Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews
आशीष दूबे, बलिया
शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय मैरीटार में लंबे समय से चल रहे विवाद के मामले में बीएसए मनीष सिंह ने तीन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनमें प्रधानाध्यापक ओंकार नाथ सिंह, सहायक अध्यापक अनीता यादव और सुनीता सिंह शामिल हैं।
खण्ड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई। रिपोर्ट में पाया गया कि शिक्षिकाएं नियमित रूप से समय पर विद्यालय नहीं आती थीं, उपस्थिति पंजिका में व्हाइटनर लगाकर हस्ताक्षर करने, बच्चों को मारने व पढ़ाने की बजाय मोबाइल चलाने जैसी शिकायतें पुष्ट हुईं। वहीं प्रधानाध्यापक पर विभागीय नियमों की अवहेलना और पठन-पाठन व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप सिद्ध हुए।
जांच में यह भी सामने आया कि आपसी विवाद के चलते विद्यालय का शैक्षणिक माहौल बिगड़ गया है और छात्र संख्या लगातार घटी है। इसी आधार पर बीएसए ने तीनों को निलंबित कर सम्बद्ध विद्यालयों में तैनात कर दिया। निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Website: https://ballialive.in/
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


