस्था और नेताओं पर नजर रखने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी एडीआर और उत्तर प्रदेश इलेक्शन वाच ने मौजूदा विधानसभा के विधायकों की पूरी कुंडली सामने पेश की है.
इस रिपोर्ट के दावे काफी चौंकाने वाले हैं और इनसे पता चलता है कि हमारे विधायक कितना पढ़े लिखे हैं, उनके पास कितनी संपत्ति है और कितने आपराधिक केस हैं. 2017 में विधानसभा चुनाव व उपचुनाव में मौजूदा विधायकों ने जो शपथ पत्र दाखिल किए उनके विश्लेषण के बाद यह रिपोर्ट जारी की गई है. इसमें 403 विधायकों में से 396 विधायकों के डाटा के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गई है. बाकी की 7 विधानसभा सीटें खाली हैं.


एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 396 विधायकों में से 313 विधायक ऐसे हैं जिनकी घोषित संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक है. सर्वाधिक करोड़पतियों में 235 भाजपा के, समाजवादी पार्टी के 49 और बसपा के 15 तथा कांग्रेस के पांच हैं. इन विधायकों की औसत संपत्ति 5.85 करोड़ रुपये है. इनमें शामिल भाजपा एमएलए की औसत संपत्ति 5.04 करोड़ रुपये, सपा विधायकों की औसत संपत्ति 6.07 करोड़ रुपये, बसपा एमएलए की औसत संपत्ति 19.27 करोड़ रुपये और कांग्रेस विधायकों की औसत संपत्ति 10.06 करोड़ रुपये है.

सबसे अधिक संपत्ति वाले टॉप 10 विधायकों में बलिया के एक विधायक


खास बात यह भी है कि टॉप टेन सर्वाधिक संपत्ति वाले विधायकों और टॉप 10 सबसे कम संपत्ति वाले विधायकों में बलिया के विधायक भी शामिल हैं. बात करें सर्वाधिक संपत्ति वाले विधायकों की बलिया से इनमें रसड़ा के बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का नाम है. वह इस लिस्ट में 9वें नंबर पर हैं. बसपा विधायक उमाशंकर सिंह की कुल संपत्ति 40 करोड़ रुपए से अधिक है. प्रति वर्ष उनकी आमदनी 3 करोड़ से ऊपर पति-पत्नी, आश्रितों को मिलाकर आय 4 करोड़ से अधिक है. यह जानकारी उन्होंने 2017 के शपथ पत्र में दी गई थी. आयकर विवरण में सबसे ज्यादा वार्षिक आमदनी घोषित करने वालों में एमएलए उमाशंकर सिंह टॉप पर हैं.


यूपी के सबसे अमीर विधायक मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली हैं. उनके पास 118 करोड़ से अधिक की संपत्ति है. दूसरे नंबर पर चिल्लूपार से बसपा के ही विनय शंकर तिवारी हैं जिनकी संपत्ति 67 करोड़ से ज्यादा है. तीसरे नंबर पर बाह से भाजपा विधायक रानी पक्षालिका सिंह हैं जिनके पास 58करोड़ से अधिक की संपत्ति है.

सबसे कम संपत्ति वाले टॉप 10 विधायकों में बलिया से दो विधायक


सबसे कम संपत्ति वालों में भी टॉप 10 में बलिया के दो विधायक शामिल हैं. बलिया के बेल्थरारोड से विधायक धनंजय कन्नोजिया लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक धनंजय कन्नोजिया के पास 3 लाख रुपए से अधिक की चल संपत्ति और अचल संपत्ति शून्य है. बलिया सदर से विधायक और प्रदेश सरकार के मंत्री आनंद स्वरूप भी इस सूची में हैं. आनंद स्वरूप शुक्ल के पास 10.81 लाख की संपत्ति है.सबसे कम संपत्ति वाले विधायक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू हैं जो कुशीनगर के तमकुहीराज से चुने गए हैं।

एडीआर की रिपोर्ट ने विधायकों की शिक्षा का भी विश्लेषण किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 396 विधायकों में 95 विधायक आठवीं से 12वीं पास है. 290 विधायक 290 एमएलए स्नातक हैं. 4 विधायक सिर्फ साक्षर भर है और 5 विधायक डिप्लोमा वाले हैं.


एडीआर की इस रिपोर्ट में सामने आया है कि प्रदेश के करीब 35 फीसदी यानी 140 विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. आपराधिक केस वाले विधायकों की बात पार्टीवार करें तो बीजेपी के 304 विधायकों में से 106 पर, सपा के 49 में से 18 पर, बीएसपी के 18 में से 2 पर और कांग्रेस के एक विधायक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है.

Related

Tags: चुनाव बलिया विधायक संपत्ति

Post navigation

Previous: ऐतिहासिक ददरी मेला में मुजफ्फरपुर के बादल को मिला सर्वश्रेष्ठ चेतक का खिताब
Next: पराली जलाने पर दर्जनों किसानों की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि राशि रोकने की संस्तुति

ये भी पढ़ें

prashant kishor wins bankipur bypoll
  • ELECTION लाइव
  • LIVE Updates

LIVE Updates: जन सुराज नेता प्रशांत किशोर की बांकीपुर उपचुनाव में बंपर जीत

Central Desk 3 August, 2026
Barking News Mamta IV
  • Front Page
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • देश दुनिया
  • वायरल VIDEO

Barking News में ममता दीदी से पूछा गया कि हार के बाद इस्तीफा क्यों नहीं दिया तो मिला ऐसा जवाब!

General Desk 10 May, 2026
Snake Prank 1
  • Front Page
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • देश दुनिया

रेलवे स्टेशन पर सांप लेकर चलने का प्रैंक इंफ्लुएंसर को पड़ा भारी, आरपीएफ ने दर्ज किया केस

General Desk 25 March, 2026

Recent Posts

  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा

You may have missed

Gadwar-Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज

General Desk 10 September, 2026
Ballia Baati Chokha 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला

General Desk 10 September, 2026
AI Generated Image
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • स्पेशल/Exclusive

ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo

General Desk 10 September, 2026
road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.