Skip to content
4 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 14 December, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                         ब्रेकिंग न्यूज

बैरिया : एनएच 31 के किनारे स्थित दुबेछपरा हनुमान मंदिर पर छठे दिन भी बाढ़ व कटान पीड़ितों का क्रमिक अनशन जारी रहा. दर्जनो गांवों के सैकड़ों ग्रमीणों द्वारा बाढ़ व कटान के सम्बंध में अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर अनशन पर बैठे.

रानीगंज : बरसात थमते ही सुदिष्टपुरी के धनुष यज्ञ मेला में भीड़ उमड़ पड़ी. एक दिन पहले बरसात के चलते उदासी में सिमटे मेले के दुकानदारों के चेहरे आज खिल उठे. मेले में बच्चों ने चरखी, झूला, खेल, तमाशा का दिनभर आनंद लिया.

दुबहर : क्षेत्र में मुखिया जी के नाम से प्रसिद्ध श्रीराम पाल मुखिया का जीवन संघर्षों का प्रतीक माना जाता हैं. उक्त बातें शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविन्द गिरी ने मुखिया जी की दूसरी पुण्यतिथि पर कही.

बलिया : सुखपुरा थाना पुलिस ने शंकरपुर पुलिया के पास से शुक्रवार की रात हथियार के साथ दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से हथियार बरामद हुआ.

बलिया। ट्रेन संख्या 15111-15112 छपरा-वाराणसी सिटी इंटरसिटी और 14006 आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्सप्रेस 31 जनवरी तक निरस्त रहेंगी. मौसम के बदले मिजाज और घने कोहरे के चलते एहतियातन यह फैसला किया गया है.

बलिया : फेफना थाने की पुलिस ने फेफना तिराहे मोड़ के पास दो इनामी बदमाशों को दो तमंचे और तीन जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.किसी वांछित बदमाश की तलाश में स्वाट टीम के साथ फेफना थाने की पुलिस सागरपाली बाजार में चेकिंग कर रही थी.

बैरिया : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और पीएोटीएच (पाथ) की केंद्र-प्रदेश सरकार की टीमों ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुरली छपरा का निरीक्षण किया.इस दौरान विकास खण्ड मुरलीछपरा क्षेत्र के कालाजर और बुखार से हुई मौतों की विस्तृत जानकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. देवनिति सिंह से ली.

बलिया : दीवानी न्यायालय के प्रांगण में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया गया. जिला जज गजेंद्र कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए शिविरों का भ्रमण कर जायजा लिया. इस दौरान वे अधिकारियों, कर्मचारियों से व्यवस्था से संबंधित जानकारियां प्राप्त की.

बलिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के गोरक्ष प्रान्त का 59वां प्रांतीय अधिवेशन नगर से सटे नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर में शुरू हुआ. एबीवीपी के इस तीन दिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया.

• चांददियर के ठेकहा गांव में बीते दो साल में काला ज्वर के कुल चौदह मरीज पाए गए. ऐसा कहना है पीएचसी मुरली छपरा की प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. देवनिति सिंह का. डा. देवनिति सिंह ने बताया कि इसमें एक मरीज की मौत भी हो चुकी है. भविष्य में यह रोग नहीं पनप सके. इसलिए केंद्र और प्रदेश सरकार कारगर कदम उठा रही है. इसी क्रम में शनिवार को इस गांव में विश्व स्वास्थ्य संगठन की टीम पहुंच रही है. टीम मरीजों से मिलेगी और स्थलीय जायजा भी लेगी.

• इंदारा जंक्शन से लेकर मऊ जंक्शन तक शुक्रवार को जबरदस्त टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इंटरसिटी एक्सप्रेस, दादर एक्सप्रेस, बलिया शाहगंज पैसेंजर, शाहगंज से बलिया सवारी गाड़ी, वाराणसी से भटनी सवारी गाड़ी और कृषक एक्सप्रेस में चेकिंग अभियान चलाया गया. इंदारा स्टेशन पर करीब डेढ़ दर्जन बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया. फाइन भरने के बाद सभी को छोड़ दिया गया.

• तहसील और थाना दिवसों में जनता को सिर्फ कोरा आश्वासन मिल रहा. यहां तक कि मुख्यमंत्री तक के दरबार में फरियाद करने पर भी मामले का निदान नहीं हो पा रहा है. आईजीआरएस के ताजा आंकड़ों में इसकी पुष्टि भी हो रही है. इसमें बलिया की रैंक 57 वीं है. जबकि पड़ोसी जिले आजमगढ़ औऱ मऊ समेत 18 जिलों को शासन ने शिकायतों के निस्तारण में अव्वल पाया है. उन्हें एक नंबर की सूची में शामिल कर लिया है. यहां पर कोई प्रकरण डिफाल्टर श्रेणी में नहीं है. इसलिए बेहतर मार्किग है.

• इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर गाजीपुर से आए दरोगा आशुतोष शुक्ला पर हमला हो गया. बताया जा रहा है कि दरोगा की पिटाई का आरोपी मुकदमे में फाइनल रिपोर्ट लगाए जाने से नाराज था. वह अपनी साली की मौत के बाद दर्ज दहेज हत्या के मुकदमे में वादी था. यह बात खुद भुक्तभोगी दरोगा ने प्रयागराज की सिविल लाइंस पुलिस को दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. तहरीर में बताया गया है कि आरोपी मूल रूप से बलिया का रहने वाला है. उसके स्थानीय पते के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है.

• बंशीबजार चट्टी पर चाय पी रही वृद्धा की अचानक तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई. हमारे संवाददाता संतोष शर्मा ने बताया कि वृद्धा के बेसुध होने पर दुकानदार उसे लेकर सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचे. मगर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. साथ ही पुलिस को भी सूचित कर दिया. बाद में जजौली निवासी शिवबचन की 60 वर्षीय पत्नी लीलावती का शव लेकर परिजन घर चले गए.

• रसड़ा के जकरिया रामदेव इण्टर कालेज के प्रांगण में एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. हमारे संवाददाता संतोष सिंह ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल के तत्वावधान में यह आयोजन हुआ. विभिन्न गांवों के बालक औऱ बालिकाओ ने दौड़, ऊंची कूद, कुश्ती, व़ॉलीबाल आदि खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर लोहा मनवाया.

• छठवीं पुण्यतिथि पर पूर्व ब्लाक प्रमुख औऱ समाजसेवी चन्द्रदीप सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. बारिश के बावजूद रसड़ा के छितौनी स्थित उनके आवास पर स्थानीय राजनेताओं और बुद्धिजीवियों का हुजूम उमड़ा. उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

• इसी क्रम में आठवी पुण्यतिथि पर बड़ी शिद्दत से याद किए गए पूर्व अध्यापक विक्रमादित्य पांडेय. उनके पैतृक गांव दुबहड़ के जनाड़ी में प्रदेश के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल औऱ प्रधान संघ के मण्डल अध्यक्ष विमल पाठक समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.

• बैरिया पुलिस ने तहसीलदार न्यायालय में अधिवक्ता संग मारपीट के मामले में चार नामजद समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है. पीड़ित अधिवक्ता अरविंद सिंह की तहरीर पर मठ योगेंद्र गिरी निवासी शशिभूषण सिंह, मणिभूषण सिंह, जितेंद्र सिंह औऱ सोनबरसा निवासी निखिल उपाध्याय नामजद सहित कुल छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. आपको बता दें कि बृहस्पतिवार को खेतों के क्रय विक्रय के बाद नामांतरण की तारीख पर अधिवक्ता संग मारपीट हो गई थी.

• अगहन बरसे हून, पूस बरसे दून, माघ बरसे सवाई, फागुन बरसे मूर गवाई. जी हां… महाकवि और अपने दौर के मौसम वैज्ञानिक घाघ का यह दोहा मौसम के बदले मिजाज पर बिल्कुल फिट बैठ रहा है. नवंबर में गेहूं की बुआई करने वाले तो फायदे में रह सकते हैं. मगर जिन्होंने बुआई अभी तक नहीं किया है वे घाटे में रहेंगे. कृषि विशेषज्ञों की माने तो बारिश अगर कई दिनों तक हुई तो भी किसानों को खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. वैसे फिलहाल एक दिन में 17.4 मिमि बारिश हो चुकी है. मतलब बीते दस साल में दिसंबर में बारिश के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त. मगर बारिश से सबसे अधिक प्रभावित कोई है तो स्कूली बच्चे हैं. और रोजमर्रा के कामकाज निबटाने वाले लोग. बारिश, बाढ़ और कटान की मार को झेल कर अभी अभी उबर रहे जिले के लिए यह भी किसी आपदा से कम नहीं है. बारिश और सर्द हवा के कारण ठंड में बढ़ोत्तरी हो गई है. कारण अधिकतम तापमान में एक दिन में सीधे 5 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई है. इसलिए गलन अचानक बढ़ गई है.

• आज बांसडीह पुलिस के जवानों ने कई सड़क छाप मनबढ़ आशिकों को शिकंजे में लिया. हमारे संवाददाता रविशंकर पांडेय ने बताया कि सिविल ड्रेस में विभिन्न कॉलेजों, स्कूलों, कोचिंग सेंटरों और चौराहों पर मंडरा रही थी पुलिस. इसी दौरान कई आशिक चपेट में आ गए. फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए मनबढ़ों के गार्जियन को बुलाकर चेतावनी के साथ छोड़ दिया. पुलिस ने उन्हें साफ साफ बता दिया कि अगली बार पकड़े जाने पर कोई रियायत नहीं बरती जाएगी.

