Skip to content
5 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Central Desk 13 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.

                                                         ब्रेकिंग न्यूज

बलिया: भैरव प्रसाद गुप्त साहित्यिक मंच के नियमित हस्ताक्षर कार्यक्रम की पहली कड़ी के तहत जनपद के दो नवोदित युवा कवियों आशीष त्रिवेदी और श्वेतांक सिंह के कविताओं पर पाठ एवं उस पर परिचर्चा संपन्न हुई.कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर यसवंत सिंह ने कहा कि हम एक संवेदनहीन समाज में जी रहे हैं जिसमें मानवीय मूल्य लगातार ध्वस्त हो रहे हैं. ऐसे में दो युवा रचनाकारों का कविता के जरिये उन मूल्यों के लिए खड़ा होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. सिंह ने कहा कि कविता में रचनात्मक तटस्थता जरूरी है

दुबहर : क्षेत्र के नगवा गांव स्थित आदि ब्रह्म बाबा के मंदिर पर वार्षिक उत्सव का आयोजन आदि प्रिंस ज्वाइंस क्लब के तत्वावधान में किया गया. इसका समापन शनिवार की रात वैदिक मंत्रोचार और हवन पूजन के साथ हुआ. इस दौरान प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल का नगवा के प्रधान प्रतिनिधि विमल कुमार पाठक ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया.

दुबहर: इलाके के दादा के छपरा अखार गांव के युवक की शनिवार देर शाम करंट लगने से मृत्यु हो गयी. बताते हैं कि दादा के छपरा निवासी अजीत कुमार राय(24) पुत्र चन्द्र प्रकाश राय की शनिवार की देर शाम शिव मंदिर में बिजली का तार जोड़ रहा था. इस बीच अचानक बिजली आ गई जिससे वे करंट की चपेट में आ गए. उसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई.

भोजपुरी सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई अजय सिन्हा की भोजपूरी फिल्म ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला’के सिक्वल ‘ससुरा बड़ा पैसा वाला2’का टीजर आउट हो गया है. फ़िल्म की लीड कास्ट अथर्व सिंह और नेहा प्रकाश की केमिस्ट्री लोगों का ध्यान खिंचती दिख रही है.

फ़िल्म हालांकि छठ पूजा के बाद सिनेमाघरों में आएगी, मगर उससे पहले फ़िल्म के मोशन पोस्टर के बाद आउट हुआ टीजर कमाल का है.
चिलकहर : विकास खण्ड चिलकहर की ग्राम पंचायत संवरा के वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं का कहना है कि ग्राम सभा के प्रधान और कर्मचारियों के रवैये से गांव की गलियां और नालियां कचरे से बजबजा रही है. मच्छरो का प्रकोप बढ़ रहा है जिससे संक्रामक रोगों के फैलने की प्रबल आशंका बनी हुई है.आखिरकार संवरा गांव के बन्ती मुहल्ला वार्ड संख्या 7 के ग्राम पंचायत सदस्य विजय प्रजापति के साथ मुहल्ले के युवाओं ने धन संग्रह कर नालियों- गलियों की सफाई की.

रसड़ा : रसड़ा के प्रसिद्ध रामलीला मैदान में भगवान राम और रावण के बीच रोमांचक युद्ध के दौरान रावण वध की लीला का सजीव मंचन किया गया. मंचन के दौरान अपने परिवार के रणबांकुरों की मौत से क्रुद्ध लंकापति रावण स्वयं युद्ध मैदान में भगवान राम को ललकारते हुये आया.युद्ध मैदान में राम और रावण सेना के बीच थल, वायु विमान और रथ युद्ध हुआ. मायावी रावण के साथ भीषण युद्ध के दौरान बार बार तीर प्रहार करने के बाद भी रावण की मौत नहीं हुई. इसपर विभीषण के इशारे पर भगवान राम ने रावण की नाभी में वाण मारा. इसके बाद रावण हे राम कह युद्ध मैदान में गिर पड़ा.

