Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 25 January, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

बांसडीह : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने शनिवार की भोर टिकुलिया दियर से 14 पशुओं सहित चार लोगों को पकड़ लिया. वे घाघरा नदी पार कर बिहार जाने की फिराक में थे. पुलिस ने पशुओं को थाने लाकर चारों को संबंधित धाराओं के तहत जेल भेज दिया.

बांसडीह : फर्जी दस्तावेज के आधार पर सरकारी विद्यालयों में नौकरी पाने के आरोप में एक अध्यापिका और अध्यापक के खिलाफ बांसडीह कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है. ये मुकदमे बांसडीह और बेरुआरवारी के खंड विकास अधिकारियों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी बलिया के आदेश से दर्ज कराये हैं.

बैरिया : बैरिया के पूर्व प्रधान स्व शिवदयाल वर्मा की आठवीं पुण्य तिथि पर बैरिया में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने आदर्श बैरिया नगर पंचायत के लिए करीब दस करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यो का शिलान्यास और लोकार्पण किया. इसी क्रम में गरीबों-असहायों में तीन हजार कम्बल भी वितरित किये गये.

बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि स्व शिवदयाल वर्मा परिश्रमी लोगों की पुकार थे. वे
बांसडीह : मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में तहसील बांसडीह के सभागार में SDM ने सर्व प्रथम भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलित किया. उसके बाद मतदाता रैली आयोजित की गई. इसके बाद रैली का शुभारंभ SDM दुष्यंत कुमार मौर्य, तहसीलदार गुलाबचन्द्रा और खंड शिक्षा अधिकारी मोती चौरसिया ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर तहसील परिसर से रवाना किया.

सुखपुरा : सुखपुरा पब्लिक कान्वेंट स्कूल का तीन दिवसीय खेलकूद के दूसरे दिन शनिवार को विभिन्न खेल आयोजित किये गये.जूनियर गणित दौड़ में धनजी, साहिल और आदित्य, बालिका में सौम्या, संजीदा और प्रीति क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे.

बांसडीह : मां शतचंडी हवनात्मक नौ कुंडीय महायज्ञ की कलश यात्रा शनिवार को बांसडीह साधन सहकारी समिति के दक्षिण स्थित नहर के पास यज्ञ मण्डप से निकली. इसमें सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया.

• शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस था. जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने कल के सभागार में समस्त कलेक्ट्रेट कर्मियों को मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई. दीवानी न्यायालय के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया. जिला जज गजेन्द्र कुमार ने समस्त न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान के प्रति शपथ दिलायी. उधर, हमारे संवाददाता रविशंकर पांडेय ने बताया कि इस मौके पर बांसडीह तहसील सभागार में एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य और तहसीलदार गुलाबचंद्रा ने मातहतों को शपथ दिलवाई. शपथ में भारत के नागरिक होने के नाते लोकतंत्र में पूर्ण आस्था जताई गई. इस मौके पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं को बनाए रखऩे पर जोर दिया गया. साथ ही स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया गया. साथ ही बिना धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा इत्यादि का भेदभाव किए निष्पक्ष और निर्भय हो मतदान करेंगे.

• शुक्रवार को दोपहर बाद तीन बजे दरांव निवासी श्रीनाथ सिंह बांसडीह स्थित एसबीआई से पचास हजार रुपये निकाल कर ले जा रहे थे. इंटर कालेज बांसडीह के सामने तीन-चार उच्चके मिल गए. श्रीनाथ सिंह रोककर बातों में उलझा कर वे साइकिल में लटके बैग में से रुपये निकालकर फूर्र हो गए. घटना की जानकारी पीड़ित ने बांसडीह कोतवाली पुलिस को दे दिया है.

• इसी क्रम में स्टेट बैंक और यूनियन बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र संचालक ग्राहकों के लाखों रुपये निकाल कर चंपत हो गए. खाताधारकों को जब इसकी भनक लगी तो वे ग्राहक सेवा केंद्र संचालक के रेवती बाजार स्थित सेंटर पर पहुंचे. वहां ताला लटका देख उनके होश उड़ गए. पूरे दिन खाताधारक स्टेट बैंक व रेवती थाने का चक्कर लगाते रहे. बताया जाता है कि सहतवार निवासी बृज बिहारी सिंह के नाम से ग्राहक सेवा केन्द्र चलाने के लिए स्टेट बैंक की ओर से आईडी एलॉट है. हालांकि नूरपुर रेखहां निवासी मिथिलेश यादव और झरकटहा निवासी जितेन्द्र यादव रेवती बाजार में कार्यालय खोलकर ग्राहक सेवा केन्द्र संचालित कर रहे थे.

• 27 जनवरी से शुरू होने वाली गंगा यात्रा की तैयारी का जायजा अधिकारी लगातार ले रहे हैं. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीहरिप्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बकायदा निरीक्षण किया. चूंकि नौकायन प्रतियोगिता भी होनी है. यात्रा का शुभारंभ भी जल मार्ग से ही होना है. इसलिए अधिकारियों ने नदी में नाव से भ्रमण कर तैयारियों को जायजा लिया. जिलाधिकारी ने आवश्यक्तानुसार अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिए.

