पुलिस के फॉलोअर ने पेड़ से लटक कर दी जान, जमानिया का रहने वाला था

ghazipur jail inmate suicide

बलिया। जिले के भीमपुरा थाने से एक बड़ी खबर है. मंगलवार की सुबह फॉलोअर की पेड़ से लटकती लाश पुलिस बैरक के बगल में स्थित रसोई घर के पास मिली. आशंक जताई जा रही है कि फॉलोअर ने खाना बनाने के बाद खुदकुशी कर ली होगी. घटना की सूचना मिलते ही जिले के पुलिस कप्तान देवेंद्र नाथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं. बताया जा रहा है कि एडीजी जोन वाराणसी का भी दौरा आज ही है.

पुलिस को मंगलवार की सुबह जानकारी मिली कि फॉलोअर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. उसका शव पुलिस बैरक के बगल में रसोई घर के पास लटकता मिला. बताया जा रहा है कि गाजीपुर जिले के जमानिया का रहने वाला अनिल मौर्य पुलिस विभाग में फॉलोअर के पद पर कार्यरत था. बीते छह अगस्त को अनिल मौर्य की सिकंदरपुर थाने से भीमपुरा थाने में तैनाती हुई थी. थाने में अनिल मौर्य के साथ ही एक और फॉलोअर है. उसका पैर टूटा होने के चलते उसका बेटा खाना बनाता था. अनिल मौर्य की मौत अभी भी पहेली ही बनी हुई है.