Skip to content
4 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 15 February, 2020 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

मात्र 30 वर्ष का सम्पूर्ण जीवन. इनके बहुआयामी पक्ष कवि, पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी, देश को समर्पित- संक्षेप में यही परिचय है पंडित रामदहिन ओझा का. असहयोग आंदोलन में किसी पत्रकार की पहली शहादत पंडित रामदहिन ओझा की थी. वे कलकत्ता से 1923-24 में प्रकाशित होने वाले हिन्दी साप्ताहिक ‘युगांतर’ के संपादक थे.

दुबहर : पुलवामा में शहीद वीर जवानों के सम्मान में शिवपुरदीयर नई बस्ती ब्यासी के युवाओं ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर से कैंडल मार्च निकाला. इसके बाद वे भारत माता की जयकारे लगाते हुए स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम शहीद मंगल पांडे के पैतृक गांव नगवा में उनके स्मारक पार्क पहुंचे.

• साइकिल से अपनी ससुराल काजीपुर जा रहे 65 वर्षीय शंकर दास अचानक गिरकर अचेत हो गए. हमारे संवाददाता संतोष शर्मा ने बताया कि मौके पर जुटे लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया. वहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. सिकंदरपुर के चाड़ी गांव रहने वाले थे शंकर दास.

• नवानगर के हुसेनपुर गांव में स्वर्गीय बब्बन सिंह स्मारक वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार और रविवार को किया गया है. इस प्रतियोगिता में पूर्वांचल के दर्जनों जिले की टीमें भाग लेंगी.

• रसड़ा तहसील परिसर में सफाई कर रहे ग्रामीण सफाई कर्मियों पर शुक्रवार को अचानक मधुमख्यियों ने हमला कर दिया. हमारे संवाददाता संतोष सिंह ने बताया कि इस हादसे में अमीरचंद निवासी लबकरा, वकील पाल निवासी संवरूपुर, वीरेंद्र राम निवासी नरनी, रामाश्रय निवासी अतरौली निकासी और लालू प्रसाद निवासी पकवाइनार गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद सफाई कर्मियों ने तहसील प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसकी सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ-साथ तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए. काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद सफाई कर्मियों ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया.

• शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यकारणी घोषित कर दी गई. हमारे संवाददाता पंकज कुमार सिंह जुगनू ने बताया कि इसमें शुभ नारायण सिंह उर्फ सुरेंद्र सिंह, उपेंद्र पांडेय, रामजी सिंह, संजय मिश्रा, संजीव कुमार डंपू, अमिताभ उपाध्याय, मनोरमा गुप्ता, विजय बहादुर सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं प्रदीप सिंह, प्रयाग चौहान, आलोक शुक्ला, रंजना को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है. जिला मंत्री की जिम्मेदारी रणजीत कुशवाहा, कृष्णा पांडेय, देवनंदन राजभर, अरुण सिंह बंटू, तारकेश्वर गोंड, संतोष सिंह, अशोक यादव, सतवीर सिंह दी गई. जिलाध्यक्ष जय प्रकाश साहू ने दिलीप कुमार गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष बनाया है.

• उधर, हमारे संवाददाता रविशंकर पांडेय ने बताया कि भाजपा बाँसडीह मण्डल की कार्यसमिति की घोषणा मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने भाजपा के प्रदेश, क्षेत्रीय और जिला नेतृत्व के निर्देश और संस्तुति के बाद आज प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कर दी.

• सपा नेताओं ने जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में बैरिया तहसील में एसडीएम अशोक चौधरी का घेराव किया. साथ ही कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करने का आरोप प्रशासन पर लगाया. हमारे संवाददाता वीरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि इस संबंध में नेताओं ने पत्रक भी सौंपा. सपा नेताओं ने कहा कि प्रशासन सपा कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रहा है. वहीं उनका उत्पीड़न किया जा रहा है. वरिष्ठ सपा नेता मनोज सिंह ने चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिला तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा.