• एक दिनी वृहद रोजगार मेले के आयोजन 28 जनवरी को होगा. सतीश चन्द्र महाविद्यालय के प्रांगण में प्रात: 10 बजे एक दिनी रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा. साक्षात्कार के माध्यम से लगभग दो हजार अभ्यर्थियों को नौकरी देने की कवायद है. जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के निर्देशानुसार टेक्निकल तथा नॉनटेक्निकल के पदों के लिए यह नियक्तियां होंगी.

• सुखपुरा पब्लिक कान्वेंट स्कूल का तीन दिवसीय खेलकूद का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ. हमारे संवाददाता पंकज कुमार सिंह जुगनू के मुताबिक उद्घाटन डॉ.विनय कुमार सिंह ने किया. सबसे पहले कलाम और भाभा टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. टॉस जीत कर भाभा टीम ने गेंदबाजी का निणर्य लिया. बल्लेबाजी करने उतरी कलाम टीम ने निर्धारित ओवर में 74 रन बनाया. जबाब में खेलने उतरी भाभा टीम के बल्लेबाज केवल 52 रन ही बना पाए.

• शुक्रवार को कृषि मंडी में सब्जी के फुटकर कारोबारियों ने हंगामा शुरू कर दिया. इसकी सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने जल्द ही उनके लिए उचित स्थान मुहैया कराने का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया. प्रशासन ने व्यापारियों की सूची और उचित स्थान चिन्हित करने का निर्देश दिया है. असल में प्रशासन ने सब्जी विक्रेताओं को ओवरब्रिज के नीचे से फिलहाल अस्थाई तौर पर हटा दिया है. सब्जी मंडी स्थानांतरित करने का मामला भी नवनिर्मित 14 कक्षीय न्यायालय से जुड़ा है. नगर पालिका और प्रशासनिक टीम ने ओवरब्रिज के नीचे बने चबूतरा को भी तुड़वा दिया है. इसके लिए विधिवत मुनादी भी करवाई गई. इस कार्रवाई से सब्जी व्यापारियों व स्थानीय लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है.

• ओवरब्रिज के नीचे वर्षों से संचालित पेट्रोल पम्प और आसपास की 15 दुकानें भी कार्रवाई की जद में है. नगरपालिका प्रशासन ने इन्हें नोटिस भेजकर हफ्ते भर का अल्टीमेटम देते हुए पेट्रोल पम्प संचालक और व्यापारियों से जल्द से जल्द खाली करने के आदेश दिया है.

• परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति के बाद अभिलेखों की जांच में फर्जी पाए गए हैं कुल 26 शिक्षक. इनकी सेवा बीएसए शिवनारायण सिंह ने समाप्त कर दी है. जांच में किसी ने इंटर तो किसी ने स्नातक और शिक्षक पात्रता का प्रमाण फर्जी लगाया था. फर्जी शिक्षकों की सूची में केवल पुरूष ही नहीं, महिलाएं भी शामिरल हैं.

• मनियर ब्लाक के ग्राम पंचायत असना और बड़ा गांव में होने वाले प्रधान पद के उपचुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा किया गया. असना से रूबी सिंह पत्नी संजीत सिंह और अनिल कुमार पुत्र राम छबीला कुल दो लोगों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया. वहीं बड़ागांव से कुल 8 लोगों ने पर्चा दाखिल किया. इसमें मनोरमा गुप्ता ने दो सेटों में पर्चा दाखिला किया. कुल 8 लोगों में ललिता पत्नी सुरेश, मनोरमा पत्नी शिवजी, निर्मला देवी पत्नी बच्चा लाल यादव, रामेश्वरी देवी पत्नी अमरदेव यादव, शिवकुमारी पत्नी लाल बहादुर, विद्यावती देवी पत्नी मोती, कलावती देवी पत्नी शिव कुमार, पुष्पा पत्नी मनोज ने पर्चा दाखिल कीं.

Related

Tags: उचक्के एसपी ओवरब्रिज कलेक्ट्रेट कृषि मंडी गंगा यात्रा डीएम नोटिस नौका निरीक्षण परिषदीय विद्यालय पुलिस पैसे फर्जी डिग्री बलिया बांसडीह राष्ट्रीय मतदाता दिवस रोजगार मेला शिक्षक-शिक्षिका सतीश चंद्र कॉलेज हंगामा

Post navigation

Previous: क्रिकेट में कलाम टीम ने भाभा टीम को 22 रनों से दी शिकस्त
Next: मां शतचंडी नौ कुंडीय महायज्ञ की कलश यात्रा में निकले श्रद्धालु

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा

You may have missed

Rasra double Murder Case
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की

General Desk 18 September, 2026
PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.