Skip to content
8 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 24 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

बूढ़नपुर (आजमगढ़) :उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा में आयोजित 25वां मंडलीय विद्यालय क्रीड़ा प्रतियोगिता में बलिया के पांच विद्यार्थियों ने परचम लहराया.सीनियर वर्ग के 800 मीटर दौड़ में बलिया के सोनू पासवान और राकेश क्रमशः पहलेऔर तीसरे स्थान पर रहे. इनके अलावा अन्य मुकाबलों में भी बलिया के बच्चों ने दमखम दिखाया.

बलिया: समाज के कमजोर वर्गो और किन्नरों के सशक्तिकरण को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सिकन्दरपुर तहसील के समुन्द्री देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर लगाया गया.

दुबहड़: पटखौली गांव में पशु चिकित्सा केंद्र अंतर्गत गुरुवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया. मेले में सैकड़ों पशुओं का मुफ्त इलाज किया गया. मुख्य अतिथि भाजपा नेता अशोक कुमार पाठक ने फीता काट और गौपूजन कर मेले का उद्घाटन किया.

बलिया: खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना के तहत धान खरीद के लिए जनपद स्तर पर कार्यशाला सह बैठक अपर जिलाधिकारी रामआसरे की अध्यक्षता में 26 अक्टूबर को शाम 04 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक बुलायी गई है. उक्त कार्यशाला/बैठक में समय से सभी सूचनाओं सहित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया.

बलिया: जिला पंचायत राज अधिकारी शेष देव पांडेय ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा PFMS प्रणाली के जरिये भुगतान करना होगा. जनपद की सभी ग्राम पंचायत सचिव (मेकर)और ग्राम प्रधान (चेकर) के डीएससी पंजीकरण और इनीशिएशन का कार्य चल रहा है. फिलहाल जनपद के 1896 डीएससी में 1247 पंजीकृत की जा चुकी है.

बलिया: प्रदेश के संसदीय कार्य/ग्राम विकास राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला आगमन जनपद में 25 अक्टूबर को हो रहा है. मंत्री शाम 05:10 बजे देव दीपावली उत्सव में सम्मिलित होंगे.

बैरिया: संत शिरोमणि श्री श्री 108 श्री कमल दास जी वेदांती के निर्देशन में गोपालपुर गंगा तट पर श्री हनुमत महायज्ञ का शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ हो गया. इस महायज्ञ में हजारों श्रद्धालु नर-नारी कलश में गंगा जल भरकर यज्ञ मंडप की परिक्रमा की.

बैरिया : यह देश किसानों का है और किसानों से ही देश की खुशहाली है. उन्हें उपेक्षित कर देश की पार्लियामेंट नहीं चल सकती. इसी उदेश्य से प्रधानमंत्री जी ने संसद मे कहा कि वीरेन्द्र तुम किसानों के हित का एजेण्डा बनाओ और वही भारत सरकार का एजेण्डा होगा.यह बात बलिया के सांसद वीरेन्द्र सिंह ‘ मस्त’ ने कही. वह बुधवार को अपने गृह ब्लाक मे आयोजित विकास खण्डस्तरीय कृषि निवेश मेला /किसान संवाद कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे.

• उत्तर प्रदेश में अनुसचित जाति (ST) के कोटे की हजारों सरकारी नौकरियां दूसरी श्रेणी के लोगों द्वारा हड़पने का मामला सामने आया है. ST कोटे की नौकरियां हड़पने के इस खेल को कई आला अधिकारियों की मिलीभगत से अंजाम दिया गया. ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों ने खुद ST कैटेगरी में बदल लिया है. ताकि ST कैटेगरी की नौकरियों पर वे अपना कब्जा जमा सकें. जांच में पता चला है कि गोंड, खरवार और चेराव जनजाति के फर्जी उम्मीदवारों ने बलिया, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर जिला प्रशासन से ST प्रमाण पत्र हासिल किए. हालांकि ये तीन जनजातियां इन जिलों में नहीं पाई जाती हैं.

• नाबालिग संग दुष्कर्म की सजा अभियुक्त लव कुमार को दस साल की कैद. पीड़िता की शिकायत पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था. अपर सत्र न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चंद्रभानु सिंह की अदालत ने दोषी करार देते हुए 10 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई. इसके अलावा पांच हजार का जुर्माना भी लगाया. हल्दी थाना क्षेत्र के प्रबोधपुर निवासी अभियुक्त लव कुमार ने 2017 में एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था. विशेष लोक अभियोजन रितेश कुमार पांडेय ने अपना पक्ष रखा.

• कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने कन्या सुमंगला योजना के तहत मंडल के जनपदों में आनलाइन आवेदनों और उनके सत्यापन के बाद फारवर्ड किए जाने की स्थिति पर असन्तोष व्यक्त किया. खराब प्रगति पर सीएमओ बलिया का स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही डीसीपीएम (डिस्ट्रिक्ट कम्यूनिटी प्रोसेस मैनेजर) को हटाने के निर्देश दिए.

