Ballia-सरयू नदी में नहा रहे थे सात दोस्त, देखते-देखते गहरे पानी में समाया एक, मचा कोहराम

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया

बांसडीह,बलिया. बांसडीह क्षेत्र के मलाही चक गांव के पास शनिवार को सरयू नदी में नहाते समय एक युवक गहरे पानी में समा गया जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करवाई.

मिली जानकारी के अनुसार, मनियर थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकपुर (महेंद्रा) निवासी रघुवंश ठाकुर का 22 वर्षीय पुत्र यश ठाकुर अपने मित्रों के साथ मलाही चक में क्रिकेट मैच खेलने आया था। खेल समाप्त होने के बाद यश अपने साथी राहुल मिश्रा, रूपेश चौहान, दिलीप, अनमोल, राहुल कनौजिया व अभिषेक बजरंगी के साथ थकान मिटाने और गर्मी से राहत पाने के लिए सरयू नदी के तट पर पहुंचे थे।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

नदी में स्नान के दौरान सभी दोस्त गहरे पानी और धारा के तेज प्रवाह की चपेट में आ गए। जल स्तर और वेग अधिक होने के कारण सभी घबरा गए और सुरक्षित किनारे की ओर भागने का प्रयास करने लगे। इस संघर्ष में अन्य साथी तो सुरक्षित बाहर निकल आए, किंतु यश ठाकुर लहरों से पार नहीं पा सका और गहरे पानी में डूब गया।

युवक को डूबता देख बाहर निकले साथियों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार नितिन सिंह और प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों को नदी में उतारकर युवक की खोजबीन कराई जाने लगी।

सरयू में युवक को तलाशते ग्रामीण और गोताखोर

चार घंटे बाद मिला शव

यश का शव स्थानीय गोताखोरों के प्रयास से चार घंटे बाद नदी से निकाल लिया गया। शव मिलते ही पुलिस तुरंत बांसडीह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक फैल गया है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.