Ballia-सिकंदरपुर क्षेत्र में तीन नाबालिगों की गुमशुदगी से हड़कंप, तीन दिन में सामने आए मामले

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

सिकंदपुर,बलिया. तीन नाबालिगों के रहस्यमय ढंग से लापता होने की घटनाओं से सिकंदरपुर क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। तीन दिन में दो अलग-अलग गुमशुदगी के मुकदमे दर्ज होने और अब तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

पहला मामला सिवानकलां गांव का है। गांव निवासी शकुन्तला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री सुनैना और उसकी सहेली अंजली, पुत्री धर्मदेव राजभर, 30 मई की सुबह करीब 10 बजे से घर से लापता हैं। दोनों किशोरियां आपस में घनिष्ठ दोस्त थीं।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

दूसरा मामला लीलकर गांव का है। यहां की निवासी प्रियंका देवी ने अपने 17 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर के अनुसार आदित्य एक जून को दोपहर करीब 12 बजे साइकिल लेकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है।

लगातार सामने आ रही गुमशुदगी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि एक साथ तीन नाबालिगों के गायब होने से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। लोगों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर बच्चों को सकुशल बरामद करने की मांग की है।

उधर, सिकंदरपुर पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। सर्विलांस सहित अन्य माध्यमों से बच्चों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीमों को संभावित स्थानों पर भेजा गया है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया जा रहा है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.