• दलन छरा, भोजापुर स्थित नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रों से भरी बस बुधवार को भगवानपुर के पास असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई. चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया. घटना की सूचना बस में मौजूद शिक्षिका शिल्पी सिंह ने प्रधानाचार्य राजेंद्र पांडेय को दी. सूचना के बाद सक्रिय हुआ विद्यालय प्रशासन आनन-फानन में दूसरी बस भेज कर बच्चों को स्कूल मंगवाया तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया. वहीं मौके पर पहुंचे दोकटी एसओ अखिलेश मौर्य ने बस को कब्जे में ले लिया. एक लोकल न्यूज पोर्टल के मुताबिक बस में 49 बच्चे सवार थे. गनीमत है कि बच्चे सुरक्षित हैं.

• सहारा इंडिया के कैशियर कमला प्रसाद पर एक एजेंट की पत्नी ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख ठगी करने का आरोप लगाते हुए बुधवार को पुलिस से शिकायत की. सदर कोतवाली क्षेत्र के हाइडिल कालोनी निवासी उषा देवी के पति पंचानन्द सहारा इंडिया में एजेंट है. साल 2012 में कार्यालय के कैशियर कमला प्रसाद ने रेलवे में नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन लाख रुपया ले लिया था. शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने तत्काल कार्यालय पहुंच कर कैशियर को दबोच लिया.

• गोपाल जी स्नातकोत्तर महाविद्यालय रेवती के शिक्षक प्रशिक्षण विभाग में बुधवार को व्याख्यान गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता सतीश चंद्र कॉलेज बलिया के बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.देवेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया गया.

• आल इंडिया फेयर प्राइस शॉप फेडरेशन के निर्देश पर सोमवार को तहसील कोटेदार संघ के नेतृत्व में राशन दुकानदारों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई और पांच सूत्रीय मांगों से संबंधित एक प्रतिलिपि एसडीएम राजेश यादव को सौंपा. उधर, रसड़ा ब्लाक के सस्ते गल्ले के दुकानरों ने बहुप्रतिक्षित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीय गोदाम पर कार्य बहिष्कार किया और जमकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया.

• बलिया के दौलतपुर गांव के पास मंगई नदी में लगा मछुआरों का जाल अभी भी जस का तस है. इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी से करने पर वह बलिया जनपद का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ ले रहे हैं. मामला गाजीपुर बलिया बॉर्डर का है. प्रशासन के इस रवैए से किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है. किसानों ने कहा कि तहसील के प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के चलते आज भी किसान बर्बादी का दंश झेल रहे हैं और अधिकारी चैन की सांस ले रहे हैं. अब किसानों के सामने सड़क जाम करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है.

• बलिया जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बहेरी निवासी यासीन अहमद देवरिया के पूर्व सांसद गोरख प्रसाद जायसवाल के चालक थे. 18 जून 2015 को पूर्व सांसद के बरहज स्थित आवास पर रात को लगभग सवा नौ बजे किसी बात को लेकर निजी अंगरक्षक गौतम सिंह निवासी बेलकुर थाना गगहा जिला गोरखपुर ने पूर्व सांसद के पोते व बसपा नेता मुरली मनोहर जायसवाल के लाइसेंसी राइफल से गोली मार दी. इससे यासीन की मौके पर ही मौत हो गई थी. चालक के भाई सुलेमान अहमद की तहरीर पर बरहज पुलिस ने गौतम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. अपर जिला जज मनोज कुमार मिश्र की अदालत ने चालक की हत्या में पूर्व सांसद के अंगरक्षक को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास व 25 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है.

• बेलहरी अंतर्गत सुल्तानपुर गांव में जाने वाला सम्पर्क मार्ग टूट गया है. ग्राम सभा सुल्तानपुर के ग्रामीणों को बाढ़ व सुरहताल से आये पानी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसके कारण मुख्य सड़क जाने के लिए ग्रामीणों को पानी से होकर प्रतिदिन गुजरना पड़ता है.

• बैरिया नगर पंचायत की स्ट्रीट लाइट से दीपावली से जगमगाएगा कोटवां पंचायत का रानीगंज बाजार. यह जानकारी नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन ने हमारे कंट्रीब्यूटिंग एडिटर वीरेंद्र नाथ मिश्र से एक विशेष बातचीत में दी. उधर, दीपावली में बिजली को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कई बड़े फैसले किए है. लखनऊ में ऐलान किया गया है दीपावली में प्रदेश को 24 घण्टे बिजली मिलेगी. 25 अक्टूबर से लगातार 24 घंटे बिजली आपूर्ति होगी. 25 अक्टूबर से 11 नवंबर तक बिजली आपूर्ति का कंट्रोल रूम बनाकर निगरानी के भी निर्देश दिए गए हैं. सभी डिस्कॉम एमडी आपूर्ति पर नजर रखेंगे.