• आखिरकार विजयीपुर रेगुलेटर पर जाम हो चुके पांचवे फाटक को कटवाना पड़ा ताकि सुरहा ताल का पानी तेजी से घटे और उसके आसपास बसें गांवों को जलभराव से मुक्ति मिल सके. राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बहेरी पुल ध्वस्त होने के बाद गिरे मलबे और कटहल नाले में जगह-जगह गिरे पेड़ों को 24 घंटे के अंदर हटवाने का निर्देश दिया. साथ ही चिकित्साधिकारी को हर प्रभावित गांव और शहर में व्यापक मात्रा में ब्लीचिंग पावडर का छिड़काव कराने का निर्देश दिया.

• बेसो नदी की तेज धार ने गाजीपुर में तबाही मचा रखी है. नदी की तेज धार के कारण गाजीपर की दर्जनों सड़कें कट चुकी है या खराब हो चुकी हैं. करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई गाजीपुर से बिहार और बलिया को जोड़ने वाली बाईपास पुल का मार्ग भी कट कर बह चुका है. इसके चलते बिहार और बलिया से आने जाने वाले बड़े वाहनों को दूसरे रास्तों से लंबी दूरी की यात्रा कर गाजीपुर जिला मुख्यालय पहुंचना पड़ रहा है.

• रसड़ा के नागपुर गांव स्थित मिया के बागीचा राजभर बस्ती में शनिवार को तीसरे दिन भी डायरिया की चपेट में पांच महिलाएं आ गयी. दूषित पानी पीने से अब तक चार दर्जन से अधिक बच्चे, महिलाओं सहित लोग डायरिया के शिकार हो चुके हैं. 10 वर्षीय पूजा पुत्री जय नारायण दम तोड़ चुकी है.

• गड़हांचल के 1200 एकड़ रकबा वाले सोहांव ब्लॉक का दलहनी के लिए मशहूर शैल ताल में अभी भी जलभराव है. जल निकासी के रास्ते पर जगह जगह अवरोध होने के चलते इस ताल क्षेत्र में रबी की बुआई पर संकट के बादल मडरा रहे हैं.

• विकास भवन सभागार में शनिवार को ग्राम विकास मिनिस्ट्रियल एशोसिएशन की कार्यकारिणी का गठन प्रान्तीय अध्यक्ष गिरीश चन्द्र चतुर्वेदी की देखरेख में हुआ. इसमें अध्यक्ष बलवंत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष दयाशंकर राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धमेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष इन्द्रपाल सिंह सर्व सम्मति से चुने गए

• बाबाधाम शुभनथहीं में शनिवार को श्री सहस्त्र चण्डी महायज्ञ और श्री पशुपति नाथ जी महाराज की प्रतिमा स्थापना के क्रम में भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा के साथ ही महायज्ञ शुरू हो गया.

• केंद्रीय स्वच्छता एवं जलशक्ति मंत्रालय के सचिव परमेश्वरम अय्यर ने ओडीएफ प्लस ग्राम तुर्तीपार का स्थलीय निरीक्षण किया. जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत, सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, बीडीओ विनय कुमार वर्मा, प्रधान आलोक सिंह के साथ सचिव अय्यर ने गांव में घूम- घूम कर विकास कार्यों की पड़ताल की.
• वन विभाग की ओर से किए जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर राजवंशी देव स्मृति सेवा संस्थान के सचिव व अधिवक्ता रविशंकर सिंह का कलेक्ट्रेट में धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा.

• रसड़ा के प्रसिद्ध रामलीला में शनिवार को रामलीला मैदान में भगवान राम और रावण के बीच रोमांचकारी युद्ध के दौरान रावण बद्ध के लीला का सजीव मंचन किया गया.

• राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के मौके पर शनिवार को विक्रमशिला हिन्दी विद्यापीठ, भागलपुर के तत्वावधान में वर्धा, महाराष्ट्र में आयोजित 23वे महाधिवेशन में उत्तर प्रदेश की लोक गायिका और बलिया निवासी सुनीता पाठक को “विद्यासागर” सम्मान से नवाजा गया.

• पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पैतृक गांव के पास स्थित रेलवे स्टेशन किडिहरापुर का नाम बदलकर चन्द्रशेखर के नाम से किया जाए. राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर ने अपने संबोधन में यह मांग रखी. मौका था बलिया रेलवे स्टेशन पर 110 फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज के ध्वजारोहण और वाराणसी सिटी मेमू के उद्घाटन का. बलिया में मॉडल स्टेशन परिसर में शान से लहराया आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा. उद्घाटन समारोह में सांसद द्वय वीरेंद्र सिंह मस्त और नीरज शेखर के अलावा मंत्री द्वय उपेंद्र तिवारी और आनन्द स्वरूप शुक्ल, विधायक सुरेन्द्र सिंह और डीआरएम बीके पंजियार भी उपस्थित रहे.

