Skip to content
5 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़

बलिया न्यूज़ अपडेट में पढ़ें खबरें एक साथ संक्षेप में

नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें - आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.
Assignment Desk 10 October, 2019 1 minute read
news update ballia live headlines
नमस्कार! बलिया LIVE पर आप सभी का बहुत बहुत स्वागत है. ये पेज आप सभी को एक साथ कम समय में सभी खबरें उपलब्ध कराने के मकसद से बनाया गया है. जब भी आपके पास थोड़ा वक्त हो इस पेज को एक बार देख लें – आपको ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट के साथ साथ बीती घटनाओं का फॉलो अप भी मिलता रहेगा.                                                          ब्रेकिंग न्यूज बलिया: जिला चिकित्सालय में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर रोगियों के अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को शिविर आयोजित किया गया. प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज जूनियर डिवीजन मृत्युन्जय कुमार ने मानसिक रोगियों के अधिकारों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि हमेशा मानसिक रोगियों के सम्पर्क में रहना चाहिए. उनकी परेशानियों को भी समझना चाहिए. दुबहड़: नगवा स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती की पूर्व संध्या पर सभी बच्चों में स्पोर्ट्स ड्रेस बांटे गये. बच्चे खुशी से झूम उठे. प्रधानाध्यापक धीरेंद्र शुक्ला ने मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान चंद्र कुमार पाठक और पूर्व प्रधानाध्यापक देवानंद चौबे, राजनारायण चौबे, वरिष्ठ पत्रकार केके पाठक, व्यायाम शिक्षक पंकज सिंह, प्रबंधक अरविंद शुक्ला, शिक्षिका अमृता उपाध्याय, एसएमसी अध्यक्ष श्रीकृष्ण यादव को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया. प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के विकास में सहयोग की अपेक्षा की. वहीं उपस्थित लोगों ने विद्यालय में पठन-पाठन के बेहतर माहौल की सराहना की. इस अवसर पर त्रिभुवन यादव, संतोष कुमार गुप्ता, आरती चौबे, गीता पाठक, राजकुमार पांडेय, दीपक कुमार आदि उपस्थित रहे.
बैरिया: तीन शिक्षकों, दो भाजपा कार्यकर्ताओं के पीड़ित होने के बावजूद इनके विरुद्ध बैरिया थाने की पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने से नाराज बैरिया विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह ने बैरिया थाने का घेराव करने की घोषणा कर गुरुवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं को बैरिया डाक बंगले पर बुला लिया. क्षेत्राधिकारी उमेश कुमार यादव द्वारा समझाने और सभी आरोपियों के नाम मुकदमे से निकालने की बात कहने पर विधायक ने घेराव स्थगित कर दिया. उन्होने बैरिया में जुटे कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. बांसडीह :बांसडीह में गुरुवार को अधिशासी अधिकारी राम बदन यादव अपने सहयोगियों के साथ नगर के प्रमुख स्थानों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने जनता से अपने घर की सफाई के बाद कचरे को सड़क पर न फेंकने की अपील की. उन्होंने कहा कि सुबह – शाम कूड़े की गाड़ी में सफाई कर्मचारी कूड़ा ले जाएगा. ईओ ने प्लास्टिक का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई करने की बात भी कही.सबके सहयोग से ही बांसडीह मॉडल बनेगा. सिकन्दरपुर: नगर के भिकपूरा मोहल्ले के एक व्यक्ति की पोखरे में डूबने से मौत हो गयी. वह अपने हिरन्दी वाले डेरे पर गये हुए थे. बुधवार की देर शाम को भिकपूरा मोहल्ला निवासी नंदलाल चौहान (45) नगर के हिरन्दी स्थित अपने डेरे पर गया था. लौटते समय पोखरे के पास अचानक पांव फिसल गया. वह असंतुलित होकर पोखरे में गिर गया. सीएचसी के डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. • बुधवार को लगभग महीने पर विलंब से ही सही दक्षिण पश्चिम मानसून के वापसी के संकेत मिलने लगे. मालूम हो कि बीते चार महीने में मध्य और उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य से लगभग 10 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है. हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी. मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाली स्काईमेट की माने तो 20 अक्टूबर तक मानसून की पूरी तरह से वापसी संभावित है. बुधवार को बलिया का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में कुछ ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है. • चितबड़ागांव