• मगर पटाखों से होने वाले प्रदूषण तो देखते हुए यूपी की योगी सरकार ने दिवाली पर सिर्फ दो घंटे ही पटाखे जलाने की अनुमति दी है. सरकार ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि दिवाली के दिन शाम 8 से 10 बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति होगी.

• अयोध्या में इस सप्ताह के अंत में होने वाला बहुप्रचारित ‘दीपोत्सव’ अब एक आधिकारिक समारोह होगा और आयोजन का पूरा खर्च उत्तर प्रदेश सरकार वहन करेगी. राज्य मंत्रिमंडल द्वारा यह निर्णय लिया गया है.

• उत्तर प्रदेश सरकार ने सेवानिवृत्त राज्य कर्मचारियों के साथ ही शिक्षा और प्राविधिक शिक्षा के सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पारिवारिक पेंशनरों को पांच फीसदी महंगाई राहत (डीआर) देने का आदेश जारी कर दिया है.

• अब एक बड़ी खबर वाराणसी से. सेना भर्ती के लिए इस बार 1 लाख 18 हजार 492 युवाओं ने पंजीकरण करवाया है. जबकि पिछले साल इनकी संख्या 80 हजार के आस-पास थी. पूर्वांचल के 12 जिलों के युवकों के लिए भारतीय सेना में भर्ती रैली एक नवंबर से वाराणसी के रणबांकुरे स्टेडियम में शुरू होगी. भर्ती निदेशक कर्नल आरएस ठाकुर ने बुधवार को मीडिया को यह जानकारी दी. कर्नल आरएस ठाकुर ने कहा कि सेना में भर्ती के नाम पर अगर कोई व्यक्ति या संस्था पैसा लेने की बात करता है तो तत्काल उसकी शिकायत सेना भर्ती केंद्र वाराणसी या निकट के पुलिस थाने में दे.

• बापू भवन टाउन हाल के सभागार में बुधवार को सभी बैंकों का दो दिवसीय ग्राहक आउटरीच कार्यक्रम संपन्न हुआ. जिसमे सभी बैंकों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर सेन्ट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के महाप्रबंधक एएस तिवारी भी मुम्बई से पधारे
.
• जिला सेवायोजन अधिकारी राजेश मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को राजकीय आईटीआई रामपुर में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया है. जिसमे विभिन्न कम्पनियों में 232 बेरोजगारो ने प्रतिभाग किया. बेरोजगार अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के माध्यम से 114 बेरोजगार लाभार्थियों का चयन किया गया.

• उप्र कोटेदार संघ के आह्वान पर बेमियादी धरना के समर्थन में अपनी मांगों को लेकर रसड़ा तहसील इकाई के तत्वावधान में स्थानीय विपणन गोदाम पर दूसरे दिन भी कोटेदार धरना पर बैठे रहे.

• प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री अनिल राजभर जिले में होंगे. 24 अक्टूबर को 02 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना समिति की बैठक में भाग लेंगे. 25 अक्टूबर को मंत्री मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना का शुभारंभ करेंगे.

• जालंधर में पंजाब पुलिस ने एक युवक को 14 हजार नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार चंदन गुप्ता पुत्र बरमेश्वर गुप्ता ने खुद को बलिया जिले के दोकटी गांव का निवासी बताया है.

Tags: बैरिया वाराणसी सेना भर्ती स्ट्रीट लाइट

Post navigation

Previous: संकल्प के साथ गांधी पद यात्रा का समापन
Next: दायित्व बोध की पहली सीढ़ी है शिशु भारती: दुर्गादत्त त्रिपाठी

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली
  • बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी
  • दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा
  • धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान
  • भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मूनजी गोंड़ का भव्य स्वागत
  • बांसडीह के महाराजपुर में सरयू का कटान जारी, जियो ट्यूब लगाकर धारा मोड़ने की कोशिश में प्रशासन
  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा

You may have missed

Belthra School Diwali 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया: स्कूलों में दीप सजाने, रंगोली और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई दीपावली

General Desk 7 November, 2026
Dadri Mela Giont wheel
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया के ददरी मेले में गोविंदा आएंगे, भोजपुरी फिल्मों के कलाकार भी आएंगे, संत समागम और कव्वाली भी

General Desk 7 November, 2026
Bansdih Flag March 7 Nov 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दीपावली पर बांसडीह में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया मार्च, सुरक्षा का लिए जायजा

General Desk 7 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली पर पुलिस अलर्ट, एएसपी के फ्लैग मार्च के साथ चार जगहों पर चला चेकिंग अभियान

General Desk 6 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

Ballia Live Ballia News बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.