आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, दोनों सवार गम्भीर, रेफर

बलिया। रविवार की शाम लगभग 4 बजे बेल्थरा-सिकन्दरपुर मार्ग पर हल्दी रामपुर के समीप दो बाइकों में आमने सामने भिडंत हो गयी, जिससे दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये. सीएचसी सीयर में प्राथमिक उपचार  के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया.

उभांव थानान्तर्गत नरला गांव निवासी नवोद कुमार तिवारी (45) पुत्र स्व0 अनिरूद्ध तिवारी बैरिया से अपनी रिश्तेदारी से बाइक से लौट रहे थे, जबकि मधुबन थाना जिला मऊ निवासी धर्मेन्द्र कन्नैजिया (30) पुत्र भुल्लन कन्नौजिया बेल्थरा से बाइक से आ रहे थे कि हल्दी रामपुर के पास स्थित नदुवा ढ़ाले पर दोनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गयी. दोनों बाइक सहित गिरकर गम्भीर  रूप से घायल हो गये. नवोद कुमार तिवारी के दाहिने  पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि धर्मेन्द्र कन्नौजिया  के सिर व मुंह पर गम्भीर चोटे आई. स्थानीय लोगों की सूचना पर उभांव थानाध्यक्ष जगदीश चन्द्र यादव मय हमराह मौके पर पहुंच गये. पुलिस की  सहायता से ग्रामीणों ने दोनो को सीएचसी  सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीरावस्था में उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर  दिया गया.