• बीते कई दिनों से बलिया लाइव समेत विभिन्न समाचार माध्यमों में यह खबर चर्चा में थी कि जनेश्वर मिश्र सेतु पर ट्रक वालों से जबरिया वसूली हो रही है. हमारे संवाददाता कृष्णकांत पाठक ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात प्रदेश के मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल स्वयं मौके पर पहुंच गए. बताया जा रहा है कि उनका काफिला देख वसूली में जुटे कई लोग अपनी बाइक छोड़ भाग खड़े हुए. हालांकि मंत्री के साथ चल रहे लोगों ने वसूली कर रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथ दबोच भी लिया . उसे सिपाही बताया जा रहा है. फिलहाल मंत्री ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक से कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है. मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने मीडिया को बताया कि पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि पुलिस के लोग सादे वर्दी में बिहार के कुछ लोगों के साथ मिलकर पुल के रास्ते गलत तरीके से वाहनों को पार करा रहे हैं. फिलहाल इंस्पेक्टर और दो सिपाहियों के निलंबन. साथ ही 11 सिपाहियों के लाइनहाजिर किए जाने की सूचना है. इसके अलावा बड़ी कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं.

• शुक्रवार को राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बाढ़ कटान वाले इलाकों का जायजा लिया. माल्देपुर और हैबतपुर इलाके में आबादी की तरफ तेजी से बढ़ रही गंगा को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने का निर्देश अधिकारियों को दिया. राज्यमंत्री ने दुबहड़ क्षेत्र में रेपुरा रिग बंधे का भी निरीक्षण किया और उसे भी दुरुस्त कराने का निर्देश अधिशासी अभियंता को दिया.

• शुक्रवार को डीआरएम विजय कुमार पंजियार ने विशेष सैलून से रसड़ा रेलवे स्टेशन का जायजा लिया. हमारे संवाददाता संतोष सिंह ने बताया कि डीआरएम ने निर्माण कार्यों सहित अन्य कार्यों का विधिवत निरीक्षण किया. साथ ही खामियां मिलने पर अफसरों की कड़ी फटकार भी लगाई. आपको बता दें कि रेल महाप्रबंधक राजीव कुमार अग्रवाल 3 जनवरी 2020 को इस रेल खंड का जायजा लेने के लिए आने वाले हैं.

• शुक्रवार को पूर्वमंत्री नारद राय के नेतृत्व में टीडी कालेज से सपाइयों ने जुलूस निकला. इस मौके पर नागरिकता संशोधन बिल का पुरजोर विरोध किया गया. भारत सरकार के इस निर्णय के विरोध में नारेबाजी करते हुए लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे. वहां पर जिलाधिकारी का पत्रक सौंप अपना विरोध जताए. पूर्व मंत्री ने दो टूक कहा कि जन मानस की भावनाओं को दरकिनार करते हुए सरकार ने इस बिल को परित किया है.

• किराना की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग तीन लाख रुपये नगद चुरा लिए. यह वारदात सुखपुरा चट्टी पर दुर्गा मंदिर के पास गुरुवार की रात हुई. सोबईबांध निवासी हरेराम वर्मा की सुखपुरा चट्टी पर स्थित किराने की दुकान को चोरों ने खंगाल दिया. दुकानदार ने इसकी लिखित सूचना थाना सुखपुरा को दी है.

• गुरुवार की रात से शुरू हुई बारिश से जिले में कड़ाके की ठंड का आगाज हो गया है. शुक्रवार को भी रुक रुक कर दिन भर बारिश होने से आम जन जीवन अस्त व्यस्त नजर आया. कृषि विशेषज्ञों की माने तो यह बारिश फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी. उधर बारिश ने नगरपालिकाओं की कलई भी खोल दी. बलिया हो या रसड़ा. अलाव के इंतजाम कहीं नहीं दिखे. दूसरी तरफ धान क्रय केंद्रों की भी पोल पट्टी उजागर हो सकती है. क्रय केंद्रों पर बाहर ही भारी संख्या में धान के बोरे रखे गए हैं. फिलहाल तो तिरपाल आदि से ढक कर काम चलाया जा रहा है. मगर तेज बारिश की स्थिति में कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है. जिले में कुल 64 धान क्रय केंद्रों पर अब तक 8152 क्विंटल धान की खरीदारी की सूचना है. वैसे मौसम विभाग ने शनिवार के बाद बारिश से कुछ राहत के संकेत दिए है. उधर गोपालपुर, दूबेछपरा और उदईछपरा को एनएच 31 से जोड़ने वाली सड़क पर बाढ़ के कारण काफी मिट्टी चढ़ गई थी. जिसकी सफाई नहीं की गई है. नतीजतन बारिश ने वहां मुसीबत बढ़ा दी है. बाइक साइकिल तो दूर फिसलन के चलते इस सड़क पर पैदल चलना दूभर है. जल जमाव के चलते सुखपुरा कस्बे की लाइफ लाइन कहे जाने वाले सुभाष रोड भी संकट गहरा गया है. इसी क्रम में नीतेश उपाध्याय के ट्वीटर हैंडल से भीखपुर से बलिया जाने वाली सड़क की तत्काल मरम्मत करवाए जाने की गुहार लगाई गई है.

Tags: बाढ़ बारिश बांसडीह मंत्री मनबढ़ आशिक माल्देपुर रसड़ा स्टेशन विरोध संजीवनी

Post navigation

Previous: धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने
Next: मऊ में खाई में पलटी स्कार्पियो, दो युवकों की जान गई

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य

You may have missed

Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026
Kotwali Bansdih 2025
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

General Desk 3 November, 2026
Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026
Bansdih Road women Arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.