• वेतन और पीएफ भुगतान न होने से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने कामकाज ठप करने की चेतावनी दी. बलिया नगर पालिका परिषद इलाके में सफाई का जिम्मा आर्यन ग्रुप को नपा प्रशासन ने दिया है. इसके तहत कार्य करने वाले कर्मचारियों का वेतन और पीएफ भुगतान लंबे समय से ग्रुप ने रोक रखा है.

• लर्निंग आउटकम से सम्बंधित स्टूडेंट एसेसमेंट टेस्ट-2 परीक्षा 19 फरवरी को होगी. इसमें सभी परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा तीन से पांच, उच्च प्राथमिक विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के स्टूडेंट हिस्सा लेंगे. शुक्रवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, पकवाइनार के सभागार में प्राचार्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह जानकारी दी गई.

• रेवती में सियालदह बलिया एक्सप्रेस के ठहराव और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति सुनिश्चित करवाई जाएगी. यह जानकारी भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने शुक्रवार को मीडिया को दी. रेवती बड़ी बाजार में भाजपा कार्यकर्ता पप्पू केशरी के आवास पर केतकी सिंह मीडिया से मुखाबित थी.

• सामाजिक कर्यकर्ता राधेश्याम यादव ने शुक्रवार को बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह के चांदपुर स्थित आवास से तहसील मुख्यालय तक अपने समर्थकों के साथ पदयात्रा की. साथ ही बैरिया के उपजिलाधिकारी को संबोधित एक पत्रक भी सौंपा. राधेश्याम यादव एक समान शिक्षा व्यवस्था को लेकर वर्षों से अलख जगा रहे हैं.

• निर्भया के गांव में चल रहे अनशन के दौरान शुक्रवार को सीएमओ डॉ.पी.के.मिश्र और एसडीएम सदर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव पहुंच गए. अधिकारीद्वय ने निर्भया के बाबा को माला पहनाकर गले मिले और गांव के अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती की घोषणा भी की. गांव मेडरवा कलां में ग्रामीणों की मौजूदगी में सीएमओ ने अपने बयान पर खेद जताया. इसके बाद एसडीएम सदर अश्विनी कुमार श्रीवास्तव के साथ अनशनकारियों को जूस पिलाकर अनशन खत्म करवा दिया.

• UP और बिहार को जोड़ने के लिए घाघरा नदी पर बने जयप्रभा सेतु के मरम्मत का श्रीगणेश हो गया. इस मौके पर बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और बिहार के महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पूजन और फीता काटकर शुभारंभ किया. NHAI के तकनीकी प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार से एक महीने के लिए जयप्रभा सेतु से भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी. इस मौके पर बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि होली बाद एनएच 31 के मरम्मत का काम भी शुरू हो जाएगा.

• बैरिया पुलिस और स्वाट टीम ने गुरुवार की रात उपाध्याय गांव के एक बागीचे में छापेमारी कर चार चोरी की बाइकों के साथ गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया… गिरफ्तार लोगों में सुभाष गिरि नई बस्ती उपाध्यापुर, प्रेम यादव उर्फ विकास यादव निवासी डुमाईगढ़ थाना मांझी, सोनू निवासी मदेनापुर थाना रुद्रपुर देवरिया, पप्पू कुमार चौधरी निवासी नई बस्ती उपाध्यापुर थाना बैरिया और दिनेश कुमार वर्मा निवासी रामनगर थाना दोकटी शामिल हैं… पुलिस की माने तो यहां चोरी की बाइकों को बेचने के लिए चोर ग्राहकों को इंतजार कर रहे थे….

• पुलिस ने हल्दी थाना क्षेत्र से भगाई गई तीन लड़कियों को अलग अलग स्थानों से बरामद किया है. इसी थाना क्षेत्र के एक गांव से बीते जनवरी में एक मामला दर्ज करवाया गया था. पुलिस ने महीने भर में इस मामले का निस्तारण कर दिया. दूसरे मामले में फरवरी 2018 में लड़की के पिता ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. नीरूपुर ढाले से इस लड़की की बरामदगी कर पुलिस ने मेडिकल करवा दिया. तीसरे मामले में पुलिस को मुनादी तक करवानी पड़ी.