सहकारी मंडी के पास सड़क के दक्षिण हरलाल बाबा की गड़ही में बुधवार को एक युवक का शव उतराया मिला. युवक की शिनाख्त वार्ड नंबर 13 जयप्रकाशनगर निवासी कपिल पासवान के 35 वर्षीय बेटे रामाश्रय पासवान के रूप में हुई. • उधर रेवती इलाके में देवपुर मठिया स्थित घाघरा के छाड़न में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 12 वर्षीय गोलू यादव डूब गया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी थी. • सिकंदरपुर थाना क्षेत्र रुद्रवार चट्टी के पास बुधवार को अनुबंधित रोडवेज बस की चपेट में आने से साइकिल सवार दो छात्राएं जख्मी हो गईं. आसपास के लोगों ने दोनों सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने नरहनी निवासी 16 वर्षीय रुखसार पुत्री मुख्तार अंसारी को मृत घोषित कर दिया. रुखसार अपनी चचेरी बहन ईशाना परवीन के साथ रुद्रवार बसंती देवी बालिका इंटर कॉलेज में कोचिंग पढ़ने जा रही थी. हादसे के बाद बस लेकर ड्राइवर भाग निकलने में कामयाब रहा. • दोकटी थाना क्षेत्र के विकास खंड मुरली छपरा के एडीओ पंचायत के कार्यालय का ताला तोड़कर चोर हजारों का सामान उठा ले गए. बताया जाता है कि इंवर्टर, प्रिंटर, फोटोस्टेट मशीन, तीन सीलिंग पंखे, तीन टूयूबलाइट चुरा ले गए चोर. बुधवार को कार्यालय खुलने पर जब वहां कर्मचारी पहुंचे तो मामले की जानकारी हुई. घटना की तहरीर दोकटी पुलिस को दी गई है. • दबंग पड़ोसियों के खिलाफ अवैध कब्जे की शिकायत की थी. मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई. थक हार कर सहतवार थाना क्षेत्र के छपिया गांव निवासी राम प्रवेश प्रसाद प्रजापति ने बुधवार को डीएम आवास परिसर में आत्मदाह के लिए तेल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की. मगर इसी बीच वहां तैनात होमगार्डों की नजर उस पर पड़ गई. होमगार्डों ने उसे पकड़कर डीएम से मिलवाया. डीएम ने पूरी बात सुनने के बाद उसे कार्रवाई का भरोसा दिलवाया. • जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने बुधवार को बैरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम रानीगंज बाजार, बीवी टोला मार्ग पर क्षतिग्रस्त हुए भांगड़ नाला पुल का औचक निरीक्षण किया. पुल के क्षतिग्रस्त एप्रोच को तत्काल बनवाने और चालू कराने का डीएम ने निर्देश दिया. • मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह के मुताबिक मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की लांचिंग 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री द्वारा राज्य मुख्यालय से किया जाना सुनिश्चित है. इसमें जनपद स्तर पर कार्यक्रम मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा. • आज और कल अर्थात 10 व 11 अक्टूबर को कमिश्नर आजमगढ़ कनक त्रिपाठी बलिया जनपद में मौजूद लेंगी. मंडलायुक्त 11 अक्टूबर को सुबह 10 बजे विकास कार्यक्रमों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार की बैठक में करेंगी. • बुधवार को मछली जाल चोरी का इल्जाम लगा दबंगों ने 48 वर्षीय लक्ष्मी साहनी की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान लक्ष्मी साहनी कुएं में जा गिरे तो हमलावर भाग निकले. सुखपुरा थाना क्षेत्र ग्राम पंचायत सूर्यपुरा में हुई वारदात. वारदात के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों लक्ष्मी के शव को बाहर निकाला. • बुधवार को तड़के तीन बजे के करीब बलिया सिटी की ओर जा रही बोलेरों बेकाबू होकर एनएच 31 पर शरण लिए बाढ़ पीड़ितों की झोपड़ी में जा घुसी. बोलेरो की चपेट में आए चार लोग सीधे टाइगर बंधे के नीचे पानी में जा गिरे और छटपटाने लगे. बाद में आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया. वहां के डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. इस हादसे में घायल गोपालपुर गांव के बाढ़ पीड़ित 36 वर्षीय उधारी राम, 32 वर्षीय रिंकू देवी, 8 साल के टाइगर और 5 साल के संटू की हालत गंभीर बताई जा रही हैं. हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर थाने चली गई. • गाजीपुर सदर कोतवाली के गोड़ा देहाती गांव में दो युवकों पर मंगलवार की रात कुछ गोलबंद दबंगों ने हमला बोल दिया. गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के पास हुई वारदात में हमलावरों ने चाकू मारकर गोड़ा निवासी रुस्तम के 21 वर्षीय बेटे मोनू उर्फ अफजाल और फुल्लनपुर गांव के छोटू के बेटे मुधीर बिंद गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायलों को बाद में जिला अस्पताल पहुंचाया गया. वहां अफजाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जबकि