• बलिया गाजीपुर की सीमा पर मगई नदी का बहाव रोककर मछली मारने के मामले में मत्स्य पालन अधिकारी चंद्रभान राम ने शुक्रवार को 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. रात में ही पुलिस ने दबिश देकर सोनवानी गांव के मनन राय, विमलेश बिंद, राम व्यास बिंद, बिंदवलिया रामगढ़ के सूबेदार बिंद, गुलाब बिंद और रूपचंद्र बिंद को नदी किनारे से गिरफ्तार कर लिया. वहीं अन्य की तलाश है.

• बाजार में तेजी लाने के लिए गरीबों को काम देना चाहिए. तभी बाजार मजबूत होंगे और देश आर्थिक मंदी से उबर सकेगा. ऐसा मानना है सीपीआई(माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य का. दीपंकर भट्टाचार्य शनिवार की दोपहर सिकंदरपुर डाक बंगला प्रांगण में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे.

• होनहार बिरवान के होत चिकने पात. बलिया के अमित सिंह ने यूपी पीसीएस 2017 के अंतिम परिणाम में 19वीं रैंक हासिल की है. अमित के पिता अनिल सिंह इस वक्त प्रतापगढ़ के एसपी ऑफिस में तैनात हैं. मगर बेटा डिप्टी एसपी बन गया. अमित की पढ़ाई इलाहाबाद में हुई है. बीटेक करने के बाद अमित गुड़गांव के हीरो मोटरकॉर्प में जॉब करते थे. बीमार पड़ने पर घर लौटे तो इरादा बदला और पीसीएस की तैयारी शुरू कर दी.

• बिल्थरारोड के विधायक धनंजय कन्नौजिया ने शनिवार को ताड़ीबडागांव में चौपाल लगा कर जनसमस्याओं को सुन समाधान का भरोसा दिया.

• सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत शिवपुर निवासी राजेंद्र चौहान के 19 वर्षीय बेटे आनन्द चौहान की सुरहा ताल में डूबने से मौत हो गई.

• रसड़ा थाना कोतवाली क्षेत्र के लहूराडीह गांव में करेंट की चपेट में आई ईश्वर चंद चौहान की 23 वर्षीय पत्नी सुनिधि चौहान की मौत हो गयी.

• बांसडीहरोड के मनियारी जसाव गांव में किशोरी संग छेड़छाड़ के बाद जमकर मारपीट और बवाल की सूचना है. जिसमें महिलाओं समेत कई लोगों के घायल हो गए.

• सिकंदरपुर के वंशीबाजार स्थित ज्ञानकुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों ने हॉकी प्रतियोगिता में परचम लहराया. सीबीएसई के पूर्वी जोन के निर्देशानुसार जनपद मऊ के लिटिल फ्लावर स्कूल में आयोजित चार दिवसीय सत्रह वर्षीय बालक-बालिका हॉकी प्रतियोगिता में ज्ञानकुंज की मनीषा यादव को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला.

• बिहार की पांच विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना है. इसमें सीवान जिले का दारौंदा सीट भी शामिल है. शनिवार को बलिया, सारण और सीवान जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में विधि व्यवस्था बनाए रखने, बॉर्डर सीलिंग करने और बॉर्डर पर संयुक्त पैट्रोलिंग के साथ अवैध हथियारों की जांच, आपराधिक प्रवृति के लोगों को विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश को रोकने का निर्णय लिया गया.

Tags: बाजार बेल्थरा रोड भाकपा(माले) मगई नदी मछली मनियारी जसांव मारपीट मुकदमा मौत विधायक सिकंदरपुर सुखपुरा सुरहा ताल स्टेशन हॉकी प्रतियोगिता

Post navigation

Previous: सुरहा ताल में डूबने से युवक की मौत
Next: जैकी भगनानी की ‘चूड़ियां’ का बनेगा गुजराती वर्जन

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.