• गुरुवार की रात अवैध शराब और हेरोइन के अड्डों पर छापेमारी करने पहुंची सहतवार पुलिस पर दबंग तस्करों ने पथराव कर दिया. इसमें थाना प्रभारी की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. हमले में कई पुलिस कर्मियों को भी चोटें आई हैं. इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर साहिल को हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया. एसओ मंटू राम ने मीडिया को बताया कि महिलाओं ने पकड़े गए तस्कर को छोड़ने के लिए पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया. इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.

• बीते आठ फरवरी की शाम घरेलू विवाद के बाद आग में झुलसी उषा देवी ने आखिरकार इलाज के दौरान वाराणसी में दम तोड़ दिया… बांसडीहरोड के सलेमपुर गांव निवासी दिनेश यादव की पत्नी थी 32 वर्षीय उषा देवी. इस डेवलपमेंट के बाद अब तक ढुलमुल रवैया अपना रही पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है. उषा देवी के पति दिनेश यादव की तहरीर पर ग्राम प्रधान कैमुद्दीन अंसारी समेत छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

• मनियर के ग्राम पंचायत असना और बड़ागांव में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में निर्वाचित प्रधानों का शपथ ग्रहण संपन्न हुआ. शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत मनियर के ड्वाकरा हाल में यह आयोजन हुआ. बड़ा गांव की निर्वाचित प्रधान मनोरमा गुप्त पत्नी शिवजी गुप्त और असना ग्राम पंचायत के निर्वाचित प्रधान रूबी सिंह पत्नी संजीत कुमार सिंह ने संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखने, भारत की संप्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने के साथ ही पद व गोपनीयता की शपथ ली. ग्राम विकास अधिकारी (कृषि रक्षा) मनियर महातम सिंह ने दोनों को शपथ दिलाई.

• मण्डलायुक्त आजमगढ़ कनक त्रिपाठी ने खातों में डम्प पड़ी धनराशि पर डीपीआरओ को जमकर फटकार लगाई. साथ ही कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी भी दी. वहीं, इब्राहिमाबाद में 1500 नॉन एमआईएस शौचालयों का भुगतान कर देने पर सचिव को बर्खास्त करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया. शुक्रवार को विकास कार्यक्रमों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर रही थी कमिश्नर कनक त्रिपाठी. शौचालय निर्माण की स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई

• समरथ मेमोरियल कॉलेज बांसडीह में पुलवामा के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. विद्यालय के छात्र छात्राओं और गुरुजनों ने वीर शहीदों को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा. इस पर विद्यालय के संरक्षक सेवा निवृत्त न्यायाधीश बीबी यादव ने कहा कि आज हम लोग खुली हवा में सांस ले रहे हैं. इसका श्रेय सीमा पर तैनात वीर सैनिकों को ही जाता है.

• जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बांसडीह तहसील के सभागार में शुक्रवार को वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र, लोक अदालत के बारे में और विशेष तौर पर संविधान में उल्लेखित नागरिकों के मूल कर्तव्यों पर चर्चा के लिए शिविर लगाया गया. डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर यह आयोजन हुआ. प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा ने नागरिकों के मूल कर्तव्य और लोक अदालत में वादों के निस्तारण के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

Tags: बांसडीह बांसडीह रोड बुजुर्ग बैरिया मधुमक्थी मरम्मत कार्य मौत रसड़ा तहसील परिसर राजमंगल यादव वॉलीबॉल प्रतियोगिता सहतवार सांसद सिकंदरपुर हमला

Post navigation

Previous: बैरिया तहसील दफ्तर की तो सानी नहीं, नल है मगर पानी नहीं
Next: युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर दी पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.