मुधीर को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया. मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है. • चोरों ने देवी प्रतिमा की सोने की दोनों आंखें, सोने की टिकुली और लाउडस्पीकर उपकरण इत्यादि चुरा लिया. यह घटना नगरा क्षेत्र के ताडीबड़ागांव स्थित भवानी मंदिर की है. वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस महिला पुजारी और अन्य ग्रामीणों से घटना की जानकारी कर चोरों की तलाश में जुट गई है. • बुधवार को 1942 की स्वराज सरकार के बलिया जिला पुलिस कप्तान रहे महानंद मिश्र को उनकी 47वीं पुण्यतिथि पर याद कर धन्य हुआ भृगु क्षेत्र. बापू भवन टाऊन हॉल में आयोजित समारोह स्वतंत्रता आन्दोलन के अल्हड़ फकीर को बड़ी शिद्दत से याद किया गया. • राजस्व संघों और महासंघ के पदाधिकारियों की बैठक तहसीलदार शिवसागर दुबे की अध्यक्षता में हुई. इसमें विभिन्न समस्याओं और उसके निदान को लेकर चर्चा की गई. गुरुवार को प्रस्तावित धरना प्रदर्शन को कारगर बनाने का आह्वान किया गया. बैठक में यह तय हुआ कि चकबंदी विभाग का प्रस्तावित राजस्व विभाग में विलय से उत्पन्न होने वाली विभिन्न प्रकार की समस्या को देखते हुए इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा. • बीते चार महीने से बलिया सिटी के काजीपुरा और मिढ्ढी में जलमाव है. स्थानीय लोगों के सब्र का बांध आखिरकार बुधवार को टूट गया. आक्रोशित महिलाएं और पुरुषों ने अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा का घेराव किया. इस दौरान मोहल्लेवासियों ने पानी निकासी और संक्रामक बीमारी से तत्काल बचाव की मांग की. • उधर, पिछले कई दिनों जलमग्न जिला जेल में दो पम्पिंग सेट लगाकर पानी की निकासी की जा रही है. पानी का बहाव न होने के कारण निकासी में समस्या आ रही है. बुधवार को मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी, नगरपालिका अध्यक्ष और ईओ ने स्थिति का जायजा लिया. जेल परिसर में जलजमाव से जेल कॉलोनियों में रहे जेलकर्मियों और उनके परिजनों को संक्रमक बीमारी का खतरा मड़रा रहा है. ईओ दिनेश विश्वकर्मा ने इस क्षेत्र में दवा के छिड़काव का भरोसा दिलाया. • बुधवार को केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया…. कैबिनेट ने महंगाई भत्ते में 5 फीसदी बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है. केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता जुलाई 2019 से मिलेगा. इससे करीब 1.10 करोड़ कर्मचारी और एक्स कर्मचारियों को फायदा होगा. उधर उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिवाली से पहले बोनस देने का ऐलान किया है. इसके लिए यूपी सरकार के वित्त विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. राज्य कर्मचारियों अधिकतम 9000 रुपये दिवाली बोनस मिलेगा. • मगर कहीं झटके की भी तैयारी है. अब रिलायंस जियो के ग्राहकों को दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने पर अब 6 पैसे प्रति मिनट चुकाने होंगे. इसके लिए इंटरकनेक्ट यूजेज चार्ज (आईयूसी) टॉप-अप कराना होगा. हालांकि राहत की बात यह है कि जितने का टॉपअप कराएंगे. उतनी रकम का मुफ्त डेटा मिल जाएगा. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बुधवार को यह जानकारी दी.
Tags: बस बोलेरो मंदिर मानसून मौत वापसी शव सिकंदरपुर सुखपुरा

Post navigation

Previous: स्वतंत्रता आन्दोलन के अल्हड़ फकीर थे महानंद मिश्र
Next: नुकसान के मुआवजे के लिए होगा सर्वे: सुरेंद्र सिंह

ये भी पढ़ें

bansdih flood inspection
  • Featured Story
  • बांसडीह

महाराजपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की पड़ताल, राहत तैयारियों का भी लिया जायजा

Central Desk 9 August, 2026
haldi rape accused arrested
  • CRIME डायरी
  • Featured Story

हल्दी में रेप का आरोपी देशी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार

Central Desk 9 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026

Recent Posts

  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर

You may have missed

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Sylinder Blast
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Police Checking
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान

General Desk 4 November, 2026
Bansdih Asst engneer Visit
  • जिला जवार
  • बांसडीह

तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी

General Desk 3 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.